जो बोया, वही काट रहीं दीदी... TMC की टूट पर कांग्रेस ने ली चुटकी, बोले- नीतीश को रोकने की भुगत रहीं सजा

Udit Raj On Mamata Banerjee: TMC में टूट पर कांग्रेस नेता उदित राज ने ममता पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल का मकसद राहुल गांधी को रोकना था।
Didi is reaping what she sowed... Congress takes a dig at the TMC's fragmentation, says she is paying the price for trying to stop Nitish.
ममता बनर्जी, उदित राज और अरविंद केजरीवाल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Udit Raj India Alliance Rahul Gandhi: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC की मुखिया ममता बनर्जी मौजूदा समय में अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहीं हैं। विधानसभा चुनाव के बाद से उनकी पार्टी तास के पत्तों जैसे बिखर रही है। चुनाव हारते ही ममता का पार्टी पर पकड़ भी कमजोर हुआ है। विधायक दल में टूट के बाद अब संसदीय दल में बगावत हो गई है। पार्टी के कई सांसद दिल्ली में गुप्त मीटिंग में भी शामिल हुए। इस बीच कांग्रेस के एक बड़े नेता ने भी उनके जख्म पर नमक रगड़ दिया है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदित राज ने TMC में टूट का कसूरवार ममता को ही ठहरा दिया है। उन्होंने कहा कि ममता और अरविंद केजरीवाल की वजह से ही मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं।

इनकी प्राथमिकता राहुल को रोकना था: उदित

कांग्रेस नेता उदित राज ने ममता की पार्टी में टूट पर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट लिखा। पोस्ट में उन्होंने ममता और अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि जो बोया, वही काट रहे हैं। नीतीश कुमार ने पूरे देश में घूम-घूमकर इंडिया गठबंधन के लिए माहौल बनाया था लेकिन इन दोनों ने उन्हें गठबंधन का संयोजक नहीं बनने दिया, जिसके कारण वे गठबंधन छोड़कर चले गए।

यदि यह गलती न हुई होती, तो बीजेपी 150 सीटों के नीचे रह जाती। लेकिन इन दोनों की प्राथमिकता राहुल गांधी को रोकना थी।

कांग्रेस में विलय का ऑफर

कांग्रेस नेता ने ममता बनर्जी को कांग्रेस में शामिल होने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि मेरी उन्हें यही सलाह होगी कि वे कांग्रेस में शामिल हो जाएं। वरना INDIA ब्लॉक की पार्टनर के तौर पर उन्हें पुरानी गलतियों को दोहराने से बचना चाहिए और इसके बजाय गठबंधन को मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी और गंभीरता से काम करना चाहिए। उन्हें राहुल गांधी का नेतृत्व स्वीकार करना चाहिए।

'केजरीवाल चालाक राजनतेा'

उदित राज ने ममता बनर्जी को अरविंद केजरीवाल से दूर रहने की भी सलाह दी। उन्होनें कहा कि ममता को अरविंद जैसे लोगों से प्रभावित नहीं होना चाहिए। वह बहुत चालाक राजनेता हैं और RSS बैकग्राउंड से आते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com