-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Akhilesh Yadav Claims 79 Out Of 80 Seats In Up Politics Rahul Gandhi Alleges Fraud In Loksabha Election 2024
अखिलेश ने कहा था क्योटो छोड़ हम जीत रहे 79 सीटें, अब राहुल बोले- लोकसभा चुनाव…
- Written By: Saurabh Pal
Fraud in Loksabha Election: राहुल ने दिल्ली में दावा किया कि लोकसभा चुनाव में धांधली हुई है। उनके इस बयान के बाद अखिलेश के उस बयान की चर्चा हो रही है, जिसमें उन्होंने 79 सीट जीतने का दावा किया था।

राहुल गांधी और अखिलेश यादव 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान (फोटो-सोशल मीडिया)
Uttar Pradesh News: कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इस मोर्चे की अगुवाई कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। उन्होंने पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने कर्नाटक में गड़बड़ी का आरोप लगाया। इसी क्रम में राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित विधि सम्मेलन में गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में भी धांधली हुई थी। ऐसे में अखिलेश यादव का वह बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हम यूपी में 79 सीटें जीत रहे हैं, लड़ाई सिर्फ क्योटो में है।
राहुल गांधी ने दिल्ली में विधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग मर चुका है। ये निष्पक्ष नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में धांधली हुई। मात्र 15-20 सीट का अंतर था। नहीं तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन पाते। राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग पर हमलावर हैं, वहीं चुनाव आयोग लगातार कांग्रेस नेता की बातों का खंडन कर रहा है।
राहुल ने अखिलेश से कहा- मैं यूपी का चुनाव समझना चाहता हूं
बात 2024 के लोकसभा चुनाव की है। इंडिया गठबंधन की रैलियों में उमड़ रहा जनसैलाब विपक्षी नेताओं में आत्मविश्वास जगा रहा था। चुनाव करीब अंतिम चरण में पहुंच चुका था। इस दौरान प्रयागराज जिले के फूलपुर संसदीय क्षेत्र में इंडिया गठबंधन की रैली थी। इस रैली में अखिलेश यादव और राहुल गांधी को देखने जन सैलाब उमड़ा था। इस रैली में भाषण खत्म होने के बाद राहुल गांधी ने अखिलेश यादव का इंटरव्यू लिया था, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। राहुल गांधी ने अखिलेश से कहा था कि मैं उत्तर प्रदेश में चुनाव को समझना चाहता हूं। आप मुझे बताइए क्या स्थिति है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
14 साल बाद प्रयागराज में अखिलेश यादव का रात्रि प्रवास, पुराने सहयोगियों से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी चर्चाएं
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
अखिलेश के जन्मदिन पर नया सियासी पोस्टर; श्रीकृष्ण के रूप में दिखे सपा प्रमुख, हाथ में संविधान ने बढ़ाई राजनीति
क्या बोले थे अखिलेश यादव?
राहुल गांधी को इंटरव्यू में अखिलेश यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इस बार बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 79 सीटें हम जीत रहे हैं, सिर्फ क्योटो में लड़ाई है। अखिलेश यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट को क्योटो कहते हैं।
ये भी पढ़ें- ‘…तो मोदी नहीं बन पाते पीएम’, राहुल गांधी बोले-लोकसभा चुनाव में हुई धांधली
यूपी ने दिया था चौकाने वाला रिजल्ट
वहीं जब लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आया तो काफी हद तक यूपी में सियासी परिवर्तन दिखा भी। ये रिजल्ट चौकाने वाला था। उत्तर प्रदेश ने भाजपा को बहुमत से रोक दिया था। यूपी में 36 पर समाजवादी पार्टी, 33 पर बीजेपी, 6 पर कांग्रेस, 2 पर RLD, 1 पर आजाद समाज पार्टी और 1 सीट पर अपना दल ने जीत दर्ज की थी।
Akhilesh yadav claims 79 out of 80 seats in up politics rahul gandhi alleges fraud in loksabha election 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













