- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Panvel Alipurduar Amrit Bharat Express Train Schedule Route Fare Details
पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू: मात्र 1035 में मुंबई से नॉर्थ ईस्ट का सफर, जानें रूट और टाइम टेबल
Mumbai North East Train: मुंबई के पनवेल से अलीपुरद्वार के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू हो गई है। 2377 किमी का सफर, किफायती किराया और आधुनिक सुविधाओं वाली यह ट्रेन आम यात्रियों के लिए बड़ी सौगात है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने

अमृत भारत एक्सप्रेस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Panvel To Alipurduar Amrit Bharat Express: मुंबई के पनवेल से नार्थ ईस्ट के अलीपुरद्वार तक चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस की यात्रा नियमित रूप से शुरू हो गई है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन मुंबई से चलने वाली दूसरी सबसे ज्यादा दूरी की ट्रेन है,जो 2377 किमी का लंबा सफर 50 घंटे में तय करेगी। गौरतलब है कि मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सीधे आसाम तक 3,147 किमी तक सबसे लंबी दूरी तय करने वाली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15945) है,जो लगभग 60 घंटे 45 मिनट में सफर तय करती है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को चलती है।
पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच रेल संपर्क बढ़ेगा
23 फरवरी से शुरू हुई अमृत भारत एक्सप्रेस के माध्यम से देश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच रेल संपर्क बढ़ेगा। यह ट्रेन महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार सहित नॉर्थ ईस्ट के यात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित होगी। यह ट्रेन खासतौर पर कम और मध्यम आय वाले यात्रियों के लिए बनाई गई है ताकि वे आरामदायक और किफायती सफर कर सकें। पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस हफ्ते में एक बार दोनों तरफ से चलेगी। इस ट्रेन का ट्रैवल टाइम करीब 50 घंटे का है।
इस दिन चलेगी
पनवेल से अलीपुरद्वार जाते समय इसका नंबर 11031 होगा। ट्रेन हर सोमवार दोपहर 11:50 बजे पनवेल से रवाना होगी और तीसरे दिन बुधवार दोपहर 1:50 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में अलीपुरद्वार से पनवेल 11032 अमृत भारत हर गुरुवार सुबह 4:45 बजे चलेगी और शनिवार सुबह 5:30 बजे पनवेल पहुंचेगी।
सम्बंधित ख़बरें
15 साल बाद नवी मुंबई मेट्रो-2 प्रोजेक्ट को हरी झंडी, 5,575 करोड़ रुपये से बनेगी नई लाइन
धुले में ईंधन घोटाले का पर्दाफाश, डीजल के नाम पर केमिकल तस्करी, पुलिस ने 23 लाख का माल पकड़ा
11 मार्च की तोड़फोड़ और अब बड़ा एक्शन! दिल्ली से आदेश आने तक बंद रहेगा भांडेगांव टोल नाका
नवी मुंबई में गैस सिलेंडर की कमी की अफवाह पर मनपा की सफाई, नागरिकों से भंडारण न करने की अपील
35 स्टेशनों पर स्टॉपेज
लंबी यात्रा के दौरान यह ट्रेन कुल 35 स्टेशनों पर रुकेगी। प्रमुख स्टॉप में कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, जबलपुर और प्रयागराज छिवकी के रास्ते गुजरेगी। पूर्वी हिस्से में इसके महत्वपूर्ण ठहराव किशनगंज, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी होंगे। ट्रेन अपने लंबे रूट में दानापुर के रास्ते गुजरेगी। इसके अलावा रूट पर कई तकनीकी और ऑपरेशनल प्वाइंट तय किए गए हैं ताकि लंबी दूरी की यात्रा सुरक्षित और सुचारू रहे। इसमें भुसावल और जबलपुर को मुख्य क्रू चेंज स्टेशन बनाया गया है, जहां लोको पायलट और गार्ड बदलते हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और न्यू जलपाईगुड़ी जैसे स्टेशन महत्वपूर्ण ऑपरेशनल स्टॉप होंगे।
ज्यादातर जनरल कोच
अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच हैं। इनमें 8 कोच स्लीपर क्लास, आरक्षित यात्रियों के लिए हैं। जबकि 11 कोच जनरल सेकेंड क्लास के हैं। इसके अलावा, ट्रेन में 1 पैंट्री कार खाना-पीना उपलब्ध कराने के लिए और 2 लगेज-कम-गार्ड ब्रेक वैन सामान और सुरक्षा व्यवस्था के लिए शामिल है।
यह भी पढ़ें:- गोंदिया-जबलपुर रेल ट्रैक डबलिंग के लिए 5,236 करोड़ मंजूर, मोदी कैबिनेट की स्वीकृति
इतना है ट्रेन का किराया?
स्लीपर क्लास में पूरे सफर का किराया 1,035 रुपये तय किया गया है। इतनी लंबी दूरी तक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह किराया काफी किफायती है। इस ट्रेन का टिकट IRCTC वेबसाइट,ऐप या रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से बुक किया जा सकेगा।
Panvel alipurduar amrit bharat express train schedule route fare details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
15 साल बाद नवी मुंबई मेट्रो-2 प्रोजेक्ट को हरी झंडी, 5,575 करोड़ रुपये से बनेगी नई लाइन
Mar 14, 2026 | 01:47 PM‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बड़ा ट्विस्ट, करण-नंदिनी की लड़ाई से टूटी समायरा, बालकनी से कूदने की कोशिश
Mar 14, 2026 | 01:47 PMवर्धा: गैस संकट से स्कूलों की मध्यान्ह भोजन योजना पर संकट, शिक्षकों ने मांगा सरकार से मार्गदर्शन
Mar 14, 2026 | 01:45 PMतरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PMइस्तीफा दीजिए या तबादला करवा लीजिए, संभल के डीएम-एसपी को हाई कोर्ट की फटकार, नमाज से जुड़ा है मामला
Mar 14, 2026 | 01:44 PMPM Kisan 22nd Installment Out: 9.3 करोड़ किसानों के खाते में आए 2000 रुपये, ऐसे चेक करें अपना स्टेट्स
Mar 14, 2026 | 01:43 PMक्या पोस्चर बेल्ट वाकई सीधी कर सकता है आपकी झुकी हुई पीठ? खरीदने से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की राय
Mar 14, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM
UP में ब्राह्मण Vs ठाकुर! हालिया विवाद पर खुलकर बोले अविमुक्तेश्वरानंद, सीएम योगी पर भी साधा निशाना- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:11 PM
संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM













