-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Brij Bhushan Sharan Singh Gonda Satyamev Jayate Rally
दबदबा बना रहेगा! 300 गाड़ियों का काफिला और 3 लाख समर्थक…2027 चुनाव से पहले बृजभूषण सिंह का शक्ति प्रदर्शन
- Written By: अर्पित शुक्ला
Brij Bhushan Sharan Singh: महिला पहलवान मामले में अदालत से बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह गोंडा में 'सत्यमेव जयते' रैली के जरिए बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर 2027 चुनाव का शंखनाद कर रहे हैं।

बृजभूषण सिंह का शक्ति प्रदर्शन (Image- Social Media)
Brij Bhushan Sharan Singh Gonda Railly: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को गोंडा में ‘सत्यमेव जयते’ रैली के जरिए अब तक का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। 3 अगस्त को महिला पहलवानों से जुड़े मामले में अदालत ने उनको बरी किया था, बरी होने के बाद ये उनका पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम है। लगभग 1152 दिन बाद हो रही ये रैली अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।
आयोजकों ने दावा किया है कि गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, अयोध्या सहित आसपास के जिलों से 2 से 3 लाख समर्थक इस रैली में शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई दिनों से व्यापक तैयारियां की जा रही थीं।बृजभूषण सिंह बरी होने के बाद सबसे पहले वृंदावन गए थे और अपने गुरू रितेश्वर आनंद महाराज के आश्रम में उनसे आशीर्वाद लिया था। इसके बाद नोएडा में बेटी शालिनी सिंह की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में भी पहुंचे थे।
300 गाड़ियों के काफिले के साथ रोड शो
बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार यानी दोपहर करीब 2 बजे चार्टर्ड विमान से अयोध्या पहुंचे। इसके बाद वहां से 300 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ वो गोंडा के लिए रवाना हुए। इसके बाद वो नंदिनी गौमाता मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना, आरती और हवन करेंगे। मंदिर परिसर में चल रहे अखंड रामायण पाठ के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। बृजभूषण सिंह धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के बाद पैदल ही रैली स्थल नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां मौजूद समर्थकों को संबोधित करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
उमाशंकर सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, उसने कभी धोखा नहीं दिया- भावुक होकर बोलीं मायावती
कहां है अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता? 3 साल से अंडरग्राउंड, क्या छोटे बेटे आबान अहमद के जनाजे में होंगी शामिल?
मुजफ्फरनगर में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, 21 शिवभक्तों ने उठाई 221 फीट लंबी तिरंगा कांवड़
नवभारत संपादकीय: ब्रजभूषण को राहत, विनेश फोगाट ने कहा- इंसाफ की उम्मीद अब भी जिंदा
सत्यमेव जयते के पोस्टर से पटा गोंडा
बृजभूषण सिंह की रैली को लेकर पूरे गोंडा जिले में माहौल बनाया गया है। आयोजकों का कहना है कि जिलेभर में करीब ढाई हजार ‘सत्यमेव जयते’ रैली के पोस्टर लगाए गए हैं। नंदिनी गौमाता मंदिर और नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम को विशेष तौर पर कार्यक्रम के लिए सजाया गया है। रैली स्थल पर विशाल मंच, हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, पार्किंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- पीडीए नहीं परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है सपा; राम मंदिर, संभल हिंसा और PDA को लेकर विपक्ष पर बरसे केशव मौर्य
2027 चुनाव से क्या है कनेक्शन?
राजनीतिक हलकों में इस कार्यक्रम को महज धन्यवाद रैली नहीं, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। बृजभूषण शरण सिंह लंबे वक्त से गोंडा, कैसरगंज और आसपास के इलाकों में मजबूत सियासी प्रभाव रखते हैं। ऐसे में इस रैली के माध्यम से वह समर्थकों को एकजुट करने और अपनी राजनीतिक ताकत बताने की कोशिश करेंगे।
Brij bhushan sharan singh gonda satyamev jayate rally
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दबदबा बना रहेगा! 300 गाड़ियों का काफिला और 3 लाख समर्थक…2027 चुनाव से पहले बृजभूषण सिंह का शक्ति प्रदर्शन
Aug 06, 2026 | 04:01 PMसंसद की सीढ़ियां चढ़ रहे थे नितिन गडकरी तभी पैर पड़ने लगे कांग्रेस के सांसद, वायरल VIDEO देख कंफ्यूज हुए लोग
Aug 06, 2026 | 04:00 PMऑनस्क्रीन बहन के प्यार में पड़ा ये एक्टर लेगा बिग बॉस के घर में एंट्री, क्योंकि सास भी छोड़ने से अटकलें तेज
Aug 06, 2026 | 03:57 PMउमाशंकर सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, उसने कभी धोखा नहीं दिया- भावुक होकर बोलीं मायावती
Aug 06, 2026 | 03:50 PMजीशान सिद्दीकी को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर ने कहा- तेरे बाप को भी मैंने ही मारा था, अब तेरी बारी
Aug 06, 2026 | 03:49 PMसुप्रीम कोर्ट से आसाराम को झटका: अंतरिम जमानत नहीं, एम्स रिपोर्ट के बाद 24 घंटे मेडिकल निगरानी के निर्देश
Aug 06, 2026 | 03:45 PMफोल्डेबल iPhone से Apple का नया युग होगा शुरू, बाजार में आई कीमत की जानकारी
Aug 06, 2026 | 03:34 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













