-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Lucknow »
- Kanpur Lucknow Expressway Toll Suspended Nhai Action Road Repair
उद्घाटन के बाद से ही चर्चा में है लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, अब नहीं लगेगा टोल जानें क्यों..?
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Lucknow Expressway: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की खराब गुणवत्ता पर NHAI ने बड़ा फैसला लिया है। मरम्मत पूरी होने तक टोल वसूली बंद रहेगी। PNC Infratech पर कार्रवाई, अधिकारियों को हटाया गया है।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (सोर्स- सोशल मीडिया)
Kanpur-Lucknow Expressway: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की खराब गुणवत्ता को लेकर उठे विवादों के बीच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बड़ा फैसला लिया है। NHAI ने सड़क की मरम्मत पूरी होने तक एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई है। बता दें कि इस दौरान यात्रियों से कोई टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। सबसे बड़ी बात तो यह है कि मरम्मत और टोल से होने वाले राजस्व नुकसान की भरपाई संबंधित निर्माण कंपनी से वसूली जाएगी।
बता दें कि एक्सप्रेसवे की खराब हालत का मामला सामने आने के बाद ही NHAI ने निर्माण एजेंसी, इंजीनियरों और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। साथ ही सड़कों पर तकनीकी जांच भी कराई जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि निर्माण के बाद सड़क इतनी जल्दी खराब क्यों हो जा रही है।
PNC Infratech को नॉन-परफॉर्मर घोषित करने की तैयारी
जानकारी के मुताबिक लापरवाही सामने आने पर निर्माण कंपनी PNC Infratech Ltd. को ‘नॉन-परफॉर्मर’ घोषित करने का नोटिस जारी किया गया है। अगर यह कार्रवाई लागू होती है तो कंपनी भविष्य में NHAI के किसी भी नई टेंडर में हिस्सा नहीं ले सकेगी। इसके अलावा कंपनी पर परफॉर्मेंस सिक्योरिटी का दो प्रतिशत जुर्माना लगाने की भी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। साथ ही रोड क्वालिटी रेटिंग (Pavement Condition Index) घटाने की भी कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जरा याद करो कुर्बानी: जब चंद क्रांतिकारियों ने हिला दी थी ब्रिटिश साम्राज्य की नींव, काकोरी ट्रेन लूट की कहानी
चित्रगुप्त पीठ से संत समाज का ऐलान; श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में जल्द सुनवाई, 6 दिसंबर को कार सेवा की घोषणा
आगरा में जुटे देश-विदेश के एम्ब्रायोलॉजी विशेषज्ञ; एसपी सिंह बघेल ने किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
3 करोड़ रुपये खर्च कर कंपनी ही करेगी मरम्मत
बता दें कि NHAI ने स्पष्ट किया है कि एक्सप्रेसवे के क्षतिग्रस्त हिस्से के मरम्मत का पूरा खर्च निर्माण कंपनी को ही देना होगा। सड़क की मरम्मत में करीब 3 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है और इसका कोई वित्तीय बोझ NHAI पर नहीं पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- PM मोदी के विदेश दौरों पर 2021 से 2026 तक कितना हुआ खर्च? सरकार ने संसद में दिया पूरा ब्योरा
इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई है। निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक कुमार गुप्ता, इंडिपेंडेंट इंजीनियर के टीम लीडर सुरेंद्र कुमार व रेजिडेंट इंजीनियर यतेंद्र कुमार को तत्काल इस परियोजना से हटा दिया गया है। साथ ही इन तीनों पर अगले दो वर्षों तक MoRTH, NHAI और NHIDCL की किसी भी परियोजना में काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
इसके अलावा मौजूदा प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रकाश वर्मा को उनके मूल विभाग में वापस भेजा गया है, जबकि पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर सौरभ चौरसिया और नकुल प्रकाश वर्मा के खिलाफ चार्जशीट जारी करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
मरम्मत पूरी होने तक नहीं लगेगा टोल
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी सड़क खराब होने के वास्तविक कारणों की जांच कर रहे है और इसके लिए हाई-टेक लेजर तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। जांच के लिए IIT खड़गपुर के प्रोफेसर के.एस. रेड्डी के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है, यह टीम विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट तैयार कर सुधार के लिए सुझाव देगी।
NHAI ने स्पष्ट किया है कि जब तक सड़क की मरम्मत पूरी नहीं हो जाती तब तक एक्सप्रेसवे पर किसी भी वाहन से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर संतोषजनक स्थिति मिलने के बाद ही टोल वसूली दोबारा शुरू की जाएगी।
Kanpur lucknow expressway toll suspended nhai action road repair
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
किराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMदीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
Aug 09, 2026 | 11:01 PMश्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Aug 09, 2026 | 10:56 PMNoida Waterlogging: बारिश में डूबा सेक्टर-18, महिला बोली- कार नहीं नाव लेकर आना चाहिए था
Aug 09, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














