-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bombay High Court Orders Doctors End Strike Immediately Mard Row
‘काम नहीं करना तो वेतन भी मत लो’, बॉम्बे हाई कोर्ट की डॉक्टरों को फटकार; हड़ताल तुरंत वापस लेने का आदेश
- Written By: अनिल सिंह
Bombay High Court Order On Doctors Strike: बॉम्बे हाईकोर्ट ने हड़ताली डॉक्टरों को कड़ी फटकार लगाते हुए तुरंत काम पर लौटने का आदेश दिया। कहा- काम नहीं तो वेतन भी न लें।

बॉम्बे हाईकोर्ट और हड़ताल कर रहे डॉक्टर
High Court Order On Doctors Strike: महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन ‘एमएआरडी’ (MARD) द्वारा बुलाई गई अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बॉम्बे उच्च न्यायालय (बॉम्बे हाईकोर्ट) ने कड़ा रुख अपनाया है। होमियोपैथी (BHMS) डॉक्टरों को एलोपैथी चिकित्सा पंजीकरण देने के विरोध में काम बंद कर हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों को अदालत ने तत्काल प्रभाव से हड़ताल समाप्त करने का निर्देश दिया है।
अदालत ने तीखी टिप्पणी करते हुए डॉक्टरों से कहा, “यदि आपने मरीजों का इलाज और काम बंद कर दिया है, तो सरकार से वेतन लेना भी बंद कर दीजिए।”
क्या मरीजों की सेवा न करना आपको अच्छा लगता है?
सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने एमएआरडी के प्रतिनिधियों और डॉक्टरों को फटकार लगाते हुए पूछा कि क्या इस तरह मरीजों का इलाज करने से इनकार करना सही है?
सम्बंधित ख़बरें
संसद की सीढ़ियां चढ़ रहे थे नितिन गडकरी तभी पैर पड़ने लगे कांग्रेस के सांसद, वायरल VIDEO देख कंफ्यूज हुए लोग
जीशान सिद्दीकी को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर ने कहा- तेरे बाप को भी मैंने ही मारा था, अब तेरी बारी
10 साल जेल में कटेंगे तरुण तेजपाल के दिन, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, पढ़ें कोर्ट का पूरा जजमेंट
पुणे मनपा का ढुलमुल रवैया: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी 500 करोड़ का होर्डिंग बकाया वसूलने में सुस्ती
अदालत ने पूछा, “क्या आपको अच्छा लग रहा है कि गरीब और जरूरतमंद मरीज अस्पतालों में बिना इलाज के भटक रहे हैं? हम आपकी मांगों और आपत्तियों को सुनने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए पहले आपको तुरंत हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटना होगा।” कोर्ट ने साफ किया कि काम पर लौटने के बाद ही मामले की जल्द से जल्द सुनवाई संभव होगी।
ये भी पढ़ें- ‘उद्धव ठाकरे आपसे अच्छे, आपने धोखा दिया’, कुनबी प्रमाण पत्र रद्द होने पर एकनाथ शिंदे पर भड़के मनोज जरांगे
क्या है पूरा विवाद और डॉक्टरों की मुख्य मांगें?
दरअसल, यह पूरा विवाद सीसीएमपी (CCMP) सर्टिफिकेट कोर्स पूरा कर चुके बीएचएमएस (BHMS) होमियोपैथिक डॉक्टरों को ‘महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल’ में पंजीकृत करने के सरकार के प्रस्ताव से जुड़ा है।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और एमएआरडी का तर्क है कि आधुनिक चिकित्सा (एलोपैथी) में अर्हताहीन डॉक्टरों को इस तरह का पंजीकरण देना मरीज सुरक्षा और आधुनिक चिकित्सा प्रणाली के साथ खिलवाड़ है। इसके अलावा रेजिडेंट डॉक्टर अपनी कई लंबित वेतन और भत्तों संबंधी मांगों को लेकर भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
अगली सुनवाई 8 सितंबर को तय
एमएआरडी ने अदालत से गुहार लगाई थी कि जब तक इस मुद्दे पर कोई अंतिम अदालती फैसला नहीं आ जाता, तब तक पंजीकरण प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट कर दिया कि किसी भी स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं को ठप नहीं किया जा सकता। बॉम्बे हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को बिना शर्त काम पर लौटने का कड़ा आदेश देते हुए इस संवेदनशील मामले की अगली विस्तृत सुनवाई 8 सितंबर के लिए सूचीबद्ध की है।
Bombay high court orders doctors end strike immediately mard row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘काम नहीं करना तो वेतन भी मत लो’, बॉम्बे हाई कोर्ट की डॉक्टरों को फटकार; हड़ताल तुरंत वापस लेने का आदेश
Aug 06, 2026 | 04:06 PM8th Pay Commission से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 3% DA बढ़ोतरी के साथ 63% होगा महंगाई भत्ता!
Aug 06, 2026 | 04:03 PMदबदबा बना रहेगा! 300 गाड़ियों का काफिला और 3 लाख समर्थक…2027 चुनाव से पहले बृजभूषण सिंह का शक्ति प्रदर्शन
Aug 06, 2026 | 04:01 PMसंसद की सीढ़ियां चढ़ रहे थे नितिन गडकरी तभी पैर पड़ने लगे कांग्रेस के सांसद, वायरल VIDEO देख कंफ्यूज हुए लोग
Aug 06, 2026 | 04:00 PMऑनस्क्रीन बहन के प्यार में पड़ा ये एक्टर लेगा बिग बॉस के घर में एंट्री, क्योंकि सास भी छोड़ने से अटकलें तेज
Aug 06, 2026 | 03:57 PMउमाशंकर सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, उसने कभी धोखा नहीं दिया- भावुक होकर बोलीं मायावती
Aug 06, 2026 | 03:50 PMजीशान सिद्दीकी को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर ने कहा- तेरे बाप को भी मैंने ही मारा था, अब तेरी बारी
Aug 06, 2026 | 03:49 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM












