-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mathura »
- Keshav Prasad Maurya Targets Akhilesh Yadav Pda Formula
पीडीए नहीं परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है सपा; राम मंदिर, संभल हिंसा और PDA को लेकर विपक्ष पर बरसे केशव मौर्य
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Keshav Prasad Maurya: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले पर हमला बोलते हुए इसे 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी' बताया। उन्होंने दावा किया कि 2047 तक सपा सत्ता से दूर हो जाएगा।

केशव प्रसाद मौर्य-अखिलेश यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Keshav Prasad Maurya Statement Against Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए वाले पर जमकर तंज कसा। डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव ने पीडीए को एक ऐसी पहेली में तब्दील कर दिया है, जो गिरगिट की तरह हर पल तेजी से अपना रंग बदलती रहती है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कभी पी से पिछड़ा, कभी पी से पीड़ित, तो कभी पी से पंडित..इस अठखेली में उनका पीडीए और कुछ नहीं, बल्कि परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है और इसका मक्का-मदीना केवल सैफई है।
2047 तक सपा सत्ता से दूर ही रहेगी
डिप्टी सीएम सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव भले ही लगातार पीडीए की व्याख्या बदलते रहते है लेकिन इससे उन्हें हासिल कुछ भी नहीं होगा। 2027 तो छोड़िए 2047 तक समाजवादी पार्टी सत्ता से दूर ही रहेगी।
केशव प्रसाद ने आरोप लगाते हुए कहा कि नकाब के पीछे ‘लठैतवादी’ सपा पिछड़ों और ब्राह्मणों की पार्टी नहीं बल्कि गुंडों, अपराधियों, माफिया, दंगाइयों, भ्रष्टाचारियों की पार्टी है। रोजाना बयान बदलकर वे जनता को भ्रमित करते रहते है। उनकी यह राजनीति अब नहीं चलेगी। वर्ष 2027 से 2047 तक ब्राह्मण, पिछड़ा और दलित समाज समाजवादी पार्टी के झूठे नारों की बैसाखियों पर नहीं चलेगा। अब जनता सम्मान, सुरक्षा और विकास की राजनीति के साथ खड़ा होगा।
सम्बंधित ख़बरें
UP के प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा! 100 साल पुराना मकान ढहा, मलबे में दफन हुए एक ही परिवार के 6 लोग- VIDEO
अयोध्या में लोकसभा के बाद विधानसभा सीट पर अखिलेश की नजर, BJP को पटखनी देने का बनाया प्लान, खेला ब्राह्मण कार्ड
सदन में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- दलित, पिछड़ों, किसानों और युवाओं के हितों में बाधा बन रही पार्टी
जनेश्वर मिश्रा जयंती पर अखिलेश यादव का ब्राह्मण कार्ड, बोले- PDA से हारे तो बदल दी इसकी परिभाषा
विपक्ष बार-बार भगवान राम का अपमान करता रहा है
राहुल गांधी और अखिलेश यादव के संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर विरोध दर्ज कराने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष बार-बार भगवान राम और हिंदुओं का अपमान करता रहा है, अब वे साधुओं का भी अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि जो पहले राम मंदिर निर्माण का विरोध कर रहे थे वे अब जनता को फिर से ठगने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- कहां है अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता? 3 साल से अंडरग्राउंड, क्या छोटे बेटे आबान अहमद के जनाजे में होंगी शामिल?
संभल हिंसा की रिपोर्ट से खुलेगी इनकी पोल
विधानसभा में पेश की गई संभल हिंसा की रिपोर्ट पर डिप्टी सीएम ने कहा कि यह रिपोर्ट जनता तक पहुंचेगी साथ ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का असली चेहरा भी दिखाएगी कि कैसे उन्होंने दंगों की आड़ में हिंदुओं की हत्या की गई और किस तरह से उन्होंने दंगाइयों को बचाने का काम किया।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विधानसभा में समाजवादी पार्टी का आचरण और सदन में हंगामा करने की कोशिश निंदनीय है। पूरा उत्तर प्रदेश जानता है कि सपा गुंडागर्दी, अपराध, माफिया, दंगों और भ्रष्टाचार में लिप्त रहा है और इन्होंने ही आतंकवादियों के खिलाफ मामले भी वापस लिए थे। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री योगी संबोधित कर रहे थे तब सपा सदस्यों ने शर्मनाक व्यवहार किया और सदन की मर्यादा को भी तार-तार किया। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें और जनता यह सुनिश्चित करे कि वे फिर कभी किसी विधायी सदन में कदम रखने लायक ना रहें।
Keshav prasad maurya targets akhilesh yadav pda formula
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पीडीए नहीं परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है सपा; राम मंदिर, संभल हिंसा और PDA को लेकर विपक्ष पर बरसे केशव मौर्य
Aug 06, 2026 | 03:06 PMCJP में बगावत! अभिजीत दिपके के घर के बाहर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कोर कमेटी में भाई-भतीजावाद का आरोप
Aug 06, 2026 | 03:04 PMसिरफिरे युवक ने रोकी मुंबई लोकल, नालासोपारा-वसई के बीच टला बड़ा हादसा; दिवा फाटक खुलने से 17 ट्रेनें प्रभावित
Aug 06, 2026 | 02:59 PM‘उद्धव ठाकरे आपसे अच्छे, आपने धोखा दिया’, कुनबी प्रमाण पत्र रद्द होने पर एकनाथ शिंदे पर भड़के मनोज जरांगे
Aug 06, 2026 | 02:55 PMफर्जी पॉकेट गवाह मामले में पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर दिनेश वर्मा 3 साल के लिए डिमोट
Aug 06, 2026 | 02:53 PMमहिला निर्माण श्रमिकों के लिए खुशखबरी! फिर शुरू हुई प्रसूति सहायता योजना; अब प्रसव पर मिलेंगे सीधे ₹25,000
Aug 06, 2026 | 02:52 PM11 LPA की नौकरी छोड़ शुरू किया वाटर प्योरिफिकेशन बिजनेस, अब सालाना 28.5 लाख की कमाई का दावा; पोस्ट हुआ वायरल
Aug 06, 2026 | 02:50 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














