-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Cyclone Montha Begins Landfall Wreaks Havoc On Andhra Coast 32 Flights Cancelled Red Alert In Several States
शुरू हो गया मोन्था तूफान का लैंडफॉल, आंध्र तट पर तबाही; 32 फ्लाइटें कैंसिल, कई राज्यों में रेड अलर्ट
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Cyclone Montha: चक्रवाती तूफान 'मोन्था' ने मंगलवार रात काकीनाडा के पास लैंडफॉल किया। इस दौरान 110 किमी/घंटा तक की हवाएं चलीं। कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

चक्रवात 'मोन्था' का लैंडफॉल शुरू, फोटो- सोशल मीडिया
Cyclone Montha Latest Update: गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ का लैंडफॉल आंध्र प्रदेश के तट पर शुरू हो गया है। यह प्रक्रिया अगले 3 से 4 घंटे तक चलेगी। तूफान के कारण कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे जान-माल की सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए हैं।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का लैंडफॉल मंगलवार रात को काकीनाडा के पास हुआ है। लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह अगले 3-4 घंटे तक जारी रहेगी। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 90-100 किमी/घंटा रही, जो 110 किमी/घंटा तक झोंके मार सकती है।
अभी तक की जानकारी के अनुसार, चक्रवात मोन्था ने काकीनाडा के पास दस्तक दी, जिससे इलाके में सैकड़ों पेड़ उखड़ गए और बिजली गुल हो गई। तटीय इलाकों में कई संपत्तियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। चक्रवात मंगलवार दोपहर 4:30 बजे बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में केंद्रित था और यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक मानसून का तांडव, अगले 12 घंटे इन राज्यों के लिए भारी; IMD का बड़ा अलर्ट
5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
देश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट
Kal Ka Mausam: 4 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?
आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट और बचाव कार्य
चक्रवाती तूफान मोन्था को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात की है। सीएम नायडू ने अधिकारियों को जान-माल की सुरक्षा और क्षति को कम करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
• यातायात पर रोक: आंध्र प्रदेश सरकार ने तट से टकराने से पहले सात तटीय जिलों में वाहनों की आवाजाही 28 अक्टूबर की रात 8:30 बजे से 29 अक्टूबर की सुबह 6:00 बजे तक पूरी तरह रोक दी है।
• राहत केंद्र: काकीनाडा सांसद उदय श्रीनिवास तांगेल्ला के अनुसार, आंध्र प्रदेश में 800 से ज्यादा राहत केंद्र बनाए गए हैं।
• कई टीमें तैनात: काकीनाडा जिले में एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें तैनात की गई हैं। आपात स्थिति के लिए 1,000 बिजली मिस्त्री और 140 तैराक नावों के साथ तैयार हैं।
• तट खाली कराए गए: चक्रवात के मद्देनजर अधिकारियों ने कोठापट्टनम गांव और पुरी के समुद्री तटों को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ओडिशा सरकार ने आठ दक्षिणी जिलों में संवेदनशील स्थानों से लोगों को निकालना शुरू कर दिया है, जहां ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है।
• क्षति: तेज हवाओं और उफान के कारण काकीनाडा और उप्पदा के बीच रोड का लगभग 8 किलोमीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसे बंद कर दिया गया है। पोडाम्पेटा गांव में समुद्र की ऊंची लहरों के कारण कई संपत्तियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।
#WATCH | Ganjam, Odisha | Rough sea erodes shoreline and causes damage to properties located near the shore in the Podampeta village, due to the impact of Cyclone Montha. pic.twitter.com/K3LDp7HH6N — ANI (@ANI) October 28, 2025
अन्य राज्यों पर प्रभाव और उड़ानें रद्द
मोन्था तूफान का असर आंध्र प्रदेश के अलावा ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और राजस्थान तक देखा जा रहा है।
• उड़ानों पर असर: चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ के कारण 32 फ्लाइटें कैंसिल हुई हैं।
• बारिश की चेतावनी: आईएमडी ने कहा है कि गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ के कारण 31 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होगी।
यह भी पढ़ें: बिहार की दुर्दशा के लिए BJP-JDU गुनहगार: राहुल गांधी का ‘डबल इंजन’ सरकार पर तीखा हमला
• राजस्थान में बारिश: बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान मोन्था के असर से राजस्थान के कुछ इलाकों में भी बारिश हुई है।
• तमिलनाडु और केरल: तमिलनाडु के थूथुकुडी समेत कई जिलों में गरज और बिजली के साथ बारिश हो रही है। केरल के कई जिलों में भी तेज हवाएं और भारी बारिश हुई, जिससे अलप्पुझा जिले में एक नाविक की मौत हो गई। मौसम विभाग ने मछुआरों को गुरुवार तक पश्चिम बंगाल तट के आसपास समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।
Cyclone montha begins landfall wreaks havoc on andhra coast 32 flights cancelled red alert in several states
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई पुलिस से हो गई करोड़ों की ठगी… फर्जी पुलिसकर्मी बनकर हर महीने सैलरी लेते रहे ठग, खुलासे से हड़कंप
Aug 05, 2026 | 09:58 AMमहाराष्ट्र कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: किसान दुर्घटना सुरक्षा योजना 3 साल बढ़ी, 4 शहरों में नए सत्र न्यायालय
Aug 05, 2026 | 09:56 AMBhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर फूटा गुस्सा, पवन सिंह बीच में छोड़कर निकले, मचा बवाल
Aug 05, 2026 | 09:54 AMइंदौर एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, आबूधाबी से आए यात्री के पास से करीब एक किलो सोना जब्त
Aug 05, 2026 | 09:53 AMनवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू, अब सुप्रीम कोर्ट में होगी असली परीक्षा
Aug 05, 2026 | 09:49 AMएक बस बनी शहर की मुसीबत, बीच रास्ते बंद हुई बस ने थाम दी छत्रपति संभाजीनगर की रफ्तार, जाम में फंसे हजारों लोग
Aug 05, 2026 | 09:39 AMअजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
Aug 05, 2026 | 09:34 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














