'PDA पाठशाला को पुलिस नहीं रोक सकती है...', अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला

Akhilesh Yadav Targeted Cm: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने PDA पाठशाला को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पाठशालाओं की स्थिति देखने की सलाह दी है।
'PDA पाठशाला को पुलिस नहीं रोक सकती है...', अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (सौजन्य IANS)
Updated on

Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav: पीडीए पाठशाला को लेकर चल रहे विवाद के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक और बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, अंग्रेजों ने भी पढ़ाई को लेकर किसी पर एफआईआर नहीं कराई, लेकिन यह सरकार सोचती है कि पुलिस से पीडीए पाठशाला बंद हो जाएगी। हालांकि ऐसा नहीं होगा।

सपा मुखिया अखिलेश यादव मंगलवार को राजधानी में जनेश्वर मिश्रा की जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में स्कूलों के विलय पर एक बार फिर योगी सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने ने कहा कि, पीडीए पाठशाला को पुलिस नहीं रोक सकती है। समाजवादी संकल्प लेते हैं कि, जब तक सरकार स्कूलों में शिक्षक और प्रिंसिपल नहीं पहुंचाती, पीडीए पाठशाला और ट्यूशन चलती रहेंगी।

CM को दी पाठशालाओं की स्थिति देखने की सलाह

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पाठशालाओं की स्थिति देखने की सलाह दी और याद दिलाया कि उनकी सरकार ने अभिनव-संस्कृति स्कूल खोला था। सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि सरकार ने खुद स्वीकार किया है कि उसने कई स्कूल बंद कर दिए हैं। कुछ का विलय भी किया है। जब तक उन स्कूलों में नए शिक्षकों की भर्ती नहीं हो जाती, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तब तक छात्रों को पढ़ाते रहेंगे।

सरकार पर साधा निशाना

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, बलिया से निकला पत्र इनकी सोच को बताता है। यह सरकार बुनियादी सवाल न पूछे जाने के लिए ऐसा करती है। अखिलेश ने प्रयागराज बाढ़ से पीड़ित लोगों का भी जिक्र किया और सरकार से राहत की मांग की। उन्होंने तालाबों पर भाजपा के कब्जे का आरोप लगाया है। अयोध्या, बनारस, लखनऊ की जमीनों की रजिस्ट्री भी संदिग्ध तरीके से कराई गई है।

'वस्त्र बदलने से कुछ नहीं बदलता'

अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा बताए कि भारत का क्षेत्रफल पहले कितना था और अब कितना है। जिस दिन यह जवाब देंगे, हम भी तिरंगा लेकर निकलेंगे। उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई समाजवादी सिद्धांतों से ही कम हो सकती है। वस्त्र बदलने से कुछ नहीं बदलता, न ही कोई लाभ मिलता है।

चुनाव आयोग पर लगाया बेईमानी का आरोप

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर बेईमानी का आरोप लगाया और कहा, “कैमरे में कैद है कि पुलिस चुनाव में वोट डलवाने में लगी थी, लेकिन आयोग ने कार्रवाई नहीं की। उसे भुला नहीं गया है।" उन्होंने गोसाईगंज नगरपालिका चुनाव में नकली आधार और वोटर आईडी बनाने की मशीन लगाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास नकली आधार आईडी बनाने की मशीन है।

Navbharat Live
navbharatlive.com