-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- 70 Percent Voters In Uttar Pradesh Will Not Have To Provide Documents For Sir
UP SIR: यूपी में 70% वोटरों को नहीं दिखाना होगा डॉक्यूमेंट, ऐसे हो जाएगी मतदाताओं की पहचान
- Written By: मनोज आर्या
UP SIR: मंगलवार को यूपी के मुख्य निवार्चन आयोग अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिलों के जिलाधिकारी व जिला निवार्चन अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वोटर लिस्ट सुधार का काम पारदर्शी ढंग से किया जाए।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Special Intensive Revision: उत्तर प्रदेश में करीब 70 फीसदी वोटरों को SIR में डॉक्यूमेंट नहीं दिखाने होंगे। वोटर लिस्ट में इन 70 प्रतिशत वोटरों में से लगभग 48 प्रतिशत के नाम सीधे-सीधें शामिल हैं। बाकी मतदाताओं के नाम उनके माता-पिता इत्यादि के नाम से वेरिफाई कर लिए जाएंगे। फिलहाल राज्य में कुल 15.44 करोड़ मतदाता शामिल हैं। वर्ष 2003 में अंतिम बार एसआईआर यहां पर हुआ था।
एसआईआर के अलावा समय-समय पर चुनावों से पूर्व और विशेष अभियान के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम बेहतर ढंग से किया गया है। अब इस बार होने जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण में भी इस पर खास ध्यान दिया जाएगा। जिसके कारण वोटरों को किसी भी तरह की कोई कठिनाई न हो।
केवल 30% मतदाता को देना होगा डॉक्यूमेंट
यूपी में 30 प्रतिशत वोटरों से ही डॉक्यूमेंट लिए जाएंगे। तीन-तीन बार घर जाकर वह मतदाता का वेरिफिकेशन कर इस सूची में अपना जोड़ेंगे। प्रदेश में इस समय 1.62 लाख बीएलओ हैं। तीन नवंबर तक एसआईर से संबंधित तैयारियां पूरी की जाएंगी। वहीं, चार नवंबर से चार दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वोटरों के बीच वितरण करेंगे और मतदाता से इसे भरवाकर प्राप्त करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Meloni Trump Controversy: अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दो… इटली की PM मेलोनी का ट्रंप पर तीखा पलटवार
सरकारी स्कूल में घुसे CM विजय के कार्यकर्ता, क्लास रुकवाकर टांगी फोटो; सिंघम अन्नामलाई ने ऐसे लगाई क्लास
भतीजे के मोह में फंसीं ममता इंदिरा जैसी कर रहीं भूल, मायावती से सीख लेने की सलाह; रशीद किदवई का बड़ा दावा
वोटर लिस्ट में को चुनाव आयोग सतर्क
वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के काम में किसी भी तरह की चूक न हो इसके लिए चुनाव आयोग पूरी तरह सतर्क है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य निवार्चन आयोग अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिलों के जिलाधिकारी व जिला निवार्चन अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने व हटाने का काम पूरी तरह से पारदर्शी ढंग से किया जाए।
बुधवार को राजनीतिक दलों के साथ बैठक
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में सीईओ ने सख्त निर्देश दिए कि हर कीमत पर शुद्ध वोटर लिस्ट तैयार की जाए। बुधवार को एसआईर को लेकर सीईओ मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य राजनीतिक दलों के साथ एक आवश्यक बैठक करेंगे। सीईओ ने कहा कि एक जनवरी 2026 को अहर्ता तिथि मानते हुए एसआईर की प्रक्रिया पूरी की जाए।
ये भी पढ़ें: शुरू हो गया मोन्था तूफान का लैंडफॉल, आंध्र तट पर तबाही; 32 फ्लाइटें कैंसिल, कई राज्यों में रेड अलर्ट
उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि बीएलओ को गणना प्रपत्र, घोषणा पत्र व फॉर्म-छह उपलब्ध कराया जाए। मतदाता द्वारा भरे गए गणना प्रपत्र की एक प्रति बीएलओ के पास होगी और दूसरी प्रति पर वह हस्ताक्षर कर उसे मतदाता को वापस लौटाएगा। इस दौरान गणना प्रपत्र के अलावा अन्य कोई डॉक्यूमेंट नहीं लिए जाए।
70 percent voters in uttar pradesh will not have to provide documents for sir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PM‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
Jun 20, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM













