

Jana Nayagan Advance Booking: थलपति विजय के फैंस के लिए यह हफ़्ता बेहद भावुक और उत्साह से भरा हुआ है। लंबे विवादों, कानूनी पेचीदगियों और सेंसर बोर्ड से मिली कठिन चुनौतियों को पार करते हुए विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन (हिंदी नाम) बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। राजनीतिक करियर में पूरी तरह कदम रखने से पहले विजय की यह फिल्मों से विदाई मानी जा रही है। यही वजह है कि दर्शक इसे केवल एक फिल्म की तरह नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक पल की तरह देख रहे हैं।
देश भर में जन नायकन को बेहद भव्य पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी की गई है। लगभग 8000 शोज के साथ भारत के कोने-कोने में दर्शक अपनी पसंदीदा सितारे को विदा कहने के लिए तैयार हैं। सिर्फ तमिलनाडु में ही 3500 से ज्यादा शो आयोजित हो रहे हैं। एडवांस बुकिंग होते ही फैंस ने जिस तरह से टिकटें बुक की हैं, उससे कई करोड़ का कलेक्शन महज कुछ ही घंटों में हो गया।
अगर हम विजय की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों से कम्पेयर करें, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि जन नायकन कितना बड़ा मुकाम हासिल करती है। हालांकि शुरुआती एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में यह उनकी ब्लॉकबास्टर फिल्म लियो से थोड़ी पीछे दिखाई दे रही है, लेकिन इसने उनकी दूसरी बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है।
फिल्म विश्लेषकों का मानना है कि जैसे-जैसे जन नायकन रिलीज की घड़ी नजदीक आएगी, टिकट खिड़की पर भीड़ और ज्यादा बढ़ेगी। घरेलू बाजार में पहले ही दिन यह फिल्म शानदार नेट बिजनेस करने का दम रखती है, जो इसे तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में खड़ा कर देगा।
केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी जन नायकन को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। नॉर्थ अमेरिका, मिडिल ईस्ट और दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे क्षेत्रों में विजय की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का फायदा फिल्म को सीधे तौर पर मिल रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिलने वाले शुरुआती खबरों के मुताबिक, विदेशों से होने वाली कमाई में भारी उछाल आने की पूरी उम्मीद है। यदि भारत और ओवरसीज दोनों के आंकड़ों को मिला दिया जाए, तो फिल्म पहले ही दिन दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये के कल्ब को आसानी से पार कर सकती है।
एच. विनोथ के डायरेक्शन में बनी यह एक्शन ड्रामा फिल्म विजय थलपति के करियर का सबसे यादगार अध्याय साबित हो सकती है। विवादों के कारण पहले यह फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन देरी के चलते यह अब दर्शकों के बीच आ रही है।
इसी बीच विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी के जरिए चुनावी मैदान में उतरकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। इस बहुचर्चित फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज और ममिता बैजू जैसे मंजे हुए कलाकार अहम रोल में नजर आने वाले हैं।