- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Fir Against Sp Worker For Running Pda Pathshala In Kannauj
PDA पाठशाला पर ताबड़तोड़ ऐक्शन जारी, कन्नौज में सपा नेत्री पर FIR दर्ज
PDA Pathshala: अखिलेश यादव की अपील के बाद हर जिले में पीडीए पाठशाला खुल रहे हैं। इधर पुलिस ने अब ऐक्शन लेना शुरू कर दिया है। कन्नौज में सपा नेता शाशिमा के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है।
- Written By: Saurabh Pal

पीडीए पाठशाला (फोटो-सोशल मीडिया)
UP News: उत्तर प्रदेश में समावाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर PDA पाठशाला चलाने पर ताबड़तोड़ FIR हो रहे हैं। अब अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में पुलिस ने ऐक्शन लिया है। जिला मुख्यालय की सदर कोतवाली पुलिस ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पाठशाला आयोजित करके कथित तौर पर सद्भाव को खतरे में डालने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) की एक महिला नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार जलालाबाद विकास खण्ड में खण्ड शिक्षा अधिकारी शिवेन्द्र कुमार वर्मा की तहरीर पर सोमवार को सदर कोतवाली में सपा की अनुसूचित महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शशिमा सिंह दोहरे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353 (1बी) (सार्वजनिक शांति भंग करने या धार्मिक सद्भाव को खतरे में डालने के उद्देश्य से झूठे बयान, अफवाहें या भड़काऊ बातें फैलाने का आरोप) तथा सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शाशिमा ने 29 जुलाई को गांव के बच्चों को पढ़ाया था
प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि 29 जुलाई को शशिमा ने जलालाबाद ब्लाक के कछपुरवा प्राथमिक विघालय के पास गांव के बच्चों को लालच देकर पीडीए पाठशाला संचालित करके राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया, जिससे बेसिक शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, निभाया पिता से किया वो ‘वादा’, क्या है सियासी विरासत का अनसुना अध्याय
राजनीति से दूर, लग्जरी और फिटनेस के शौकीन! लैंबॉर्गिनी चलाते थे अखिलेश के भाई प्रतीक यादव, जानें नेट वर्थ
Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, सिविल अस्पताल में ली आखिरी सांस
‘BJP चाहे तो डिप्टी सीएम बना दें’, पूजा पाल को लेकर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सियासी हमला
शाशिमा ने कहा- दबाव में हुई कार्रवाई
कोतवाली प्रभारी ने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। इधर सपा नेता शाशिमा कहना है कि बच्चों को शिक्षित करना कोई अपराध नही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दबाव में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि वह अदालत में रिपोर्ट के खिलाफ चुनौती देंगी। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा नेता पूरे प्रदेश में पीडीए पाठशाला का आयोजन कर रहे हैं। सपा प्रमुख यादव कन्नौज संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
ये भी पढ़ें- कुर्सी संभालते ही यूपी DGP ने गिरफ्तारी और तलाशी का बदला नियम, अब पुलिस को करना होगा ये काम
स्कूलों के मर्जर का विरोध है PDA पाठशाला
गौरतलब है कि पीडीए पाठशाला उत्तर प्रदेश में स्कूलों के मर्जर के खिलाफ सांकेतिक विरोध है। यूपी सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर की योजना बनाई है, जिससे हजारों स्कूल बंद कर दिए जाएंगे। विपक्ष के भारी विरोध के बाद सरकार ने मर्जर नीति में संशोधन किया है, इसके बावाजदू भी बड़ी संख्या में स्कूल बंद होंगे।
Fir against sp worker for running pda pathshala in kannauj
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल में अवैध रूप से रह रही उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, हिरासत में बंगाली युवक
May 13, 2026 | 09:32 AMMaharashtra Monsoon Arrival: महाराष्ट्र को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, 6 जून तक कोंकण पहुंच सकता है मानसून
May 13, 2026 | 09:10 AMमध्य प्रदेश में UCC ड्राफ्ट की दिशा में बड़ी पहल, जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में कमेटी की पहली बैठक
May 13, 2026 | 09:00 AMमुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, निभाया पिता से किया वो ‘वादा’, क्या है सियासी विरासत का अनसुना अध्याय
May 13, 2026 | 08:57 AMपीएम मोदी की अपील का असर, नागपुर में भाजपा पदाधिकारी बस और ई-रिक्शा से पहुंचे मनपा कार्यालय
May 13, 2026 | 08:56 AMगड़चिरोली: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का आरोप; बिजली गुल होने से वेंटिलेटर बंद होने का दावा, हंगामा
May 13, 2026 | 08:44 AMराजनीति से दूर, लग्जरी और फिटनेस के शौकीन! लैंबॉर्गिनी चलाते थे अखिलेश के भाई प्रतीक यादव, जानें नेट वर्थ
May 13, 2026 | 08:41 AMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM












