-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Chaos In Varanasi Over Recitation Of Hanuman Chalisa Members Of Two Communities Clash Priest Threatened
हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर वाराणसी में बवाल, आमने-सामने आए दो समुदाय के लोग, पुजारी को धमकाया
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Varanasi के एक हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ बजाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पुजारी को धमकी देने का आरोप लगा है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर वाराणसी में बवाल, फोटो- सोशल मीडिया
Varanasi Hanuman Chalisa Controversy: के मदनपुर स्थित एक हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ को लेकर विवाद भड़क गया है। मंदिर में स्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने को लेकर एक विशेष समुदाय के लोगों और मंदिर के पुजारी के बीच विवाद हो गया, जिससे तनाव की स्थिति बन गई।
पुजारी ने धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर इसे गंभीर मामला बताया है।
हनुमान चालीसा पाठ पर विवाद
वाराणसी के मदनपुर इलाके में हनुमान मंदिर में सुबह-शाम स्पीकर पर हनुमान चालीसा पाठ होता है। लेकिन कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक व्यक्ति को पुजारी के साथ बहस करते और विवादित बहस के दौरान धमकी देते देखा गया। इस घटना के बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
Lucknow Fire Tragedy: CM योगी ने दिए प्रदेशभर में ‘फायर सेफ्टी ऑडिट’ के निर्देश, बेसमेंट में कोचिंग पर सख्ती
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
वाराणसी में बड़ी कार्रवाई: दुर्गाकुंड स्थित आकाश कोचिंग सेंटर सील, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर एक्शन
मोरों की शरणस्थली पर मंडराया खतरा! मकदूमा पहाड़ी बचाने सड़क पर उतरे किसान, संरक्षण का लिया संकल्प
ALERT! Constant evil attempts to disturb UP’s peace! An Islamist mob of 12–15 stormed the Hanuman Mandir in Varanasi, abusing the pujari and threatening to kill him for playing the Hanuman Chalisa. It began when Abdul Nasir objected to the Chalisa, after which the mob followed.… pic.twitter.com/RHuj85lqLG — Treeni (@TheTreeni) October 3, 2025
मंदिर के पुजारी ने आरोप लगाया कि कुछ समुदाय विशेष के लोगों ने उन्हें धमकाया। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
हिंदू संगठनों का कड़ा विरोध
हनुमान सेना सहित कई हिंदू संगठनों ने इस घटना का विरोध किया। उन्होंने मंदिर के पास जांगमबाड़ी मठ में हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया। संगठन के सदस्यों ने कहा कि मंदिर में नियमित रूप से मोबाइल और स्पीकर के माध्यम से हनुमान चालीसा का पाठ चलता रहता है, जबकि काशी में एक विशेष समुदाय के लोग दिन में पांच बार मस्जिदों में लाउडस्पीकर से नमाज पढ़ते हैं, जिससे स्थानीय जनता परेशान है।
संगठन के लोगों ने कहा कि प्रशासन ने मस्जिदों के लाउडस्पीकर को कम आवाज में करने के लिए प्रयास किए हैं, लेकिन जब भी विरोध होता है, आवाज कम कर दी जाती है, लेकिन बाद में फिर से तेज आवाज में नमाज पढ़ी जाती है। उन्होंने कहा, “सुबह चार बजे तेज आवाज में अजान होती है, जिससे नींद में खलल पड़ता है।”
तीखी चेतावनी और मांगें
हनुमान सेना के नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर काशी में हनुमान चालीसा नहीं बजाई जाएगी, तो वे मस्जिदों में भी अजान नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा, “हनुमान जी की शपथ लेते हुए कहा कि हम किसी भी मस्जिद पर अजान नहीं होने देंगे, चाहे इसके लिए रासुका लगे या एनकाउंटर करना पड़े।”
यह भी पढ़ें: युवाओं को साधने के लिए सौगात! PM ने लॉन्च की करोड़ों की योजनाएं, RJD को बताया कीड़ा लगा हुआ पेड़
इस बीच, संगठन के सदस्यों ने पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया और कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए वे सजग रहेंगे और चुप नहीं बैठेंगे।
Chaos in varanasi over recitation of hanuman chalisa members of two communities clash priest threatened
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रिश्वत मांगने के आरोप में पटवारी निलंबित, कलेक्टर शिवम वर्मा का बड़ा एक्शन
Jun 24, 2026 | 08:00 AMमहाराष्ट्र IPS ट्रांसफर: 1997 बैच के IPS नांगरे पाटिल संभालेंगे नागपुर की कमान, गृह मंत्रालय ने जारी की लिस्ट
Jun 24, 2026 | 07:51 AMकान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत: पाए गए थे कैनाइन डिस्टेंपर रोग के लक्षण, कई दिनों से चल रहा था इलाज
Jun 24, 2026 | 07:50 AMदिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने फिर जारी किया तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट; जानें इन राज्यों का हाल
Jun 24, 2026 | 07:34 AMEthanol Blended Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई: ‘इंटरनेट के दावे पूरी तरह भ्रामक, ईंधन पूरी तरह सुरक्षित’
Jun 24, 2026 | 07:27 AMमध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक करीब, 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कुछ जिलों में हीटवेव का असर
Jun 24, 2026 | 07:22 AMVastu Tips: झाड़ू से जुड़ी इन 5 गलतियों से हो सकती है आपके घर की लक्ष्मी नाराज, जानिए वास्तु के नियम
Jun 24, 2026 | 07:22 AMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM













