Delhi Weather Update: दिल्ली में भारी बारिश से यातायात अस्त व्यस्त,100 से ज्यादा फ्लाइट्स पर हुआ असर

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को तेज बारिश के कारण यातायात ठप्प रहा हैं। इसके अलावा, ऐसे मौसम के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 105 फ्लाइट्स पर भी इसका असर हुआ है।
देश की राजधानी दिल्ली और करीबी एनसीआर के इलाके में शनिवार को तेज बारिश के कारण यातायात ठप्प रहा हैं। इसके अलावा, ऐसे मौसम के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 105 फ्लाइट्स पर भी इसका असर हुआ है।
आज का मौसम, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Delhi Heavy Rain Fall: कल देर रात से ही देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके में जोरदार बारिश हो रही है। बारिश के कारण तेजी से दौड़ने वाली दिल्ली की स्पीड पर भी हल्का सा ब्रेक लग गया है।

देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में घुटने तक पानी भर गया है। आईएमडी ने दिल्ली में रेड अलर्ट का ऐलान किया है। रात भर चलने वाली बारिश के कारण देश की राजधानी दिल्ली में यातायात और फ्लाइट्स ऑपरेशंस की सुविधा पर भी इसका असर हुआ है। मथुरा रोड, कनॉट प्लेस और पंचकुंईयां रोड समेत कई इलाकों से जलभराव की जानकारी मिल रही है। दिल्ली एयरपोर्ट ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि फ्लाइट्स का ऑपरेशंस फिलहाल सामान्य है, लेकिन कई फ्लाइट्स देरी से चल सकती है।

दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, देश की राजधानी में मौसम काफी ज्यादा खराब है। हालांकि, दिल्ली एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स सामान्य तौर पर ऑपरेट कर रही हैं। हमारी ऑन ग्राउंड टीमें आपकी यात्रा को टेंशन फ्री बनाने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही हैं।

फ्लाइटरडार के आंकड़ों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुबह 105 फ्लाइट्स देरी से ऑपरेट कर रही हैं। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ने सुबह 7.20 बजे दिखाया था कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 13 फ्लाइट्स देरी से चल रही है, जबकि 92 बाहर जाने वाली फ्लाइट्स भी तय समय से पीछे चल रही हैं।

इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

इंडिगो ने यात्रियों को शहर में ट्रांसपोर्टेशन की भीड़भाड़ के प्रति सतर्क करने के लिए एक ए़डवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने पैसेंजर्स को समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने और हो सके तो ऑप्शनल रूट अपनाने की सलाह दी है। इंडिगो की एडवाइजरी में लिखा गया है कि आज हुई जोरदार बारिश के चलते, दिल्ली भर में कई रोड़ ब्लॉक हैं या स्लो स्पीड से चल रही हैं। कृप्या एक्स्ट्रा टाइम लें या हो सकें तो वैकल्पिक मार्ग का चुनाव करें और एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले हमारी वेबसाइट या ऐप पर अपनी फ्लाइट की कंडीशन देखें। हमारी टीमें लगातार व्यवस्था को सुचारू रखने और आपकी यात्रा में सहयोग करने के लिए काम में लगी हुई हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com