-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- 8th Pay Commission Dearness Allowance Will Increase By 3 Percent To 63 Percent
8th Pay Commission से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 3% DA बढ़ोतरी के साथ 63% होगा महंगाई भत्ता!
- Written By: मनोज आर्या
8th Pay Commission DA Hike: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत आने वाले लेबर ब्यूरो ने जून 2026 का कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स जारी कर दिया है। यह डेटा 151.9 रिकॉर्ड किया गया है।

कॉन्सेप्ट फोटो, (सोर्स- सोशल मीडिया)
8th Pay Commission Latest Update: लंबे समय से आठवें वेतन आयोग की राह देख रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक राहत की खबर है। दरअसल, जुलाई 2026 में महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है। लेबर ब्यूरो ने जून 2026 का CPI-IW डेटा जारी कर दिया है, जिसके बाद अब जुलाई में होने वाली महंगाई भत्ता रिवीजन की गणना पूरी हो चुकी है। ताजा आंकडों के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों को 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी मिल सकती है, जिसके बाद महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा।
बता दें कि जुलाई 2026 की यह डीए रिवीजन सातवें वेतन आयोग की तहत आखिरी बढ़ोतरी हो सकती है। सरकार ने आठवें वेतन आयोग का गठन कर दिया है, हालांकि आयोग की सिफारिशें आने में अभी समय लगेगा। जब तक आठवां वेतन लागू नहीं हो जाता, तक तक महंगाई भत्ते का रिवीजन मौजूदा सातवें वेतन आयोग के तहत ही होंगे।
कैसे हुआ महंगाई भत्ते का गणना?
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत आने वाले लेबर ब्यूरो ने जून 2026 का कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) जारी कर दिया है। यह डेटा 151.9 रिकॉर्ड किया गया है, जो मई 2026 के 150.8 से अधिक है। जून महीने का यह आंकड़ा जुलाई में होने वाली DA रिवीजन के लिए आखिरी कड़ी थी और अब सभी आवश्यक आंकड़े उपलब्ध हो चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
11 LPA की नौकरी छोड़ शुरू किया वाटर प्योरिफिकेशन बिजनेस, अब सालाना 28.5 लाख की कमाई का दावा; पोस्ट हुआ वायरल
Gold-Silver Rate Today: आज फिर बढ़े सोने के दाम, 24 कैरेट गोल्ड हुआ महंगा, जानिए सोना-चांदी का ताजा भाव
Share Market: भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 201 अंक और निफ्टी 16 अंक पर खुला
फिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
कर्मचारियों को कब मिलेगी DA?
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। हालांकि, सरकार की तरफ से आधिकारिक नोटिफिकेशन केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद ही जारी की जाएगी। पिछले वर्षों में जुलाई डीए की घोषणा आमतौर पर सितंबर या अक्टूबर में की जाती रही है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार साल में दो बार 1 जनवरी और 1 जुलाई को डीए में बढ़ोतरी करती है। यह संशोधन 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत किया जाता है, जहां महंगाई भत्ते की गणना CPI-IW के 12 महीने के औसत के आधार पर होती है।
यह भी पढ़ें: कब तक आपके हाथों में आएंगे प्लास्टिक के नोट? RBI गवर्नर ने 10-20 रुपये के पॉलिमर नोट पर दिया बड़ा अपडेट
कर्मचारियों को सिर्फ 63% ही मिलेगा
CPI-IW डेटा और 7वें वेतन आयोग की गणना के मुताबिक, महंगाई भत्ता लगभग 63.75 प्रतिशत बन रहा है। हालांकि, सरकार की मौजूदा ट्रेंड के अनुसार, दशमलव के अंकों को नजरअंदाज कर दिया जाता है और भुगतान योग्य दर 63 फीसदी होगी। यह वर्तमान 60 प्रतिशत की तुलना में 3 प्रतिशत अधिक है। गणना में 64 फीसदी तक पहुंचने के लिए आवश्यक आंकड़े नहीं मिले हैं, इसलिए 4 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना फिलहाल नहीं है।
8th pay commission dearness allowance will increase by 3 percent to 63 percent
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
8th Pay Commission से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 3% DA बढ़ोतरी के साथ 63% होगा महंगाई भत्ता!
Aug 06, 2026 | 04:03 PMदबदबा बना रहेगा! 300 गाड़ियों का काफिला और 3 लाख समर्थक…2027 चुनाव से पहले बृजभूषण सिंह का शक्ति प्रदर्शन
Aug 06, 2026 | 04:01 PMसंसद की सीढ़ियां चढ़ रहे थे नितिन गडकरी तभी पैर पड़ने लगे कांग्रेस के सांसद, वायरल VIDEO देख कंफ्यूज हुए लोग
Aug 06, 2026 | 04:00 PMऑनस्क्रीन बहन के प्यार में पड़ा ये एक्टर लेगा बिग बॉस के घर में एंट्री, क्योंकि सास भी छोड़ने से अटकलें तेज
Aug 06, 2026 | 03:57 PMउमाशंकर सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, उसने कभी धोखा नहीं दिया- भावुक होकर बोलीं मायावती
Aug 06, 2026 | 03:50 PMजीशान सिद्दीकी को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर ने कहा- तेरे बाप को भी मैंने ही मारा था, अब तेरी बारी
Aug 06, 2026 | 03:49 PMसुप्रीम कोर्ट से आसाराम को झटका: अंतरिम जमानत नहीं, एम्स रिपोर्ट के बाद 24 घंटे मेडिकल निगरानी के निर्देश
Aug 06, 2026 | 03:45 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














