-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Will Keshav Maurya Replace Yogi Adityanath Amit Shah Signals From Locknow
योगी आदित्यनाथ को रिप्लेस करेंगे केशव प्रसाद मौर्य? ‘मित्र’ अमित शाह ने राजधानी से दिया संदेश, यूपी में आया सियासी भूचाल!
- Written By: अभिषेक सिंह
अमित शाह के किसी भी बयान के एक-एक शब्द में सियासी दांव-पेंच छिपा हुआ होता है। यही वजह है कि उनके नए बयान के बाद कुछ लोग यह भी अमित शाह आने वाले दिनों में योगी का रिप्लेसमेंट केशव मौर्य में देख रहे हैं?

योगी आदित्यनाथ, अमित शाह व केशव प्रसाद मौर्य (डिजाइन फोटो)
लखनऊ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को लखनऊ में थे। शाह ने सीएम योगी के साथ चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश को 60 हजार नए पुलिसकर्मी मिल गए। सीएम योगी के साथ मंच पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दूसरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौजूद थे। जहां से अमित शाह ने यूपी की सियासी फिजाओं को को चर्चाओं की एक नई हवा दे दी।
दरअसल, जब अमित शाह ने मंच से बोलना शुरू किया तो उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय और यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ‘मेरे मित्र’ और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ-साथ शाह ने पुलिस के ऐतिहासिक कार्यक्रम में मौजूद दूसरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का भी नाम लिया।
केशव प्रसाद मौर्य को कहा ‘मेरे मित्र’
राजनीतिक लोगों और मीडिया का सबसे ज्यादा ध्यान अमित शाह द्वारा केशव प्रसाद मौर्य के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों पर गया। और इसी के साथ यूपी में एक नई तरह की चर्चा शुरू हो गई कि अमित शाह द्वारा केशव प्रसाद को ‘मेरे मित्र’ कहकर संबोधित करने का क्या मतलब है?
सम्बंधित ख़बरें
विधानसभा के मानसून सत्र में गरजे मुख्यमंत्री योगी, बोले- 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष
कांग्रेस में शामिल हुए बसपा नेता नीरज शर्मा; प्रदीप माथुर ने दिलाई सदस्यता, पटुका पहनाकर किया अभिनंदन
बांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
भाजपा विधायक के कार्यक्रम में हरियाणा की डांसरो ने जमाया रंग; वीडियो वायरल हुआ तो भड़का विपक्ष, उठाए सवाल
योगी के लिए संदेश था शाह का बयान?
कुछ लोग तो यहां तक कहते हैं कि अमित शाह और केशव प्रसाद की आपस में बनती है, जिसका इनाम केशव को मिल सकता है, जबकि केशव प्रसाद मौर्य और योगी आदित्यनाथ की आपस में नहीं बनती है कई बार ये बात चर्चा का विषय भी बन चुकी है। ऐसे में ‘मित्र’ मौजूदा सीएम के लिए संदेश हो सकता है।
CM योगी को रिप्लेस करेंगे केशव मौर्य?
अमित शाह के किसी भी बयान के एक-एक शब्द में सियासी दांव-पेंच छिपा हुआ होता है। यही वजह है कि इस बयान के बाद कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि कहीं अमित शाह आने वाले दिनों में योगी का रिप्लेसमेंट केशव मौर्य में तो नहीं देख रहे हैं?
क्या केशव प्रसाद मौर्य को अपना मित्र बता कर अमित शाह CM योगी को कोई संदेश देना चाह रहे हैं? क्या अमित शाह आने वाले दिनों में योगी का रिप्लेसमेंट केशव मौर्य में देख रहे हैं? क्या अमित शाह केशव मौर्य को अपना मित्र बता कर केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक गुट को कोई संदेश दे रहे हैं? pic.twitter.com/h7bfwLS45G — Gaurav Gulmohar (@gauravgulmohar) June 15, 2025
अगर पिछले कुछ सालों की बात करें तो केशव प्रसाद मौर्य का न सिर्फ राजनीतिक वजूद कम हुआ है बल्कि उन्हें चुनावों में हार का भी सामना करना पड़ा है। केशव पिछड़ी जाति से आते हैं। 2027 के चुनाव में पिछड़ी और सवर्णों के बीच लड़ाई की शुरुआत अखिलेश यादव करेंगे, योगी आदित्यनाथ ठाकुर समाज के नेता कहलाएंगे। इसलिए मौर्य को कोई बड़ी जिम्मेदारी देकर इस नैरेटिव को टैकल करने की कोशिश की जा सकती है।
केशव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपेंगे शाह!
माना जा रहा है कि इसलिए शाह ने केशव प्रसाद को अपना मित्र बताकर यूपी की राजनीति में उनका कद बढ़ा दिया। आठ साल बाद केशव प्रसाद मौर्य को भी दबी जुबान में यह बता दिया गया कि पार्टी शाह के दोस्तों को नजरअंदाज नहीं करती है। इसका मतलब यह है कि भविष्य में शाह यूपी के डिप्टी सीएम केशव को कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। जिसमें उन्हें यूपी का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है।
फिलहाल यह सियासत है, यहां कौन सा ऊंट कब और किस करवट बैठेगा इसका सटीक अंदाजा लगाना बेहद ही मुश्किल होता है। कई बार तो सियासतदान को खुद नहीं पता होता है कि वह अगली चाल क्या चलने वाला है! ऐसे में आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘मित्र’ केशव को शाह क्या कुछ जिम्मेदारी सौंपते हैं!
Will keshav maurya replace yogi adityanath amit shah signals from locknow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
विधानसभा के मानसून सत्र में गरजे मुख्यमंत्री योगी, बोले- 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष
Aug 04, 2026 | 07:46 PMविदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
Aug 04, 2026 | 07:37 PMPK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PMChandrapur News: ब्रह्मपुरी का श्मशान घाट खुद गिन रहा आखिरी सांस, जर्जर खंभे बने हादसों का सबब
Aug 04, 2026 | 07:30 PMनीतीश कुमार को जबरदस्ती हटाया गया! बांकीपुर में भाजपा की हार पर बोले अनंत सिंह, सम्राट चौधरी के लिए क्या कहा?
Aug 04, 2026 | 07:27 PMवृंदावन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोदामों से बरामद 5,000 किलो मिलावटी पेड़ा और मिल्क केक किए नष्ट
Aug 04, 2026 | 07:21 PMMP राज्यसभा चुनाव विवाद: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर रिटर्निंग ऑफिसर समेत सभी प्रतिवादियों को नोटिस
Aug 04, 2026 | 07:13 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM













