बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! छोटे सरकार ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान

Anant Singh: मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वे भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Mokama MLA Anant Singh Latest Update: मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का बड़ा ऐलान कर दिया है। सोमवार को पटना के बेउर जेल से एंबुलेंस के जरिए राज्यसभा चुनाव में वोट डालने पहुंचे अनंत सिंह ने स्पष्ट किया कि अब वे भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह उनका आखिरी वोट है और अब उनकी राजनीतिक विरासत को उनके बच्चे आगे बढ़ाएंगे। अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी अटूट निष्ठा दोहराते हुए कहा कि वे आगे भी नीतीश कुमार के साथ ही रहेंगे। वर्तमान में पटना की बेउर जेल में बंद अनंत सिंह की विधायकी पहले भी रद्द हो चुकी है, जिसके बाद उनकी पत्नी नीलम देवी ने मोकामा से चुनाव जीता था। अब अनंत सिंह ने अपने जुड़वां बेटों, अभिषेक सिंह और अंकित सिंह को राजनीति में उतारने के संकेत दिए हैं। दोनों बेटे वर्तमान में दिल्ली में पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं। इस घोषणा को बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com