- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Keshav Maurya To Be Up Bjp Chief Pda Formula Of Akhilesh In Trouble
केशव को मिलेगी यूपी की कमान? बीजेपी ने सेट कर लिए सारे समीकरण, अखिलेश यादव के ‘पीडीए’ को होगा नुकसान!
उत्तर प्रदेश में बीजेपी का नया अध्यक्ष चुनने के लिए पार्टी सारे समीकरणों के जोड़-तोड़ में जुटी हुई है। इस बीच चर्चा है कि बीजेपी केशव प्रसाद मौर्य को दोबारा अध्यक्ष की कुर्सी सौंप सकती है!
- Written By: अभिषेक सिंह

संदर्भ तस्वीर (डिजाइन)
लखनऊ: देश के सबसे बड़े सियासी सूबे यानी उत्तर प्रदेश के लिए भारतीय जनता पार्टी नया अध्यक्ष तलाशने में जुटी हुई है। राजनैतिक दृष्टि से सबसे मजबूत प्रदेश होने के कारण पार्टी यहां अध्यक्ष चुनने के लिए हर एक पहलू को ध्यान में रख रही है। जिसमें सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले से लेकर विपक्षी पार्टियों के नैरेटिव को तोड़ने वाले समीकरणों तक को तरजीह दी जा रही है। लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी को सफलता मिल गई है!
बीजेपी के ‘चाणक्य’ कहे जाने वाले अमित शाह पार्टी का सियासी संतुलन बनाए रखने वाले समीकरणों को सेट करने के लिए जाने जाते हैं। बीते दिनों लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से केशव प्रसाद मौर्य को एक बार फिर ‘मित्र’ कहकर पुकारा जिसने राजनैतिक कयासों को हवा दे दी है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि पार्टी एक बार फिर से केशव प्रसाद मौर्य को यूपी की कमान सौंपने वाली है।
पहले भी ‘मित्र’ बोल चुके हैं अमित शाह
अमित शाह के बयान के अलावा दो और ऐसे कारण हैं जो केशव प्रसाद मौर्य की तरफ इशारा कर रहे हैं। क्योंकि अमित शाह इससे पहले भी उन्हें दो बार मित्र कहकर संबोधित कर चुके हैं। और दो कारण क्या हैं? हम जानेंगे लेकिन उससे पहले यह जान लेना ज़रूरी है कि यूपी में पार्टी अध्यक्ष का चुनाव इतना अहम क्यों माना जा रहा है…
सम्बंधित ख़बरें
Mahayuti MLC Seat Sharing: विधान परिषद चुनाव में महायुति का सीट फॉर्मूला तय, बीजेपी 12 सीटों पर लड़ेगी
बीकानेर पहुंचे अमित शाह, राजस्थान से बंगाल तक सुरक्षा का मेगा प्लान तैयार, जवानों संग करेंगे मीटिंग
Navabharat Nishanebaaz: राम ने धोए थे निषादराज के पैर ! अमित शाह का कथन बेसिर-पैर
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
यूपी में क्यों अहम है अध्यक्ष का चुनाव?
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी को अपना नया अध्यक्ष चुनना है। वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा को तीसरी बार एक्सटेंशन मिल चुका है। पार्टी संविधान के संविधान के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी हो सकता है जब 50 प्रतिशत राज्यों के संगठन चुनाव संपन्न हो जाएं। यही वजह है कि पार्टी जल्द से बड़े राजनैतिक सूबों में अपना अध्यक्ष चुन लेना चाहती है।
केशव प्रसाद मौर्य व अमित शाह (सोर्स- सोशल मीडिया)
वहीं दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश में इस बार जो भी अध्यक्ष बनेगा उसी के नेतृत्व में साल 2027 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा जाएगा। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता जगजाहिर है, लेकिन ओबीसी नेताओं का एक वर्ग शीर्ष नेतृत्व में बदलाव चाहता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीटें 63 से घटकर 33 रह गई हैं, जिससे पार्टी ओबीसी वोट बैंक को लेकर चिंतित है।
केपी मौर्य को अध्यक्ष की कुर्सी क्यों?
उत्तर प्रदेश की राजनीति पर दशकों से पैनी नज़र रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार योगेश मिश्रा के मुताबिक यदि बीजेपी ओबीसी चेहरे पर दांव लगाने की सोच रही है तो उसमें पहला नाम केशव प्रसाद मौर्य का है। क्योंकि पार्टी प्रदेश में सामंजस्य स्थापित करके चलना चाहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सीएम किसी ओबीसी को बनाती है तो उसे अध्यक्ष अगड़ी जाति से बनाना पड़ेगा!
हालांकि, योगेश मिश्रा ने यह भी कहा कि केशव प्रसाद मौर्य पिछड़ों के नेता माने जाते हैं लेकिन उनकी पैठ उतनी ज्यादा नहीं है। केशव की अगर पैठ होती तो अपने इर्द-गिर्द के चुनाव ज़रूर जीतते। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि बीजेपी प्रयागराज में हार गई और फूलपुर हारते-हारते बची। यह सीटें केशव प्रसाद मौर्य के प्रभाव वाल मानीं जाती हैं।
‘बड़ा OBC लीडर नहीं तैयार कर पाई BJP’
बाचतीच में योगेश मिश्रा ने बड़ा दावा करते हुए यह भी कहा कि बीजेपी को ओबीसी पॉलिटिक्स की समझ नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ओबीसी पॉलिटिक्स तो कर रही है लेकिन पिछले 10-12 सालों में एक भी बड़ा ओबीसी नेता नहीं तैयार कर पाई है। न उसने कोई बड़ा कुर्मी नेता तैयार किया है, न को निषाद नेता तैयार किया है और न ही राजभर लीडर तैयार कर पाई है। इसके लिए पार्टी दूसरे दलों के सहारे है।
केशव प्रसाद मौर्य (सोर्स- सोशल मीडिया)
अब अगर योगेश मिश्रा की बातों पर गौर करें तो यह बात साफ है कि बीजेपी को यदि पिछड़े लीडर को अध्यक्ष बनाना पड़े तो उनके पास केशव प्रसाद मौर्य के जैसा दूसरा मजबूत विकल्प नहीं है। इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य के अध्यक्ष रहते हुए ही भारतीय जनता पार्टी ने 2017 में यूपी विधानसभा का चुनाव जीता था।
विपक्ष के नैरेटिव का बेजोड़ तोड़!
यूपी बीजेपी का नया अध्यक्ष पिछड़े समुदाय से बनाए जाने की संभावनाओं के पीछे एक तर्क यह भी है कि पार्टी विपक्षी दलों खासकर समाजवादी पार्टी के ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और अगड़ा) को तोड़ने के प्रयास में है। जिसने लोकसभा चुनाव में पार्टी को अच्छा खासा नुकसान पहुंचाया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में अब तक एक ही बार ऐसा हुआ है कि बीजेपी ने एक ही नेता को दो बार अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी है। तब पार्टी ने कलराज मिश्र को पहली बार 1991 में और दूसरी बार साल 2000 में अध्यक्ष बनाया था। अब यदि केशव प्रसाद मौर्य को अध्यक्ष बनाया जाता है यह दूसरा मौका होगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी क्या कुछ निर्णय लेती है।
Keshav maurya to be up bjp chief pda formula of akhilesh in trouble
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Quad Summit: मार्को रुबियो बोले- ‘अब सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहा क्वाड बल्कि ठोस कार्रवाई का मंच है’
May 26, 2026 | 11:36 AMAI Pet Translator: अब आपका डॉग खुद बताएगा क्या है परेशानी, चीन की इस नई डिवाइस ने मचाई धूम
May 26, 2026 | 11:35 AMबारिश से पहले सभी काम पूरे करें: नागपुर मनपा ने बढ़ाई तैयारी की रफ्तार, आयुक्त के सख्त निर्देश
May 26, 2026 | 11:32 AMमध्य प्रदेश में बकरीद की छुट्टी बदली: अब 27 नहीं, 28 मई को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और बैंक
May 26, 2026 | 11:31 AMकन्फर्म टिकट के बाद भी यात्री की लगाई ‘Absent’, TTE और यात्री के बीच हुई जमकर बहस; वीडियो वायरल
May 26, 2026 | 11:29 AMबॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर पश्चिम रेलवे की बड़ी कार्रवाई, गोरेगांव-मालाड में हटे अवैध ढांचे
May 26, 2026 | 11:29 AM4500 शिक्षक गैर-मराठी ऑटो-टैक्सी चालकों को सिखाएंगे मराठी; प्रताप सरनाईक ने किया बड़े अभियान का ऐलान
May 26, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














