एक दिन पहले IPL की प्रैक्टिस और आज मेहंदी सेरेमनी...अर्जुन तेंदुलकर का डेडिकेशन देख हर कोई हैरान, देखें VIDEO

IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चांदोक की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इससे पहले वह IPL के लिए प्रैक्टिस कर रहे थे।
IPL practice a day ago and Mehndi ceremony today... Arjun Tendulkar's dedication has left everyone stunned, watch the video.
मेहंदी सेरेमनी में परिवार के साथ अर्जुन तेंदुलकर (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Arjun Tendulkar Wedding: भारतीय क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं — और इस बार वजह सिर्फ क्रिकेट नहीं है। अपनी मेहंदी की रस्म में परिवार के साथ मुस्कुराते नजर आए अर्जुन, जहां सचिन तेंदुलकर और पूरा परिवार इस खास पल का हिस्सा बना। दिलचस्प बात यह है कि कुछ ही घंटे पहले अर्जुन मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ अभ्यास करते दिखाई दिए थे।

शादी की तैयारियों और पेशेवर प्रतिबद्धताओं के बीच ऐसा संतुलन देखकर फैंस उनके समर्पण की जमकर तारीफ कर रहे हैं। खेल और निजी जीवन के इस अनोखे संगम ने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है।

एक साथ नजर आया परिवार

5 मार्च को होने वाली मुख्य शादी से पहले कपल की मेहंदी सेरेमनी की पहली तस्वीरें मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इस खास मौके पर तेंदुलकर और चंडोक परिवार एक भव्य समारोह में साथ नजर आए। सभी पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे दिखे। समारोह में सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर की मौजूदगी चर्चा का केंद्र रही। इस कार्यक्रम में युवराज सिंह, हेजल कीच, हरभजन सिंह, गीता बसरा, इरफान पठान, सफा बेग, यूसुफ पठान, आफरीन खान, जहीर खान, सागरिका घाटगे, रवि शास्त्री, राज ठाकरे, शाइना एनसी समेत कई दिग्गज शामिल हुए।

एक दिन पहले कर रहे थे प्रैक्टिस

आकाश सिंह, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, दिवेघ राठी, मयंक यादव, आवेश खान, मुकुल चौधरी, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एम. सिद्धार्थ और आयुष बोदानी वर्तमान में आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जाइंट्स प्री सीज़न कैंप का हिस्सा हैं। इम सभी खिलाड़ियों के साथ अर्जुन तेंदुलकर का प्रैक्टिस करते हुए एक दिन पहले लखनऊ सुपर जाइंट्स ने एक वीडियो पोस्ट किया था। हालांकि ये वीडियो उसी दिन का है या पहले का यह साफ नहीं है।

बता दें कि आईपीएल 2026 के आगामी सीजन में अर्जुन तेंदुलकर नई जर्सी में नजर आएंगे। पिछले सीजन तक वह Mumbai Indians की स्क्वाड का हिस्सा थे, लेकिन अब इस सीजन से वह LSG के लिए खेलते दिखाई देंगे।

अर्जुन के टीम बदलने के बाद फैंस की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि वह इस बार गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए अहम योगदान दे सकते हैं। खासकर डेथ ओवर्स में उनकी गेंदबाजी और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com