-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Cyber Police Bribery Scam Bank Account Unfreeze Case
नागपुर साइबर पुलिस की काली करतूत! सोने का अंडा बने फ्रीज अकाउंट, अनफ्रीज करने के नाम पर वसूली का खेल शुरू
- Written By: आकाश मसने
Nagpur Cyber Police Scam: नागपुर में साइबर सेल के कर्मचारी ही बन गए हैं 'ठग'! फ्रीज हुए बैंक खातों को चालू कराने के बदले फौजियों और आम जनता से खुलेआम रिश्वत मांगने के सनसनीखेज खुलासे।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Bank Account Freeze Case: नागपुर में साइबर अपराध के मामले दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन नागरिक तरह-तरह साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऑनलाइन ठगी करने वालों के अकाउंट फ्रीज किए जाते हैं लेकिन इसके साथ ही मनी ट्रेल की भी जांच होती है। जहां-जहां ऐसे खातों से पैसा ट्रांसफर होता है, उन खातों को भी फ्रीज कर दिया जाता है और यहां से शुरू होती है आम आदमी की मुसीबत। क्योंकि साइबर पुलिस द्वारा होल्ड किए गए खातों पर दोबारा व्यवहार शुरू करने के लिए लोगों को साइबर पुलिस स्टेशन के चक्कर काटने पड़ते हैं।
इस काम के लिए साइबर पुलिस थाने में तैनात कर्मचारी जमकर वसूली कर रहे हैं। इसके कई उदाहरण सामने आ चुके हैं। बगैर चाय-पानी के साइबर पुलिस थाने में कोई काम नहीं होता। खुलेआम लोगों से पैसा मांगा जाता है। जो पैसा देता है उनका काम फटाफट हो जाता है और जो इनकी नाजायज मांग पूरी नहीं करते उनकी चप्पल घिस जाती है।
फौजी से भी मांगने लगे पैसे
सिक्किम जैसे संवेदनशील भाग में तैनात एक फौजी ने ऑनलाइन गेमिंग में पैसे कमाए। उसके सैलरी अकाउंट में रकम जमा हुई। इसके बाद अचानक उसे जानकारी मिली कि खाता फ्रीज हो चुका है। नागपुर की साइबर पुलिस द्वारा खाता फ्रीज करवाए जाने का पता चला लेकिन छुट्टी नहीं मिलने के कारण वह नागपुर नहीं आ सकता था, इसीलिए 5 महीने तक उसके खाते से कोई व्यवहार नहीं हुआ। खाते में तनख्वाह तो जमा होती थी लेकिन खाता फ्रीज होने के कारण पैसे निकाल नहीं सकता था। किसी तरह वह छुट्टी लेकर नागपुर आया।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: डिजिटल अरेस्ट का बोलबाला, ठगों से न पड़ जाए पाला
Nagpur Investment Fraud: महादेव लैंड डेवलपर केस में HC का आदेश, 6 दिसंबर के निर्देश पर मांगी प्रोग्रेस रिपोर्ट
नागपुर में रविवार को बारिश ने दिया ‘धोखा’, अब 30 जून से झमाझम बरसात के आसार
नागपुर में बनेगा ‘बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स’! नितिन गडकरी और प्रशासन का मेगा प्लान तैयार
साइबर पुलिस थाने में तैनात भारत नामक कर्मचारी ने उससे खाता अनफ्रीज करवाने के लिए 10,000 रुपये मांगे। जब उसने फौजी होने की जानकारी दी तो पहले कुछ बहाने बताए गए। वह पैसे देने को तैयार नहीं था। आखिर फौज के नाम पर उसका खाता अनफ्रीज किया गया।
पैसे नहीं देने पर गाली देकर भगाया
सीताबर्डी निवासी सुमित जरगर ट्रैवल्स का व्यवसाय करते हैं। बैंक से अपने नाम पर लोन नहीं मिलने पर सुमित ने अपने दोस्त अमोश सोनकेसुरिया से मदद मांगी। अमोश के नाम पर लोन लेकर बस खरीदी जिसकी ईएमआई का पैसा भी वो खुद दे रहे थे। अमोश ने उनकी बस किसी दूसरे व्यक्ति को बिना बताए बेच दी लेकिन सुमित ने उसे 5.80 लाख का ऑनलाइन पेमेंट किया था। इसकी शिकायत देने सुमित सीताबर्डी थाने गए तो ऑनलाइन फ्राड बताकर साइबर पुलिस थाने भेजा गया।
यह भी पढ़ें:- शिर्डी साईं मंदिर पर LPG संकट का साया! अब भक्तों को मिलेगा सिर्फ एक लड्डू प्रसाद, भोजन मेन्यू में भी हुआ बदलाव
शिकायत दर्ज की गई अमोश का खाता होल्ड करवा दिया गया। जब सुमित ने अपनी रकम वापस दिलाने के लिए कहा तो विजय नामक कर्मचारी ने पहले 2 लाख रुपये की मांग की। सुमित ने इतने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद बात 50,000 रुपये पर आई। सुमित ने काम करवाने के बाद रकम देने की हामी दी, इसके बावजूद उसे गालियां देकर थाने से भगा दिया गया। सुमित ने बताया कि उसकी तरह और भी लोग अपने खाते अनफ्रीज करवाने के लिए थाने के चक्कर काट रहे हैं। साइबर पुलिस थाने में तैनात कर्मचारी हर किसी से पैसों की मांग करते हैं।
दुकानदार भी परेशान
साइबर फ्रॉड के कारण अब दुकानदार बहुत ज्यादा परेशान हैं। अब अधिकांश लोग कैश का व्यवहार करने की बजाय यूपीआई से पेमेंट करते हैं। ऐसे में फ्रॉड मामला सामने आने पर आरोपी द्वारा जिन-जिन लोगों को पेमेंट किया जाता है सभी खाते फ्रीज हो जाते हैं। ऐसे में 500 से 1000 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट लेने वाले दुकानदारों के खाते भी फ्रीज होते हैं। जब लोग थाने जाते हैं तो अनफ्रीज करवाने के लिए मोटी रकम मांगी जाती है। आला अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है। कर्मचारी अपने लेवल पर ही सेटिंग करके जमकर मलाई खा रहे हैं।
Nagpur cyber police bribery scam bank account unfreeze case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
9 साल बाद तैयार हुआ कुर्ला का स्काईवॉक, रोज 5-6 लाख पैदल यात्रियों को मिलेगा फायदा
Jun 29, 2026 | 09:04 AMNavabharat Nishanebaaz: डिजिटल अरेस्ट का बोलबाला, ठगों से न पड़ जाए पाला
Jun 29, 2026 | 09:01 AM5 साल भी नहीं टिकेगी विजय की सरकार! एमके स्टालिन ने दिए बड़े संकेत, बताई TVK की सबसे बड़ी कमजोरी
Jun 29, 2026 | 08:59 AMभारी बारिश से तबाही: असम में ताश के पत्तों की तरह बहा 300 मीटर लंबा पुल, अरुणाचल में 3 की मौत
Jun 29, 2026 | 08:57 AMफूटी कोठी में बैटरी दुकान में भीषण आग, 5 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला, महापौर भी पहुंचे मौके पर
Jun 29, 2026 | 08:51 AMबालाघाट: 100 करोड़ के चावल घोटाले का आरोप, पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने की CBI जांच की मांग
Jun 29, 2026 | 08:47 AMTrimbakeshwar Kumbh Update: ऑन-ग्राउंड उतरे अखाड़ा परिषद के बड़े साधु-संत, लिया 2 KM लंबे नए घाट का जायजा!
Jun 29, 2026 | 08:45 AMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM













