-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Keep A Gut Care Kit Before Traveling Your Trip Will Never Be Bad
सफर पर जाने से पहले रख लें अपने बैग में गट केयर किट, कभी खराब नहीं होगा यात्रा का मजा
- Written By: रंजन कुमार
Travel Advice: आपकी पूरी यात्रा का मजा छोटी-सी लापरवाही से खराब हो सकता है। सफर के दौरान अपने पेट और खाने-पीने का ध्यान रखना है। दस्त जैसी समस्या से बचना है। ताकि यात्रा का आनंद बना रहे।

यात्री पर जाने के लिए किट। इमेज-सोशल मीडिया
Trip Travel Advice: हम सभी जब यात्रा करने की योजना बनाते हैं तो अक्सर अपने बैग में कपड़ों, जूतों, कैमरे और मोबाइल रखना याद रखते हैं। मगर, बहुत से लोग एक जरूरी चीज को भूल जाते हैं। वह खुद के पेट और खाने-पीने का ध्यान रखना है। छोटी-सी लापरवाही से पेट खराब हो सकता है। दस्त जैसी समस्या आ सकती है, जिससे पूरी यात्रा का मजा खराब हो सकता है।
ट्रैवलिंग के दौरान दस्त होना यात्रियों में सबसे आम स्वास्थ्य समस्या है। यह खासकर उन जगहों पर होता है, जहां पानी साफ नहीं होता या खाने-पीने की स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया जाता है। अगर, आप ट्रैवलिंग पर जा रहे हैं तो बैग में गट केयर किट जरूर रखें। नहीं तो ट्रिप का मजा किरकिरा होगा।
पेट की समस्या से बचने के आसान उपाय
साफ पानी और खाना: ट्रैवलिंग के दौरान सबसे पहला और आसान तरीका साफ पानी और खाने का सेवन करना है, इसलिए हमेशा बोतलबंद पानी पिएं। दांत ब्रश करने के लिए वही पानी यूज करें। कहीं भी बर्फ खाने से बचें, जब तक यह साफ न हो। खाना हमेशा ताजा और गर्म खाएं। बुफे या लंबे समय तक बाहर रखे गए खाने से बचें। किसी खाने-पीने की चीज की सफाई पर शक हो तो उसे छीलकर या उबालकर खाएं या फिर छोड़ दें।
सम्बंधित ख़बरें
Pahadi Food: पहाड़ों की सैर पर जा रहे हैं, तो सिड्डू के साथ इन पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ उठाएं
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
किन फूड्स से रहें दूर: यात्रा में कच्ची सब्जियां और सलाद, बिना छीले फल, अधपका मांस या सी फूड, अंडे और बिना पाश्चुराइज किए डेयरी प्रोडक्ट्स, सड़कों पर मिलने वाला स्ट्रीट फूड अक्सर पेट की समस्या का कारण बन सकता है। इसे खाते हैं तो सुनिश्चित करें कि यह ताजा पका हुआ हो। मक्खियों वाले या साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखने वाले रेस्तरां से दूरी बनाएं।
शरीर में पानी की कमी न होने दें: यात्रा करने वाले को डायरिया के दौरान शरीर से तरल पदार्थ तेजी से बाहर निकल जाते हैं, इस कारण dehydration यानी पानी की कमी होने से बचना जरूरीस है। हमेशा ओरल रिहाइड्रेशन साल्ट अपने साथ रखें और दस्त होने पर इसे लें। बोतलबंद पानी, उबली चाय या कॉफी पीना सुरक्षित ऑप्शन हैं। तैरते समय पानी निगलने से बचें। साफ पानी उपलब्ध न हो तो पानी को उबालकर या फिल्टर कर पिएं।
यह भी पढ़ें: सोलो ट्रैवल करने वाली लड़कियों को जरूर पता होनी चाहिए ये 5 बातें, नहीं होगी कोई परेशानी
ट्रैवलिंग पर जा रहे तो बैग में जरूर रखें ये किट
यात्रा के दौरान पेट खराब हो जाए तो भूख न छोड़ें। हल्का और साधारण डाइट लें जैसे सादा चावल, टोस्ट और क्रैकर्स, केले, उबले या साधारण आलू। वहीं, तैलीय भोजन, शराब और दूध से दूर रहें। एक छोटी गट केयर ट्रैवल किट हमेशा साथ रखें। इसमें ORS पैकेट, एंटासिड, लोपेरामाइड जैसी दवाएं प्रोबायोटिक्स चीजें शामिल करें। यात्रा पर जाने से पहले विदेश यात्रा की स्थिति में अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Keep a gut care kit before traveling your trip will never be bad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रैफिक चालान भरने में देरी पड़ सकती है भारी, कैसे Evening Court में कम झंझट और कम खर्च में निपटाएं मामले?
Jun 19, 2026 | 04:14 AMSamsung का AI करेगा आपके पालतू जानवर की हेल्थ चेक, फोटो खींचते ही पता चलेगा बीमारी का खतरा
Jun 19, 2026 | 02:01 AMAaj Ka Rashifal 19 June 2026: कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ, जानें शुक्रवार का भाग्यफल
Jun 19, 2026 | 12:10 AMMaharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
Jun 18, 2026 | 11:22 PMगडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
Jun 18, 2026 | 11:21 PMयकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PMलाख स्टार्टअप्स, UPI और AI…पेरिस में PM मोदी ने दुनिया को दिखाया भारत का दम, जानें क्या कुछ कहा
Jun 18, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM
क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM














