- Hindi News »
- Delhi »
- Bomb Threat To Indigo Flight Coming From Mumbai To Delhi Full Emergency Declared At Delhi Airport
मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित
IndiGo की फ्लाइट 6E 762 को बम की धमकी मिलने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया। करीब 200 यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया और विमान की गहन तलाशी ली गई। फिर...
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Full Emergency on Delhi Airport: मंगलवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मुंबई से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 762 को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी सुबह करीब 8 बजे एयरपोर्ट अथॉरिटी को मिली, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने फौरन एक्शन लेते हुए विमान की लैंडिंग से पहले फुल इमरजेंसी घोषित कर दी।
फ्लाइट में लगभग 200 यात्री सवार थे। बम की धमकी मिलते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों और एयरलाइंस ने मिलकर एक्शन प्लान लागू किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारा गया और विमान की पूरी तरह से तलाशी ली गई। साथ ही यात्रियों के सामान की भी गहन जांच की गई। पुलिस और CISF की संयुक्त टीमों ने जांच के बाद पुष्टि की कि कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इसके बाद ही स्थिति को सामान्य किया गया।
‘नॉन-स्पेसिफिक’ धमकी, फिर भी पूरी सतर्कता
सूत्रों के अनुसार यह धमकी “नॉन-स्पेसिफिक” यानी किसी विशेष सटीक खतरे की जानकारी के बिना दी गई थी। इसके बावजूद, किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाए गए। दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा बलों ने तय प्रक्रियाओं के अनुसार फ्लाइट की जांच की और यात्रियों को हर स्थिति से अवगत कराया।
सम्बंधित ख़बरें
डायमंड गार्डन से मंडाले तक Mumbai Metro 2B कॉरिडोर बना गेमचेंजर, ट्रैफिक और प्रदूषण से मिलेगी राहत
महंगाई डायन खाय जात है! ईंधन संकट का असर अब रसोई तक, मुंबई में सब्जियां, दूध और ट्रांसपोर्ट हुआ महंगा
Maharashtra MLC Election से पहले महायुति में सीटों पर घमासान, शिंदे गुट ने बढ़ाई मांग
महाराष्ट्र सरकार खरीदेगी एयर इंडिया बिल्डिंग, 1601 करोड़ की डील अंतिम चरण में
इंडिगो की प्रतिक्रिया: यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि
इंडिगो एयरलाइंस के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “मुंबई से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6E 762 में संभावित सुरक्षा खतरे की सूचना मिली थी। सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, हमने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया और उनकी जांच में पूरा सहयोग किया। यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान यात्रियों को लगातार जानकारी दी जाती रही और जलपान आदि की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।”
एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा, अलर्ट मोड में एजेंसियां
धमकी की सूचना के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए। जांच पूरी होने तक एयरपोर्ट पर हाइपर-सेंसिटिव अलर्ट लागू रहा। सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि वे किसी भी खतरे को हल्के में नहीं लेतीं और इस तरह की किसी भी सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई की जाती है।
यह भी पढ़ें: Dussehra 2025: इस साल अयोध्या में नहीं होगा रावण दहन, प्रशासन ने लगाई रोक, नहीं दी गई अनुमति
हालांकि यह धमकी झूठी साबित हुई, लेकिन इस घटना ने एयर ट्रैवल की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट और एयरलाइंस की त्वरित प्रतिक्रिया ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की, जिससे किसी बड़े हादसे को टालना संभव हो सका।
Bomb threat to indigo flight coming from mumbai to delhi full emergency declared at delhi airport
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में वालूज उद्योगों के लिए गुंठेवारी नियमितीकरण का सुनहरा मौका, अभय योजना में मिलेगी भारी छूट
May 24, 2026 | 10:26 AMडायमंड गार्डन से मंडाले तक Mumbai Metro 2B कॉरिडोर बना गेमचेंजर, ट्रैफिक और प्रदूषण से मिलेगी राहत
May 24, 2026 | 10:26 AMजितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम… BJP ने राहुल गांधी को याद दिलाया उनका ही पुराना बयान; केरलम में मचा बवाल
May 24, 2026 | 10:25 AMमहंगाई डायन खाय जात है! ईंधन संकट का असर अब रसोई तक, मुंबई में सब्जियां, दूध और ट्रांसपोर्ट हुआ महंगा
May 24, 2026 | 10:03 AMमहिलाओं की बल्ले-बल्ले, 1 जून से सरकारी बसों में सफर हुआ बिल्कुल मुफ्त, सुवेंदु सरकार ने पूरा किया वादा
May 24, 2026 | 09:57 AMKharif Crop Loan: खरीफ सीजन से पहले गोंदिया में फसल कर्ज वितरण सुस्त, लक्ष्य का सिर्फ 35% भुगतान
May 24, 2026 | 09:55 AMनागपुर में Zero Power Cut का लक्ष्य, अधिकारियों को चेतावनी; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
May 24, 2026 | 09:51 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM












