'पुकी पुलिसवाले' बने महाराष्ट्र पुलिस के कॉन्स्टेबल, शर्माते हुए रिएक्शन ने इंटरनेट का दिल जीत लिया

Pookie Cop Viral Video : मुंबई के शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र पुलिस के कॉन्स्टेबल विनोद कालुखे का एक मासूम और शर्माता हुआ रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Maharashtra Police constable Vinod Kalukhe won hearts online after his shy reaction to his own viral reel earned him the title of the internet's new "Pookie Cop."
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra Police Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों महाराष्ट्र पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की मासूम मुस्कान लोगों का दिल जीत रही है। मुंबई के शिवाजी पार्क में तैनात कॉन्स्टेबल विनोद कालुखे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी ही वायरल रील देखकर शर्माते और मुस्कुराते नजर आते हैं। कंटेंट क्रिएटर निधि पवार ने उनके पास जाकर मोबाइल पर उनकी वायरल इंस्टाग्राम रील दिखाई।

जैसे ही कैमरा उनकी ओर घूमता है, कॉन्स्टेबल विनोद हल्की मुस्कान के साथ शरमा जाते हैं। उनका यह सादा और स्वाभाविक रिएक्शन सोशल मीडिया यूजर्स को इतना पसंद आया कि लोगों ने उन्हें प्यार से 'पुकी कॉप' (Pookie Cop) कहना शुरू कर दिया। वीडियो पर लाखों व्यूज और हजारों प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं।

'पुकी पुलिसवाले' बने महाराष्ट्र पुलिस के कॉन्स्टेबल

दरअसल, विनोद कालुखे कुछ दिन पहले ही एक अन्य वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में आए थे। कंटेंट क्रिएटर श्रेया चड्ढा ने मुंबई में हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान उनके साथ एक मजेदार रील बनाई थी। इस वीडियो में उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे ऑडियो "Everybody knows that I am a good girl, officer" का इस्तेमाल किया था।

रील वायरल होते ही लोगों ने कॉन्स्टेबल के शांत स्वभाव और मासूम रिएक्शन की खूब तारीफ की। इसके बाद कई अन्य कंटेंट क्रिएटर्स और प्रदर्शनकारियों ने भी इसी ऑडियो पर पुलिसकर्मियों के साथ हल्के-फुल्के वीडियो बनाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते यह ट्रेंड इंस्टाग्राम पर काफी लोकप्रिय हो गया और हजारों यूजर्स ने इसमें हिस्सा लिया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल

यह ट्रेंड उस समय सामने आया जब देशभर में विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन चल रहे थे। जहां एक ओर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन, भाषण और धरने देखने को मिले, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर युवाओं ने मीम्स, ट्रेंडिंग ऑडियो और छोटे वीडियो के जरिए माहौल को अलग अंदाज में पेश किया।

प्रदर्शन खत्म होने के बाद भी कॉन्स्टेबल विनोद कालुखे का शर्माता हुआ रिएक्शन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि पुलिस की वर्दी के पीछे भी एक सामान्य और भावनात्मक इंसान होता है। कई लोगों ने इस वीडियो को "इंटरनेट का सबसे प्यारा पल" बताते हुए कॉन्स्टेबल की सादगी और विनम्रता की जमकर सराहना की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com