-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Magh Purnima Akshay Punya Blessings Fortune Change
Magh Purnima के दिन किस भगवान की पूजा से मिलेगा अक्षय पुण्य और कैसे बदलेगा भाग्य? जानिए
- Written By: सीमा कुमारी
Magh Purnima: माघ पूर्णिमा पर सत्यनारायण भगवान की पूजा करने का भी विधान है और पूजा करके सत्यनारायण भगवान की व्रत कथा का पाठ अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

माघ पूर्णिमा(सौ.सोशल मीडिया)
Magh Purnima Ke Din Kiski Puja karni Chahiye: हर साल की तरह इस बार भी माघ पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाएगा। जिसे माघी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस बार यह शुभ एवं पावन तिथि 1 फरवरी 2026 दिन रविवार को है। धर्म ग्रथों में बताया गया है कि, इस दिन गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और पापों से मुक्ति मिलती है।
पूर्णिमा तिथि पर देवता पृथ्वी पर विचरण करने आते हैं, इसलिए इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। बहुत से लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर माघ पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर किसकी पूजा अर्चना करनी चाहिए और इस शुभ दिन पर किन चीजों का दान व सेवन करना चाहिए?
माघ पूर्णिमा पर किसकी होती है पूजा
शास्त्रों के अनुसार, माघ पूर्णिमा की शुभ तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान, व्रत, देवी-देवताओं की पूजा अर्चना, दान और चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता हैं। पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा को अर्घ्य अवश्य दिया जाता है, जिससे कई परेशानियों से मुक्ति मिलती है और व्रत भी पूर्ण होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Tulsi Upay: क्या आप जानते हैं? योगिनी एकादशी पर तुलसी का यह छोटा सा उपाय खोल देगा बंद तक़दीर के ताले
Lord Shiva: सावन 2026: भगवान शिव को कौन-कौन से फूल अर्पित करें? जानिए किन पुष्पों से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ
बिपत्तारिणी पूजा 2026: क्यों की जाती है मां बिपत्तारिणी की आराधना? जानिए तिथि, पूजा-विधि और इसका महत्व
Sawan 2026: सावन के शुभारंभ से पहले घर में रखें ये 6 पवित्र वस्तुएं, शिव कृपा के साथ बढ़ेगी सकारात्मकता
माघ पूर्णिमा पर सत्यनारायण भगवान की पूजा करने का भी विधान है और पूजा करके सत्यनारायण भगवान की व्रत कथा का पाठ अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
पूर्णिमा व्रत में किन चीजों का करते हैं सेवन
पूर्णिमा व्रत में सात्विक चीजें जैसे जल, फल, दूध आदि चीजों का सेवन किया जाता है। कई भक्त केवल जल पीकर उपवास करते हैं और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करते हैं।
वहीं कुछ लोग पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देते हैं। इस दिन चाय, कॉपी, मसाले, अनाज, नमक आदि का सेवन करना वर्जित बताया गया है।
क्या है माघ पूर्णिमा 2026 शुभ तिथि
पूर्णिमा तिथि की शुरुआत- 1 फरवरी 2026 की सुबह 05:52 से
पूर्णिमा तिथि की समाप्ति- 2 फरवरी की सुबह 03:38 बजे
उदयातिथि की मान्यता के अनुसार माघ पूर्णिमा का व्रत 1 फरवरी को ही रखा जाएगा।
स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 5 बजकर 24 मिनट से 6 बजकर 17 मिनट तक
प्रात: संध्या- सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 7 बजकर 13 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से 1 बजकर 15 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 31 मिनट तक
यह भी पढ़ें- माघ पूर्णिमा के दिन करें कौड़ी के ये उपाय, माता लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न!
चंद्रोदय का समय
माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करना भी बेहद शुभ माना जाता है। 1 फरवरी को चंद्रोदय शाम 5 बजकर 26 मिनट पर होगा इसके बाद आप चंद्रमा को अर्घ्य दे सकते हैं और पूजा-पाठ कर सकते हैं।
Magh purnima akshay punya blessings fortune change
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बारिश बनेगी आफत! अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहीं आपका राज्य भी तो नहीं
Jul 08, 2026 | 06:20 AMBirthday Horoscope 08 July 2026: जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल
Jul 08, 2026 | 06:10 AMAirtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














