-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Bank Of Baroda Bob Recruitment 2026 206 Vacancies Manager Senior Manager Technical Officer Eligibility Age Limit Last Date Salary
Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 206 पदों पर भर्ती, 26 अगस्त तक करें आवेदन
- Written By: हितेश तिवारी
BOB Vacancy 2026 : बैंक ऑफ बड़ौदा ने 206 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। डिजिटल बैंकिंग, आईटी, डेटा साइंस, इंजीनियरिंग, सिक्योरिटी और अकाउंट्स से जुड़े पदों के लिए 26 अगस्त 2026 तक आवेदन होंगे।

बैंक ऑफ बड़ौदा (फोटो - गूगल इमेज)
Bank Jobs 2026 : सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने डिजिटल बैंकिंग, सूचना सुरक्षा, फैसिलिटी मैनेजमेंट, डेटा साइंस, सिक्योरिटी और कॉर्पोरेट अकाउंट्स समेत कई विभागों में कुल 206 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
इन पदों पर इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, आईटी, कॉमर्स और अन्य विषयों से स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं सीए (CA), आईसीडब्ल्यूए (ICWA) जैसी पेशेवर योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी कई पद निर्धारित किए गए हैं।
इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 26 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के तहत मैनेजर, सीनियर मैनेजर, टेक्निकल ऑफिसर, डेटा साइंटिस्ट, सिक्योरिटी मैनेजर और इन्वेस्टर रिलेशंस जैसे कई पद शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए 2 से 10 वर्ष तक का कार्य अनुभव भी मांगा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
RRB Group D Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! रेलवे में 30 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी
AIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
HP High Court Recruitment 2026: हाईकोर्ट में 388 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास से ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
छत्तीसगढ़ में शिक्षक के 1654 पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी
बैंक ऑफ बड़ौदा ने 206 पदों पर भर्ती निकाली
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। डिजिटल प्रोडक्ट, सूचना सुरक्षा और डेटा साइंस से जुड़े पदों के लिए बीई/बीटेक, एमसीए, एमएससी या संबंधित डिग्री के साथ अनुभव आवश्यक है।
सिविल और इलेक्ट्रिकल टेक्निकल ऑफिसर पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिग्री होनी चाहिए, जबकि टैक्सेशन और अकाउंट्स पदों के लिए सीए या आईसीडब्ल्यूए अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 850 रुपये तथा एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये रखा गया है। आयु सीमा 23 वर्ष से शुरू होकर पद के अनुसार अधिकतम 43 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें : NHM Godda Vacancy 2026: 10वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए 64 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
उम्मीदवार 26 अगस्त 2026 तक आवेदन करें
चयन प्रक्रिया में सबसे पहले आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें रीजनिंग, अंग्रेजी, गणित और प्रोफेशनल नॉलेज से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन (यदि लागू हो) और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार ₹48,480 से ₹1,20,940 प्रति माह तक का वेतन मिलेगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रख लें।
Bank of baroda bob recruitment 2026 206 vacancies manager senior manager technical officer eligibility age limit last date salary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
Aug 09, 2026 | 03:18 PMपुणे के 12 गांवों को दूषित पानी से मिलेगी राहत, 894 करोड़ की जलापूर्ति योजना पर काम तेज
Aug 09, 2026 | 03:09 PMBhandara News: देहदान के इंतजार में भंडारा मेडिकल कॉलेज, रिसर्च के लिए नागपुर से लाने पड रहे शव
Aug 09, 2026 | 03:06 PMनागपुर हॉकी पर गहराया संकट! 6 दशक पुराना VHA मैदान छिनने की कगार पर; अब कहाँ खेलेंगे शहर के खिलाड़ी?
Aug 09, 2026 | 03:03 PMआगरा में ACE 2026: विशेषज्ञों ने बांझपन के बदलते कारणों और आधुनिक फर्टिलिटी तकनीकों पर किया मंथन, बताए फायदे
Aug 09, 2026 | 03:02 PM30 साल पहले दिखा था भंसाली का जादू! ‘खामोशी’ की ये 7 बातें आज भी हैं खास
Aug 09, 2026 | 02:51 PMछिंदवाड़ा: कक्षा 6 के बच्चों से आपत्तिजनक बातें करने का आरोप, शिक्षिका निलंबित, निष्पक्ष जांच की मांग
Aug 09, 2026 | 02:49 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














