-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- The State Examination Board Has Extended The Last Date For Filling The Examination Application Form For Class 12 Students To October 20
Mumbai: 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी राहत, परीक्षा फॉर्म भरने की लास्ट डेट 20 अक्टूबर तक बढ़ी
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र में बारिश के कारण बिगड़े हुए हालातों के कारण राज्य परीक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाकर 20 अक्टूबर तक कर दिया है।

फाइल फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र में मराठवाड़ा, सोलापुर और राज्य के कई अन्य जिलों में अतिवृष्टि के कारण बाढ़ जैसे हालात देखे जा सकते हैं। इन्हीं हालातों को देखते हुए सरकार ने 12वीं कक्षा के छात्रों को राहत देने की कोशिश की है। जो भी छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए आवेदन भरने वाले थे, उनके लिए इसकी आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।
राज्य परीक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 अक्टूबर कर दी है। पहले कक्षा 12 के छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी, लेकिन मराठवाड़ा, नासिक, सोलापुर, अहिल्यानगर और अन्य क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण छात्रों और उनके अभिभावकों को परीक्षा फॉर्म भरने में परेशानी हो रही थी। कई छात्रों और अभिभावकों ने राज्य सरकार और संबंधित विभाग से आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की थी।
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने दी जानकारी
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस संबंध में कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से उन्हें कई छात्र और किसानों के फोन आए, जिनमें उन्होंने बताया कि बारिश और बाढ़ के कारण कक्षा 12 के छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरना असंभव हो रहा है। उन्होंने शिक्षा मंत्री दादा भुसे से इस स्थिति की गंभीरता को समझाते हुए तुरंत संपर्क किया। इस बातचीत के बाद शिक्षा मंत्री ने सहमति जताते हुए अंतिम तिथि को 20 अक्टूबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 6,718 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 8 लाख का जुर्माना
दिल्ली जाएंगे CM फडणवीस? चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कब तक रहेंगे मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
ट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
डॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार
एकनाथ शिंदे ने कहा कि इससे हजारों छात्रों को राहत मिलेगी और वे बिना किसी बाधा के अपने परीक्षा फॉर्म समय पर भर पाएंगे। इस निर्णय से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी और अभिभावकों की चिंताएं भी कम होंगी।
ये भी पढ़ें :- Pulgaon में किसान आक्रोश फूटा: महाविकास आघाड़ी का भव्य मोर्चा, सरकार को चेतावनी
इस कदम को राज्य के विभिन्न हिस्सों में छात्रों और अभिभावकों ने स्वागत किया है। भारी बारिश और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के बीच यह निर्णय शिक्षा के क्षेत्र में एक संवेदनशील और सहायक कदम माना जा रहा है।
The state examination board has extended the last date for filling the examination application form for class 12 students to october 20
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव 2026: कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को बनाया प्रत्याशी, AICC ने किया ऐलान
Jul 11, 2026 | 10:09 PMराजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 09:47 PMPM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
Jul 11, 2026 | 09:46 PMNHSRCL Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में 237 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती,
Jul 11, 2026 | 09:46 PMमथुरा की कंठी-माला और अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला जीआई टैग, नाबार्ड के सहयोग से मिली नई पहचान
Jul 11, 2026 | 09:39 PMमहाराष्ट्र में बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 6,718 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 8 लाख का जुर्माना
Jul 11, 2026 | 09:37 PMरामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jul 11, 2026 | 09:37 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM













