-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Bsp Mla Umashankar Singh Death Ballia Mayawati Yogi Rajnath Reaction
BSP MLA Death: रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, मायावती ने बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाने का दिया भरोसा
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Mayawati News: बलिया की रसड़ा सीट से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है। मायावती, सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह- मायावती (फाइल फोटो)
Mayawati Pays Tribute Umashankar Singh: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है। देर रात उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से लखनऊ लाया गया। यहां गोमती नगर स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव बलिया के खनवर ले जाया जाएगा। उमाशंकर सिंह के निधन पर बसपा सुप्रीमो मायावती समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मायावती ने अर्पित की श्रद्धांजलि
उमाशंकर सिंह के निधन की सूचना मिलते ही बसपा प्रमुख मायावती दिवंगत विधायक के लखनऊ स्थित आवास पहुंचीं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि उमाशंकर सिंह ने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा की और कभी भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा।
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि यदि परिवार की इच्छा होगी तो वह उनके बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए पार्टी पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बसपा इस कठिन समय में उमाशंकर सिंह के पूरे परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
सम्बंधित ख़बरें
उमाशंकर सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, उसने कभी धोखा नहीं दिया- भावुक होकर बोलीं मायावती
पीडीए नहीं परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है सपा; राम मंदिर, संभल हिंसा और PDA को लेकर विपक्ष पर बरसे केशव मौर्य
UP के प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा! 100 साल पुराना मकान ढहा, मलबे में दफन हुए एक ही परिवार के 6 लोग- VIDEO
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
उमाशंकर सिंह के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने कहा कि रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक का निधन अत्यंत दुखद है।सीएम योगी ने भगवान श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
यह भी पढ़ें- पीडीए नहीं परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है सपा; राम मंदिर, संभल हिंसा और PDA को लेकर विपक्ष पर बरसे केशव मौर्य
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अर्पित की श्रद्धांजलि
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शोक संदेश जारी करते हुए लिखा कि उमाशंकर सिंह केवल एक विधायक ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील समाजसेवी भी थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने में विश्वास रखते थे। उमाशंकर सिंह अपने सरल स्वभाव और विनम्र व्यवहार के कारण सभी दलों के नेताओं के लिए सम्मानित व्यक्ति थे।
राजकीय सम्मान के साथ होगा उनका अंतिम संस्कार
बता दें कि गुरुवार सुबह करीब 8:58 बजे उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर लखनऊ के गोमती नगर स्थित आवास पहुंचा। यहां उनके बेटे यूकस सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर को बलिया के पैतृक गांव खनवर ले जाया जाएगा। यहां पूरे राजकीय सम्मान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।
Bsp mla umashankar singh death ballia mayawati yogi rajnath reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BSP MLA Death: रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, मायावती ने बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाने का दिया भरोसा
Aug 06, 2026 | 04:15 PM1 लाख से अधिक चालकों ने सीखी मराठी, परिवहन मंत्री सरनाईक बोले- मराठी से नाता जोड़ने वाला ही संस्कृति का दूत
Aug 06, 2026 | 04:12 PMशबाना आजमी की दमदार एंट्री, दिशा पाटनी की झलक और इमरान हाशमी का ताबड़तोड़ एक्शन, आवारापन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज
Aug 06, 2026 | 04:09 PM‘काम नहीं करना तो वेतन भी मत लो’, बॉम्बे हाई कोर्ट की डॉक्टरों को फटकार; हड़ताल तुरंत वापस लेने का आदेश
Aug 06, 2026 | 04:06 PM8th Pay Commission से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 3% DA बढ़ोतरी के साथ 63% होगा महंगाई भत्ता!
Aug 06, 2026 | 04:03 PMदबदबा बना रहेगा! 300 गाड़ियों का काफिला और 3 लाख समर्थक…2027 चुनाव से पहले बृजभूषण सिंह का शक्ति प्रदर्शन
Aug 06, 2026 | 04:01 PMसंसद की सीढ़ियां चढ़ रहे थे नितिन गडकरी तभी पैर पड़ने लगे कांग्रेस के सांसद, वायरल VIDEO देख कंफ्यूज हुए लोग
Aug 06, 2026 | 04:00 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














