-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Pratapgarh House Collapse Heavy Rain Six Family Members Dead
UP के प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा! 100 साल पुराना मकान ढहा, मलबे में दफन हुए एक ही परिवार के 6 लोग- VIDEO
- Written By: प्रिया जैस
Pratapgarh House Collapse 6 Dead: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में भारी बारिश के दौरान 100 साल पुराना मकान ढह गया। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हुई, जबकि एक सदस्य घायल है।

प्रतापगढ़ में 100 साल पुराना घर गिरा (सौजन्य-एक्स)
Pratapgarh House Collapse: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली पुलिस स्टेशन इलाके के महुली मोहल्ले में भारी बारिश के दौरान लगभग 100 साल पुराना एक घर ढह गया, जिससे एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक दंपत्ति, उनका बेटा, बहू और दो बच्चे शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि जब घर का ढांचा गिरा, तो परिवार के सभी सात सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे और मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस और बचाव दलों ने मलबा हटाकर पीड़ितों के शव निकाले, जबकि परिवार के एक सदस्य को जिंदा बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जांच चल रही है।
6 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में महुली इलाके में लगभग 100 साल पुराना घर ढह गया। भारी बारिश के दौरान घर गिरने से एक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया, जिसके बाद पड़ोसी घटनास्थल पर जमा हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
New UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर
महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने ली सामूहिक शपथ, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा के नारों से गूंजा चौबेपुर
Varanasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
Dhanbad Land Subsidence: धनबाद में फिर भू-धंसान से मचा हड़कंप, एक दर्जन से ज्यादा घर जमींदोज, कई लोग घायल
Pratapgarh, Uttar Pradesh: A nearly 100-year-old house collapsed amid heavy rainfall in Mahuli locality under the Kotwali police station area, killing six members of a family and injuring another. Police said all seven family members were asleep in the same room when the… pic.twitter.com/Eg5vRFwuMW — IANS (@ians_india) August 5, 2026
घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया
बचाव दल ने एक-एक कर पीड़ितों को बाहर निकाला। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जब बचाव दल उसके पास पहुंची तब उसकी सांसे चल रही थी। घायल बचे व्यक्ति अमन श्रीवास्तव को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
Pratapgarh, Uttar Pradesh: Following the collapse of a nearly 100-year-old dilapidated house in Mahuli locality, the injured survivor, Aman Srivastava, was shifted to the medical college for treatment. pic.twitter.com/1UTRel40nT — IANS (@ians_india) August 6, 2026
पड़ोसियों ने बयां किया मंजर
भारी बारिश के दौरान लगभग 100 साल पुराना घर गिरने और उसमें एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत होने की घटना पर पड़ोसन पूनम श्रीवास्तव ने बताया कि, “पूरा परिवार सो रहा था, तभी अचानक छत गिर गई। ऊपर की मंजिल का मलबा नीचे की मंजिल पर आ गिरा, जिससे सोते हुए सभी लोग अंदर ही फंस गए। घर के अंदर परिवार के सात सदस्य थे। एक व्यक्ति को जिंदा बचा लिया गया, जबकि दो बच्चों समेत छह अन्य लोगों की मौत हो गई।”
Pratapgarh, Uttar Pradesh: On the incident in which a nearly 100-year-old house collapsed during heavy rainfall killing six members of a family, neighbour Poonam Srivastava says, “The entire family was asleep when the roof suddenly collapsed. The debris from the upper floor… pic.twitter.com/0pIDzHV2j4 — IANS (@ians_india) August 6, 2026
यह भी पढ़ें – प्रयागराज में राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम की जगह पर छिड़ा घमासान, ट्रस्ट ने रद्द की कार्यक्रम की अनुमति
मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान 60 वर्षीय प्रमोद श्रीवास्तव, उनकी पत्नी रीता (उम्र 55 वर्ष), बेटा नितिन (उम्र 25 वर्ष), बहू माधुरी (23 वर्ष), पोता माधव (एक वर्ष) और पोता अद्विक (10 महीने) के रूप में हुई। घायल युवक की पहचान अमन श्रीवास्तव के रूप में हुई।
Pratapgarh house collapse heavy rain six family members dead
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: विशेष कला में बनाएंगे पहचान, जन्मस्थान से दूर मिलेगी सफलता और सम्मान
Aug 08, 2026 | 06:15 AMइंदिरा गांधी का उड़ाया मजाक, डबल मीनिंग फिल्मों से बनाया इतिहास, जानें दादा कोंडके की अनसुनी कहानी
Aug 08, 2026 | 06:10 AMMaruti Brezza की बढ़ी टेंशन, Tata Nexon Camo Edition हुआ लॉन्च, 9.99 लाख में मिलेगा दमदार लुक
Aug 08, 2026 | 06:00 AM8 अगस्त 1942 की वह रात, जब मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान से गांधी ने फूंका ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का बिगुल
Aug 08, 2026 | 05:31 AMAI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
Aug 08, 2026 | 04:00 AMNew UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर
Aug 08, 2026 | 01:40 AMश्रद्धा और सेवा भाव से मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारों में गूंजा गुरबाणी कीर्तन
Aug 08, 2026 | 01:22 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













