- Hindi News »
- Entertainment »
- Mahi Vijay Jay Bhanushali Divorce No Alimony Children Co Parenting
Jay Bhanushali से अलग होने के बाद भी माही ने नहीं ली एलिमनी, तीनों बच्चों की मिलकर करेंगे पेरेंटिंग!
- Written By: स्नेहा मौर्या
Mahhi Vij And Jay Bhanushali Divorce: माही विज और जय भानुशाली ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है और माही कोई एलिमनी भी नहीं लेंगी, लेकिन दोनों मिलकर बच्चों की परवरिश करेंगे।

माही विज और जय भानुशाली (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Mahhi Vij Not Taking Alimony Jay Bhanushali: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल माही विज और जय भानुशाली ने आखिरकार अपने रिश्ते को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। लंबे समय से दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब 4 जनवरी 2026 को जय भानुशाली ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि कर दी कि दोनों आपसी सहमति से अलग हो चुके हैं।
हालांकि, माही और जय अब पति-पत्नी के रूप में साथ नहीं हैं, लेकिन उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वे अपने तीनों बच्चों तारा, खुशी और राजवीर की परवरिश मिलकर करेंगे। दोनों ने को-पैरेंटिंग को प्राथमिकता दी है और बच्चों की जिंदगी पर इस फैसले का नकारात्मक असर न पड़े, इसका पूरा ध्यान रखने का निर्णय लिया है।
माही विज ने एलिमनी को लेकर लिया बड़ा फैसला
इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि माही विज ने जय भानुशाली से किसी भी तरह की एलिमनी या मेंटेनेंस लेने से इनकार कर दिया है। लीगल सोर्सेस के अनुसार, यह फैसला पूरी तरह आपसी सहमति से लिया गया है। दोनों ने बिना किसी आर्थिक विवाद के अपने रिश्ते को सम्मानजनक तरीके से खत्म करने का फैसला किया।
सम्बंधित ख़बरें
चंडीगढ़ में Badshah के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिल्डिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप में किया गया सील
Cocktail 2 Trailer Out: ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही छाया, शाहिद कपूर पर फिदा हुईं कृति सेनन और रश्मिका
‘हमने अपना बेस्ट दिया था’, ‘कलंक’ की नाकामी पर Madhuri Dixit का बयान, दर्शकों के फैसले को बताया सबसे अहम
June OTT Release: ‘भूत बंगला’ से ‘राजा शिवाजी’ तक, जून में ओटीटी पर रिलीज होंगी कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज
क्यों टूटा दोनों का रिश्ता?
सूत्रों के मुताबिक, माही और जय के बीच काफी समय से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। दोनों ने अपनी शादी को बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन लगातार मतभेदों के चलते हालात नहीं सुधर पाए। आखिरकार, उन्होंने यह समझा कि अलग होना ही दोनों के लिए बेहतर विकल्प है। इसी सोच के साथ उन्होंने सौहार्दपूर्ण ढंग से अपने रिश्ते को खत्म किया।
बच्चों के लिए साथ रहेंगे माता-पिता
अलग होने के बावजूद, जय और माही दोनों अपने माता-पिता होने की जिम्मेदारी पूरी तरह निभाएंगे। माही ने बच्चों के लिए किसी भी तरह का गुजारा भत्ता लेने से मना कर दिया है, जिससे यह साफ होता है कि दोनों के बीच समझदारी और सम्मान बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- पवन सिंह ने की तीसरी शादी? बर्थडे वाली वीडियो में सिंदूर वाली हसीना को देख फैंस लगा रहे अंदाजा
कब हुई थी शादी?
जय भानुशाली और माही विज ने 9 फरवरी 2011 को शादी की थी और वे टीवी के सबसे चहेते कपल्स में गिने जाते थे। साल 2019 में दोनों माता-पिता बने और बेटी तारा का स्वागत किया। इसके अलावा, उन्होंने खुशी और राजवीर को गोद लेकर अपने परिवार को पूरा किया।
Mahi vijay jay bhanushali divorce no alimony children co parenting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मैं ना होता तो तुम जेल में होते…नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप, इजरायल-अमेरिका की दोस्ती में आई दरार?
Jun 02, 2026 | 07:16 PMसूरत में महाराष्ट्र निगम की 2 बसों में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, 5 लोगों की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी
Jun 02, 2026 | 07:15 PM‘मोदी सरकार के कार्याकाल में 90 बार पेपर लीक हुए’, नीमच पहुंचते ही गरजे जीतू पटवारी; जमकर साधा निशाना
Jun 02, 2026 | 07:12 PMदेश में रहना है तो वंदे मातरम बोलना होगा… CM सुवेंदु का विपक्ष को दोटूक, बोले- यह सनातन संस्कृति
Jun 02, 2026 | 07:08 PMनासिक में शराब के लिए पैसे न देने पर युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमला
Jun 02, 2026 | 06:57 PMCBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक की कोशिश, 2 मिनट में आए 15 लाख हिट्स; बोर्ड बोला- सिस्टम सुरक्षित
Jun 02, 2026 | 06:40 PMSankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी पर बन रहे हैं दुर्लभ संयोग, पूरी आस्था से कर लें ये उपाय
Jun 02, 2026 | 06:34 PMवीडियो गैलरी

मंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PM
कल तक घरों में करती थीं झाड़ू-पोछा, अब बनीं मंत्री, ₹2500 कमाने वाली कलिता की कहानी सुन भर आएंगी आंखें- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:10 PM
क्यों वायरल हो रहा है ‘कचौड़ी गली’? जानें इस फोक सॉन्ग का राज- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:05 PM
इंजीनियरिंग छोड़, वर्दी को चुना, जानें कौन हैं IPS राजीव कृष्ण? जो बनें उत्तर प्रदेश के नए DGP
Jun 01, 2026 | 10:06 PM
कालापानी, लिपुलेख के बीच PM बालेन शाह का विवादित बयान! क्या है ‘दसगजा’ बॉर्डर का पूरा गणित? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:34 PM
India-ओमान के बीच CEPA समझौता से अब किसे होगा ज्यादा फायदा? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:01 PM














