दिल्ली एयरपोर्ट (सौ. सोशल मीडिया)
Delhi IGI Airport: भारत में एक ऐसा एयरपोर्ट मौजूद है जहां से आप करीब 150 डेस्टिनेशन तक आसानी से पहुंच सकते हैं। यह एयरपोर्ट भारत की राजधानी दिल्ली में है। बता दें कि दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डा वैश्विक स्तर पर 150 डेस्टिनेशन से जुड़ने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा बन गया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली और बैंकॉक डॉन मुआंग के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने के बाद दिल्ली का आईजी एयरपोर्ट ऐसा करने वाला देश का पहला एयरपोर्ट बन गया है। इससे पहले यह खिताब मुंबई एयरपोर्ट के पास था।
दिल्ली का हवाई अड्डा भारत में एक प्रमुख हवाई केंद्र के रूप में काम कर रहा है जो देश को वैश्विक गंतव्यों से जोड़ता है। यह लंबे समय से भारतीय विमानन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण निभा रहा है। दिल्ली का यह एयरपोर्ट भारत के 88 प्रतिशत लंबी दूरी के डेस्टिनेशन को आपस में जोड़ता है। इसके अलावा एयरपोर्ट में हर साल करीब 4 मिलियन से ज्यादा घरेलू यात्री सफर करते हैं।
रविवार को दिल्ली और बैंकॉक-डॉन मुएंग (डीएमके) के बीच थाई एयर एशिया एक्स की सीधी उड़ान के शुभारंभ से यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। जानकारी के अनुसार एयरबस A330 विमान के साथ उड़ान सप्ताह में दो बार संचालित की जाएगी। हालांकि जनवरी 2025 के मध्य तक उड़ानें प्रति सप्ताह चार गुना तक बढ़ने की उम्मीद है। हाल के वर्षों में दिल्ली हवाई अड्डे ने अपने नेटवर्क का विस्तार किया है। इसमें 20 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन को जोड़ा है। जिसमें कैलगरी, मॉन्ट्रियल, नोम पेन्ह, वॉशिंगटन, डलेस और टोक्यो हानेडा जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं।
आईजीआई हवाई अड्डे की सफलता का श्रेय इसके विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और यात्री-अनुकूल सेवाओं को दिया जा सकता है। दिल्ली एयरपोर्ट पर मिलने वाली सभी सुविधाओं की वजह से यात्रियों को सहज और सुखद अनुभव मिलता है। बता दें कि भारत से लंबी दूरी तय करने के लिए लगभग 50 प्रतिशत यात्री दिल्ली को अपना एंट्री गेट चुनते हैं। इस एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी की वजह से यह दुनियाभर में काफी फेमस है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!