-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mathura »
- Mathura Police And Antf Arrest Two Inter District Drug Smuggling Heroin
मथुरा: हाईवे थाना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 1172 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Drug Smuggling: मथुरा में थाना हाईवे पुलिस और एएनटीएफ आगरा की संयुक्त कार्रवाई में 1172 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ दो अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार किए गए। स्कूटी समेत लाखों की हेरोइन बरामद कर लिए हैं।

गिरफ्तार तस्कर (सोर्स- फोटो नवभारत)
Mathura Drug Smuggling: मथुरा में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाईवे पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) आगरा जोन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1172 ग्राम अवैध हेरोइन और तस्करी में प्रयुक्त एक होंडा एक्टिवा स्कूटी (UP 81 DF 0865) बरामद की है।
4 अगस्त को किया गया था गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 4 अगस्त 2026 की रात करीब 9:40 बजे पालीखेड़ा चौराहे से आगे सलेमपुर पेट्रोल पंप के पास एक बंद पड़े मकान के सामने घेराबंदी की गई। इस दौरान अलीगढ़ निवासी इमरान (30 वर्ष) और शहबाज (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी अलीगढ़ के थाना ऊपरकोट क्षेत्र के रहने वाले हैं।
नेटवर्क और सहयोगियों की जांच जारी
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना हाईवे में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क और सहयोगियों की भी जांच की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Tarun Tejpal Case: लोअर कोर्ट ने किया बरी, HC ने पलटा फैसला, जानिए क्यों हुई तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा?
मथुरा में बीपीटी छात्र की हत्या से मचा हड़कंप; जंगल की कोठरी से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें
Yavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
Wardha News: लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में मिले, हत्या या आत्महत्या पर चर्चाओं को दौर जारी
यह भी पढ़ें- Breaking: यूपी के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत, जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे आबान
इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व एएनटीएफ आगरा जोन के क्षेत्राधिकारी उमेश पंवार और क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी के निर्देशन में किया गया। कार्रवाई में थाना हाईवे के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल, एएनटीएफ के उपनिरीक्षक गौरव शर्मा, चौकी प्रभारी मंडी चंद्रवीर सिंह सहित पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम शामिल रही।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Mathura police and antf arrest two inter district drug smuggling heroin
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मथुरा: हाईवे थाना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 1172 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Aug 06, 2026 | 11:24 PMपुजारी का वेश और दान पेटी.. संसद में विरोध प्रदर्शन पड़ा भारी, राहुल गांधी समेत 5 नेताओं के खिलाफ केस दर्ज
Aug 06, 2026 | 11:04 PMTarun Tejpal Case: लोअर कोर्ट ने किया बरी, HC ने पलटा फैसला, जानिए क्यों हुई तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा?
Aug 06, 2026 | 11:04 PMBank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 206 पदों पर भर्ती, 26 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 06, 2026 | 10:52 PMआलिया भट्ट की बढ़ी बादशाहत, ब्रांड वैल्यू में दीपिका पादुकोण-रश्मिका मंदाना को पीछे छोड़ बनीं नंबर-1 एक्ट्रेस
Aug 06, 2026 | 10:51 PMचांद पर कैसे हुआ हादसा? 8690 kmph की स्पीड से रॉकेट टकराने से हुआ भीषण धमाका, सामने आया खौफनाक VIDEO
Aug 06, 2026 | 10:48 PMसमाज को क्रांतिकारी बदलावों के लिए होना होगा तैयार… मोहन भागवत के युवा संवाद पर अमृता फडणवीस का बड़ा बयान
Aug 06, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM













