- Hindi News »
- Bihar »
- Prime Minister Narendra Modi Launched Youth Related Schemes Worth Over Rs 62000 Crore
युवाओं को साधने के लिए सौगात! PM ने लॉन्च की करोड़ों की योजनाएं, RJD को बताया कीड़ा लगा हुआ पेड़
PM modi: बिहार में युवाओं को साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 62 हजार करोड़ रुपये से अधिक की दो योजनाओं की शुरुआत की। इस दौरान पीएम ने RJD पर भी जमकर हमला बोला।
- Written By: पूजा सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सौ. सोशल मीडिया)
Prime Minister Narendra Modi: बिहार में विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भले ही अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन एनडीए हर वर्ग के लोगों को साधने में जुटी हुई है। 3 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के चेक सौंपा। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को साधने के लिए 62 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की शुरुआत की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कौशल दीक्षात समारोह में युवाओं से जुड़ी 62 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की शुरुआत की। इस दौरान पीएम ने एनडीए की उपलब्धियों के बारे में बताया, वहीं विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज का समारोह इस बात का प्रतीक है कि आज का भारत कौशल को कितनी प्राथमिकता देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौजवानों के लिए शिक्षा और कौशल विकास की दो बड़ी योजनाएं लॉन्च की। पीएम ने योजनाओं का उद्घाटन ऑनलाइन किया।
दो योजनाओं का किया उद्घाटन
पीएम मोदी ने 60 हजार करोड़ रुपये की पीएम सेतु योजना, जो आईटीआई को उद्योगों से जोड़ेगी और नवोदय विद्यालयों व एकलव्य मॉडल स्कूलों में 1200 स्किल लैब्स का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा बिहार की कई योजनाओं की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार में नई स्किल ट्रेनिंग यूनिवर्सिटी, अन्य विश्वविद्यालयों की सुविधाओं का विस्तार, युवाओं के लिए बिहार आयोग, हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र, ये सब बिहार के युवाओं की ग्रोथ की गारंटी है।
सम्बंधित ख़बरें
सम्राट कैबिनेट निशांत कुमार की होगी एंट्री! मंत्रिमंडल में शामिल होंगे नए चेहरे, बिहार में सियासी हलचल तेज
Bihar Road Accident: सारण में भीषण सड़क हादसा; पिकअप वैन पलटने से 4 ऑर्केस्ट्रा कर्मियों की दर्दनाक मौत
इसलिए बिहार के सीवान में RJD विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर हो रही है पुलिस की बड़ी छापेमारी, जानें पूरा मामला
बिहार में एक और पुल ढहा, गंगा में बह गया भागलपुर के विक्रमशिला पुल का बड़ा हिस्सा
युवाओं के लिए बड़ी सौगात
आगे उन्होंने कहा कि, इससे पहले महिलाओं के रोजगार के लिए योजनाओं की शुरुआत की गई, ये दिखाता है कि एनडीए (NDA) सरकार महिलाओं और युवाओं को कितनी प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद 5 हजार नई ITI देश में बनाई गई हैं। बताया जा रहा है कि, पीएम सेतु योजना के तहत देश भर के 1000 से ज्यादा आईटीआई (ITI) को इसका फायदा होगा। इससे आईटीआई को अपडेट किया जाएगा। ट्रेनिंग एक्सपर्ट यहां आएंगे, नई मशीने यहां आएंगी, करिकुलम भी अपडेट होगा। यह योजना भारत की स्किल डिमांड से जोड़ेगी।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान भवन में 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न युवा-केंद्रित पहलों का अनावरण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की पुनर्गठित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का शुभारंभ किया, जिसके तहत 5 लाख स्नातकों को दो… pic.twitter.com/Rpz1yMsXbu — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2025
ये भी पढ़ें : बिहार चुनाव की तैयारियों पर EC की बैठक शुरू; सिर्फ 12 मान्यता प्राप्त दलों को ही मिली एंट्री
PM मोदी ने RJD पर साधा निशाना
इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, दो दशक पहले बिहार में शिक्षा व्यवस्था तबाह थी। ईमानदारी से न स्कूल खुलते थे और न ही भर्तियां होती थीं। मजबूरी में लाखों बच्चों को बिहार छोड़कर दिल्ली-मुंबई और बनारस जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि, यहीं से पलायन की शुरुआत हुई। आगे उन्होंने कहा कि, ‘जिस पेड़ की जड़ों में कीड़ा लग जाता है, उस पेड़ को फिर से जीवित करना बड़ा पराक्रम होता है, आरजेडी के कुशासन ने बिहार की हालत उसी पेड़ की तरह कर दी थी। एनडीए सरकार ने बिगड़ी हुई व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाई है।
Prime minister narendra modi launched youth related schemes worth over rs 62000 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हिमंता बिस्वा सरमा ने CM पद से दिया इस्तीफा, असम में 11 मई के बाद होगा शपथ ग्रहण, देखें तस्वीरें
May 06, 2026 | 01:14 PMनागपुर स्टेशन पर अवैध ऑटो बूथ हटाया: 4 महीने की देरी, दबाव और विरोध के बाद आखिर कार्रवाई
May 06, 2026 | 01:13 PMशिंदे से नाराज शाइना एनसी थाम सकती हैं NCP का दामन! सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें
May 06, 2026 | 01:09 PMचुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PMनई Renault Duster की धमाकेदार वापसी: Creta को देगी टक्कर या करेगी गेम खत्म? जानिए 3 बड़े फायदे
May 06, 2026 | 01:04 PMदो धड़ों में बंट जाएगा AIADMK! 30 विधायक बगावत करने को तैयार, क्या विजय को बैठे-बिठाए मिल पाएगा समर्थन?
May 06, 2026 | 12:56 PMइंदौर में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने ले ली युवती की जान, सामने आई सीसीटीवी फुटेज
May 06, 2026 | 12:51 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














