-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Foreign Trips Expenses 2021 To 2026 Parliament Data
PM मोदी के विदेश दौरों पर 2021 से 2026 तक कितना हुआ खर्च? सरकार ने संसद में दिया पूरा ब्योरा
- Written By: अर्पित शुक्ला
PM Modi Foreign Visits Expenses: संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार, 2021 से जुलाई 2026 तक PM मोदी के विदेश दौरों पर ₹557 करोड़ खर्च हुए, जिसमें 2025 में सबसे अधिक ₹187.83 करोड़ का खर्च रहा।

PM मोदी (Image- IANS)
PM Modi Foreign Visits Expenses 2021-26: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों पर होने वाले खर्च को लेकर संसद में सरकार ने विस्तृत जानकारी साझा की है। राज्यसभा में विदेश राज्य मंत्री शाबिस्ता पबित्र मार्घेरिटा ने लिखित जवाब में वर्ष 2021 से जुलाई 2026 तक प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं, उन पर हुए खर्च और विभिन्न देशों के साथ हुए प्रमुख समझौतों का विवरण प्रस्तुत किया।
सरकार के मुताबिक, 2021 से जुलाई 2026 तक प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर लगभग 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि कुछ यात्राओं के बिलों का भुगतान अभी लंबित है, इसलिए अंतिम राशि में बदलाव संभव है।
2025 में सबसे अधिक खर्च
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में 2025 प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं के लिहाज से सबसे खर्चीला वर्ष रहा। इस दौरान विभिन्न देशों की यात्राओं पर करीब 187.83 करोड़ रुपये खर्च हुए। 2025 में प्रधानमंत्री ने फ्रांस, अमेरिका, मॉरीशस, थाईलैंड, श्रीलंका, सऊदी अरब, साइप्रस, कनाडा, क्रोएशिया, घाना, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राज़ील, नामीबिया, ब्रिटेन, मालदीव, चीन, जापान, भूटान, दक्षिण अफ्रीका, जॉर्डन, ओमान और इथियोपिया समेत कई देशों का दौरा किया।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल, प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर रोक से बवाल, संसद में हंगामा
Explainer: क्या है FCRA? इंदिरा ने बनाया…मनमोहन ने आगे बढ़ाया, अब मोदी करना चाहते हैं बदलाव, छिड़ी जंग
सुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
परिसीमन विधेयक पर फंसा पेच! किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से मांगी मदद, कांग्रेस ने रखीं ये बड़ी शर्तें
2025 की प्रमुख यात्राओं पर खर्च-
- फ्रांस – ₹25.60 करोड़
- ब्राज़ील – ₹17.72 करोड़
- अमेरिका – ₹16.55 करोड़
- सऊदी अरब – ₹15.54 करोड़
- चीन – ₹10.60 करोड़
- ब्रिटेन – ₹9.92 करोड़
2024 में 109 करोड़ रुपये से अधिक खर्च
साल 2024 में प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं पर करीब 109.51 करोड़ रुपये खर्च हुए। इस दौरान उन्होंने यूएई, कतर, भूटान, इटली, रूस, ऑस्ट्रिया, पोलैंड, यूक्रेन, ब्रुनेई, सिंगापुर, अमेरिका, लाओस, नाइजीरिया, ब्राज़ील, गुयाना और कुवैत का दौरा किया।
2024 की प्रमुख यात्राओं पर खर्च-
- अमेरिका – ₹15.34 करोड़
- इटली – ₹14.37 करोड़
- रूस (अक्टूबर यात्रा) – ₹10.75 करोड़
- पोलैंड – ₹10.10 करोड़
- सिंगापुर – ₹7.75 करोड़
किस वर्ष कितना खर्च हुआ?
| वर्ष | कुल खर्च |
|---|---|
| 2021 | ₹36.12 करोड़ |
| 2022 | ₹55.83 करोड़ |
| 2023 | ₹93.63 करोड़ |
| 2024 | ₹109.51 करोड़ |
| 2025 | ₹187.83 करोड़ |
| 2026 (जुलाई तक) | ₹74.59 करोड़* |
सरकार के अनुसार, 2026 की कुछ यात्राओं के बिल अभी बाकी हैं और जून 2026 की फ्रांस यात्रा का खर्च अभी शामिल नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें- अमित शाह की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल, प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर रोक से बवाल, संसद में हंगामा
वर्षवार खर्च की पूरी जानकारी
- 2021: प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश, अमेरिका, इटली और ब्रिटेन का दौरा किया। कुल ₹36.12 करोड़ खर्च हुए। सबसे अधिक 22–26 सितंबर की अमेरिका यात्रा पर ₹19.63 करोड़ खर्च हुए।
- 2022: जर्मनी, डेनमार्क, फ्रांस, नेपाल, जापान (दो बार), उज्बेकिस्तान, यूएई और इंडोनेशिया की यात्राओं पर ₹55.83 करोड़ खर्च हुए। सबसे महंगी जर्मनी यात्रा रही, जिस पर ₹14.47 करोड़ खर्च हुए।
- 2023: जापान, ऑस्ट्रेलिया, पापुआ न्यू गिनी, अमेरिका, मिस्र, फ्रांस, यूएई, दक्षिण अफ्रीका, ग्रीस और इंडोनेशिया सहित कई देशों की यात्राओं पर ₹93.63 करोड़ खर्च हुए। सबसे अधिक अमेरिका (जून) यात्रा पर ₹22.89 करोड़ खर्च हुए।
- 2024: कुल ₹109.51 करोड़ खर्च हुए। रूस की दो यात्राओं पर मिलाकर ₹16 करोड़ से अधिक और सितंबर की अमेरिका यात्रा पर ₹15.33 करोड़ खर्च हुए।
- 2025: अब तक का सबसे अधिक ₹187.83 करोड़ खर्च दर्ज किया गया। सबसे महंगी फ्रांस यात्रा रही, जिस पर ₹25.59 करोड़ खर्च हुए।
- 2026 (जुलाई तक): मलेशिया, इज़राइल, यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे, इटली, स्लोवाकिया, सेशेल्स, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्राओं पर अब तक ₹74.59 करोड़ खर्च हुए हैं। सरकार ने कहा है कि कुछ भुगतान अभी बाकी हैं, इसलिए अंतिम आंकड़ा बढ़ सकता है।
Pm modi foreign trips expenses 2021 to 2026 parliament data
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या बोलती पब्लिक? CJP देशभर में चलाएगी अनोखा आंदोलन, अभिजीत दीपके ने किया एक्शन प्लान का ऐलान
Aug 06, 2026 | 05:03 PMPM मोदी के विदेश दौरों पर 2021 से 2026 तक कितना हुआ खर्च? सरकार ने संसद में दिया पूरा ब्योरा
Aug 06, 2026 | 05:03 PMधनुष बाण किसका? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल की चुनाव आयोग को सीधी चुनौती
Aug 06, 2026 | 04:58 PMक्या फिर एक बार मां बनेगी लाफ्टर क्वीन भारती सिंह?, बेबी बंप दिखाकर उड़ाए सबके होश
Aug 06, 2026 | 04:49 PMजरा याद करो कुर्बानी: काकोरी कांड का वो हीरो, जिसने अंग्रेजों की उड़ाई नींद, फांसी के वक्त चेहरे पर थी मुस्कान
Aug 06, 2026 | 04:45 PMसपा सांसदों का केंद्र और यूपी सरकार पर हमला, डिंपल यादव बोलीं- युवाओं के मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
Aug 06, 2026 | 04:42 PMसावन अमावस्या 2026: इस एक दिन खुल सकते हैं भाग्य के बंद दरवाज़े, जानिए स्नान, दान और पितृकर्म का सबसे शुभ समय
Aug 06, 2026 | 04:41 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














