

UP Government Job: अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश लघु सिंचाई विभाग में 400 से अधिक पद भरे जाएंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। यह भर्ती विज्ञापन 04-परीक्षा/2026 के तहत जारी किया गया है और चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति स्थायी होगी।
कुल 402 पद भरे जाएंगे, जिनमें श्रेणीवार पद इस प्रकार हैं-
अनारक्षित (UR) - 163
अनुसूचित जाति (SC) - 82
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) - 107
अनुसूचित जनजाति (ST) - 10
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) - 40
आवेदन शुरू: 15 अप्रैल 2026 आवेदन की अंतिम तिथि: 05 मई 2026
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-02 वेतनमान के तहत लगभग 19,900 रुपये से 63,200 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है।
अभ्यर्थी के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना जरूरी है-
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष अधिकतम आयु: 40 वर्ष (आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।)
मुख्य परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें मुख्य रूप से ये विषय शामिल होंगे-