-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- This Is A Great Opportunity To Visit Many Religious Places Including Puri Definitely Check Out Irctc Packages
पुरी समेत कई धार्मिक स्थलों का घूमने का बेहतरीन मौका, IRCTC के पैकेजों को एक बार जरूर देखें
- Written By: रंजन कुमार
IRCTC Package: आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए आगरा से पुरी, गंगासागर, बैद्यनाथ, गया के लिए विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन संचालित कर रहा है। इसमें नॉन-एसी स्लीपर, 3 एसी और 2 एसी क्लास में टिकट उपलब्ध हैं।

आईआरसीटीसी का पैकेज।
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी अपने यात्रियों के लिए आगरा से शुरू होकर ओडिशा स्थित पुरी, गंगा सागर, बैद्यनाथ, गया के लिए एक विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन संचालित कर रहा है। इस ट्रेन में नॉन एसी स्लीपर, 3 एसी और 2 एसी क्लास में निश्चित टिकट उपलब्ध हैं। इस टूर पैकेज में आपको खाने-पीने समेत रहने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
आपको इस पैकेज के लिए 19110 रुपये का भुगतान करना होगा। यह ट्रिप 9 रात और 10 दिन का रहने वाला है। इस पैकेज में बैद्यनाथ, गया, पुरी, कोणार्क, गंगासागर में गंगा स्नान, कोलकाता, वाराणसी और अयोध्या के मंदिरों के दर्शन समेत कई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। इसके अलावा दक्षिण भारत के कई धार्मिक स्थलों के लिए अलग-अलग टूर पैकेज हैं। आप इसकी विस्तृत जानकारी के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन(IRCTC) की वेबसाइट या सोशल मीडिया पेज को फॉलो कर सकते हैं। इस समय कई तरह के ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
अधिक डिटेल्स के लिए इस वेबसाइट पर जाएं
आईआरसीटीसी के इस पैकेज के बारे में विस्तार से जानने के लिए https://www.irctctourism.com पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं। बता दें, हर साल इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) दो बार (एक बार गर्मियों के मौसम और दूसरी बार सर्दियों के मौसम) स्पेशल टूर पैकेज लाता है। यह वह खासकर अपने रेल यात्रियों के लिए लाता है। इसमें हजारों लोग पैकेज बुक कराते हैं। इसकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण अब आईआरसीटीसी टूर पैकेज में नए-नए स्थलों को जोड़ रहा है। हाल के 3-4 साल में इनका यह पैकेज काफी बढ़ा है। हालांकि, आप किसी पैकेज को बुक करने से पहले अन्य प्लेटफॉर्म पर टूर पैकेज की तुलना जरूर कर लें।
सम्बंधित ख़बरें
दो राज्यों में बंटा है यह अनोखा रेलवे स्टेशन! टिकट लेने के लिए बदलना पड़ता है राज्य, जाने स्टेशन की 5 खास बातें
IRCTC घोटाले में लालू परिवार को राहत या नई मुश्किल? अगस्त तक टला फैसला, अब इस दिन कोर्ट सुनाएगी बड़ा फैसला
नागपुर बना मध्य भारत का रेल हब, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताई नेटवर्क की अहमियत
दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर सुरक्षा कवच तैयार, 1,423 किमी रूट पर शुरू हुआ स्वदेशी ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम
यह भी पढ़ें: विदेशी टूरिस्ट्स ने इस राज्य को बनाया अपना नया अड्डा, जिसके आगे फेल हुए गोवा-राजस्थान!
विदेश के लिए भी पैकेज
आईआरसीटीसी विदेश टूर पैकेज भी लाया है। इस पैकेज में भी रहने-खाने की सुविधा मिलेगी। पैकेज के लिए 53900 रुपये का भुगतान करना होगा। ट्रिप 3 रात और 4 दिन का रहने वाला है। आपको कुला लंपुर, कुला लंपुर- केएल टावर, बातू गुफाएं, किंग्स पैलेस, इंडिपेंडेंस स्क्वायर, पार्लियामेंट हाउस, राष्ट्रीय स्मारक, जमेक की मस्जिद, केएल बर्ड पार्क, पुत्रजया जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। इस पैकेज के बारे में विस्तार से जानने के लिए https://www.irctctourism.com पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
This is a great opportunity to visit many religious places including puri definitely check out irctc packages
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बुलंदशहर में दरिंदगी की हदें पार, 12 साल की मासूम की निर्मम हत्या, रेलवे स्टेशन के पीछे मिली अर्धनग्न लाश
Aug 02, 2026 | 09:24 AMHormonal Health: 8 साल में प्यूबर्टी और 15 में डायबिटीज! भारतीय लड़कियों में क्यों बढ़ रहा है हार्मोनल संकट?
Aug 02, 2026 | 09:17 AMकब्रिस्तान विवाद में फंसे दो मौलाना, एक ने दूसरे पर लगाया कब्र बेचकर करोड़ो की वसूली का आरोप..
Aug 02, 2026 | 09:17 AMनोएडा प्राधिकरण की कथित लापरवाही फिर चर्चा में, खुले टैंक में डूबने से 4 साल के बच्चे की मौत
Aug 02, 2026 | 09:09 AMमहाराष्ट्र: जिला परिषद शिक्षकों की पदोन्नति के लिए TET/CTET अनिवार्य, 31 अगस्त तक प्रक्रिया पूरी करने के आदेश
Aug 02, 2026 | 09:04 AMट्रंप का खतरनाक प्लान! ईरान पर बड़े हमले की आहट से सहमे सऊदी प्रिंस, अचानक किया फोन
Aug 02, 2026 | 08:56 AMCWG 2026: भारत ने रचा इतिहास, एक दिन में जीते 16 पदक, मुक्केबाजों के जलवे से पदक तालिका में आया बड़ा बदलाव
Aug 02, 2026 | 08:50 AMवीडियो गैलरी

चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PM
संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PM
वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 09:59 PM
ओसामा बिन लादेन दे रहा अहिंसा पर उपदेश! PM मोदी के भावुक VIDEO पर भड़के संजय सिंह, कह दी बड़ी बात
Aug 01, 2026 | 08:01 PM














