-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Akhilesh Yadav Raises 11 Questions Over Ram Temple Donation Controversy
राम मंदिर में चढ़ावा कांड को लेकर मचा घमासान, अखिलेश यादव ने दागे 11 सवाल, कहा- सरगना कहां छिपा बैठा है?
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Akhilesh Yadav Targets Government: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मंदिर दान विवाद को लेकर भाजपा सरकार और ट्रस्ट पर सवाल उठाए है। उन्होंने CCTV फुटेज सार्वजनिक कर निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

अखिलेश यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Akhilesh Yadav Raises Questions Over Ram Temple Donation Controversy: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी कांड को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर निशाना साधा है। उन्होंने मामले में सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक कर मामले की निष्पक्ष जांच, जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की बात कही। राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड को लेकर अखिलेश ने सरकार पर कई सवाल दागे।
बता दें कि अखिलेश यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगातार तीसरी बार यह मुद्दा उठाया। इसे “चढ़ावा चोरी कांड” का नाम देते हुए भाजपा सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से उन्होंने 11 सवाल भी पूछे और जवाब मांगे।
भाजपाइयों की घिग्घी बंध गई है
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘राम मंदिर दान विवाद’ को चढ़ावा चोरी कांड करार देते हुए लिखा- आखिर ट्रस्टी कहना क्या चाहते हैं यह किसी को समझ नहीं आ रहा है। हेराफेरी में संलिप्त लोगों के पकड़े जानें की खबरें मीडिया में आ तो रही हैं। लेकिन पुलिस न जाने किसके दबाव में आकर खंडन कर रही है। जनता के आक्रोश को देखकर पूरे देश के भाजपाइयों की घिग्घी बंध गई है।
सम्बंधित ख़बरें
जंतर-मंतर से सीख लें योगी…जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- यह नफरत-बदले की कार्रवाई
आगरा में सीएम योगी का सपा पर हमला, कहा- मुगल म्यूजियम नहीं, छत्रपति शिवाजी के नाम पर बनेगा संग्रहालय
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर UP में सियासी घमासान: विपक्ष ने साधा निशाना, युवाओं के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक
अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा इस मसले की आपराधिक गतिविधियों से पल्ला झाड़ रही है। लखनऊ की सरकार (योगी सरकार)ने अपने मुंह पर ताला लगा लिया है..
यह भी पढ़ें- जो बोया, वही काट रहीं दीदी… TMC की टूट पर कांग्रेस ने ली चुटकी, बोले- नीतीश को रोकने की भुगत रहीं सजा
अखिलेश यादव ने 11 सवाल उठाए और उनके जवाब मांगे-
- – कौन है इन सबके पीछे, जो देश की सनातनी आस्था से खिलवाड़ कर रहा है?
- – चढ़ावे में चोरी का पाप करनेवालों को कौन बचा रहा है?
- – इस अपराध के तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं और कितनी दूर तक जाते हैं?
- – कौन ऐसा अधर्मी है, जिसके हाथ में इस पूरे कांड की लगाम है?
- – इस घपले का सरगना कहाँ छिपा बैठा है?
- – इस घोटाले में किस-किस की हिस्सेदारी है?
- – इस कांड के खुलने के पीछे चोरी के पैसों के बँटवारे की लड़ाई मुख्य कारण है या कुछ प्रभावशाली लोगों की आपसी प्रतिस्पर्धा?
- – पैसे गिनने जैसे संवेदनशील कार्य में ट्रस्ट व सरकारी बैंक के बीच निजी कंपनियों का खेल किसने खेला और उसका छिपा मंसूबा क्या है?
- – सीसीटीवी का प्रमाण सार्वजनिक करके मामले की सच्चाई बताने में क्या परेशानी है?
- – डबल इंजन अब कहाँ हैं?
- – डबल इंजन क्या सिर्फ़ डबल ईंधन का उपभोग करने के लिए हैं या उनकी कोई ज़िम्मेदारी भी है?
चढ़ावा चोरी कांड – ट्रस्टी कहना क्या चाहते हैं किसी को समझ नहीं आ रहा है।
– हेराफेरी में संलिप्त लोगों को हिरासत में लेने की ख़बरें अख़बारों, टीवी चैनलों, मीडिया पोर्टल और यूट्यूबर द्वारा प्रसारित की जा रही हैं।
– पहले पुलिस कुछ नहीं कहती लेकिन बाद में न जाने किसके दबाव… — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 9, 2026
चुप्पी पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर मंगलवार को भी एक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने इसे दुनिया भर के राम भक्तों के लिए “बेहद संवेदनशील” बताया और कहा कि यह स्थिति मंदिर ट्रस्ट के लिए “बेहद शर्मनाक” है। अखिलेश ने मंदिर ट्रस्ट और सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की चुप्पी “संदिग्ध” प्रतीत होती है, जो चिंता का विषय है।
Akhilesh yadav raises 11 questions over ram temple donation controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘पुकी पुलिसवाले’ बने महाराष्ट्र पुलिस के कॉन्स्टेबल, शर्माते हुए रिएक्शन ने इंटरनेट का दिल जीत लिया
Jul 26, 2026 | 07:09 PMकाजोल का पेरेंट्स डे पर इमोशनल पोस्ट वायरल, बोलीं- उनकी कुर्बानियां समझने के लिए खुद माता-पिता बनना पड़ता है
Jul 26, 2026 | 07:06 PMExplainer: CJP प्रदर्शन में शामिल होना अब पड़ेगा भारी? जानें फेशियल रिकग्निशन पर हाईकोर्ट में क्यों मचा बवाल
Jul 26, 2026 | 07:03 PMदुबई में टायर पंचर होने पर भारतीय महिला की मदद को रुकी पुलिस, बोली- ऐसी सुरक्षा कहीं और नहीं देखी
Jul 26, 2026 | 07:00 PMMumbai News: धनुष बाण चुनाव चिन्ह को जब्त किया जाए, उद्धव ठाकरे का चुनाव आयोग पर हमला
Jul 26, 2026 | 06:54 PMजंतर-मंतर से सीख लें योगी…जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- यह नफरत-बदले की कार्रवाई
Jul 26, 2026 | 06:52 PMदिल्ली से जयपुर की स्लीपर बस में सफर कर विदेशी टूरिस्ट हुआ हैरान, बोला- भारत की बसें यूरोप को भी पीछे छोड़ा
Jul 26, 2026 | 06:51 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM












