-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Emraan Hashmi Shabana Azmi Disha Patani Film Awarapan 2 Trailer
शबाना आजमी की दमदार एंट्री, दिशा पाटनी की झलक और इमरान हाशमी का ताबड़तोड़ एक्शन, आवारापन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज
- Written By: सोनाली झा
Awarapan 2 Trailer: आवारापन 2 का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। शिवम पंडित के किरदार में इमरान हाशमी का एक्शन अवतार, शबाना आजमी की दमदार मौजूदगी और दिशा पाटनी की झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

आवारापन 2 का ट्रेलर रिलीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Emraan Hashmi Film Awarapan 2 Trailer: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। मेकर्स ने 6 अगस्त को फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है। करीब दो मिनट से ज्यादा लंबे इस ट्रेलर में एक्शन, इमोशन और सस्पेंस का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है। खास बात यह है कि इमरान हाशमी एक बार फिर अपने चर्चित किरदार ‘शिवम पंडित’ के रूप में लौटे हैं।
ट्रेलर की शुरुआत बारिश के बीच एक बेहद इंटेंस सीन से होती है, जहां इमरान हाशमी गर्दन में रस्सी डाले नजर आते हैं। इसके बाद शबाना आजमी की दमदार एंट्री होती है। वह इमरान के किरदार से कहती हैं कि कितनी हसीन शक्ल है… मौत से मिलने का शौक है तुम्हें? इसके जवाब में इमरान कहते हैं कि मौत मेरा उससे पुराना रिश्ता है। एक कर्ज है जो मुझे चुकाना है। इसी दौरान बैकग्राउंड में फिल्म का गाना तेरा मेरा रिश्ता पुराना सुनाई देता है।
एक्शन और इमोशन का जबरदस्त मिश्रण
ट्रेलर में कई हाई-वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलते हैं। इमरान हाशमी पहले से ज्यादा आक्रामक अंदाज में नजर आते हैं। दिशा पाटनी की भी छोटी लेकिन प्रभावशाली झलक दिखाई गई है। वहीं अंतिम सीन में इमरान हाथ में बंदूक लेकर कहते हैं कि एक-एक करके मरोगे या सब साथ में? यह डायलॉग ट्रेलर का सबसे दमदार पल बनकर सामने आता है।
सम्बंधित ख़बरें
ऑनस्क्रीन बहन के प्यार में पड़ा ये एक्टर लेगा बिग बॉस के घर में एंट्री, क्योंकि सास भी छोड़ने से अटकलें तेज
दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर छाएंगे भगवान राम, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें पूरी डिटेल
मिनी माथुर के नाम हुई द अलायंस की ट्रॉफी, फिनाले में अली गोनी और रूही दोसानी को दी मात
Bhojpuri Bawaal: डाइनिंग टेबल बना जंग का मैदान, तेजु भैय्या के सामने भिड़ी काजल राघवानी और आम्रपाली
स्टारकास्ट और म्यूजिक भी है खास
फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली, अनिरुद्ध रावल और अतुल कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत मिथुन, जीत गांगुली, अमाल मलिक और अखिल सचदेवा ने तैयार किया है, जिससे पुराने ‘आवारापन’ की संगीत विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश की गई है।
रिलीज डेट और सेंसर बोर्ड की मंजूरी
हाल ही में फिल्म के पोस्टपोन होने की अफवाहें सामने आई थीं, लेकिन निर्माता विशेष भट्ट और इमरान हाशमी ने इन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने साफ किया कि फिल्म अपनी तय रिलीज डेट 14 अगस्त 2026 को ही सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है। इस बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने भी फिल्म को UA सर्टिफिकेट जारी कर दिया है।
Emraan hashmi shabana azmi disha patani film awarapan 2 trailer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शबाना आजमी की दमदार एंट्री, दिशा पाटनी की झलक और इमरान हाशमी का ताबड़तोड़ एक्शन, आवारापन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज
Aug 06, 2026 | 04:09 PM‘काम नहीं करना तो वेतन भी मत लो’, बॉम्बे हाई कोर्ट की डॉक्टरों को फटकार; हड़ताल तुरंत वापस लेने का आदेश
Aug 06, 2026 | 04:06 PM8th Pay Commission से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 3% DA बढ़ोतरी के साथ 63% होगा महंगाई भत्ता!
Aug 06, 2026 | 04:03 PMदबदबा बना रहेगा! 300 गाड़ियों का काफिला और 3 लाख समर्थक…2027 चुनाव से पहले बृजभूषण सिंह का शक्ति प्रदर्शन
Aug 06, 2026 | 04:01 PMसंसद की सीढ़ियां चढ़ रहे थे नितिन गडकरी तभी पैर पड़ने लगे कांग्रेस के सांसद, वायरल VIDEO देख कंफ्यूज हुए लोग
Aug 06, 2026 | 04:00 PMऑनस्क्रीन बहन के प्यार में पड़ा ये एक्टर लेगा बिग बॉस के घर में एंट्री, क्योंकि सास भी छोड़ने से अटकलें तेज
Aug 06, 2026 | 03:57 PMउमाशंकर सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, उसने कभी धोखा नहीं दिया- भावुक होकर बोलीं मायावती
Aug 06, 2026 | 03:50 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













