भीड़भाड़ वाली मेट्रो में फर्श पर बैठकर लैपटॉप पर काम करता दिखा युवक, वीडियो वायरल

Man Working in Metro : भीड़ से भरी मेट्रो में एक युवक का फर्श पर बैठकर लैपटॉप पर काम करने का वीडियो वायरल हो गया है। इस घटना ने ऑफिस प्रेशर और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
A viral video shows a man working on his laptop while sitting on the floor of a crowded metro.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Metro Viral Video : मेट्रो में सफर करते समय लोग अक्सर मोबाइल पर काम निपटाते नजर आते हैं, लेकिन हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने सभी का ध्यान खींच लिया है। इस वीडियो में एक युवक भीड़भाड़ से भरी मेट्रो में फर्श पर बैठकर लैपटॉप पर काम करता दिखाई दे रहा है। यह दृश्य देखकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच नौकरी के दबाव और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

मेट्रो के फर्श पर लैपटॉप लिए काम करता दिख शख्स

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि मेट्रो ट्रेन पूरी तरह भरी हुई है और यात्री खड़े होकर सफर कर रहे हैं। इसी बीच एक युवक को बैठने के लिए सीट नहीं मिलती, जिसके बाद वह सीधे मेट्रो के फर्श पर बैठ जाता है। इसके बाद वह अपना लैपटॉप खोलकर काम करना शुरू कर देता है।

बताया जा रहा है कि उसे ऑफिस से कॉल आया था और जरूरी काम पूरा करने के लिए उसने यह तरीका अपनाया। यह वीडियो kuxh101 नाम के एक्स (X) यूजर द्वारा शेयर किया गया है, जिसमें इस पूरी घटना का जिक्र किया गया है।

लोगों ने की जिम्मेदारी की तारीफ

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ यूजर्स ने युवक की मेहनत और नौकरी के प्रति उसकी जिम्मेदारी की तारीफ की, तो वहीं कई लोगों ने इसे वर्क-लाइफ बैलेंस की खराब स्थिति का उदाहरण बताया।

एक यूजर ने लिखा कि अगर नौकरी में इतनी आजादी भी न हो कि इंसान आराम से काम कर सके, तो इसका क्या फायदा। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि क्या काम का दबाव कहीं ज्यादा तो नहीं बढ़ गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com