-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Common International Travel Mistakes To Avoid For Smooth Journey
बस एक गलती बिगाड़ देगी आपकी इंटरनेशनल ट्रिप, यात्रा से पहले कर लें ये जरूरी काम
- Written By: प्रीति शर्मा
Travel Mistakes: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग के दौरान की गई एक छोटी सी गलती आपकी पूरी यात्रा खराब कर सकती है। पासपोर्ट, वीज़ा और जरूरी डॉक्यूमेंट्स से जुड़ी तैयारियां समय रहते पूरी करना बेहद जरूरी है।

इंटरनेशनल ट्रिप (सौ. फ्रीपिक)
International Travel Mistakes: इंटरनेशनल हॉलिडे की प्लानिंग करना अपने आप में रोमांचक होता है। आप सही फ्लाइट्स चुनते हैं ठहरने की बेहतरीन जगह तलाशते हैं और अपनी पसंद का एक शानदार टूर प्लान तैयार करते हैं। लेकिन यह सब करते हुए, क्या आपने ट्रैवल इंश्योरेंस के बारे में सोचा? यह आपकी चेकलिस्ट का एक छोटा कदम हो सकता है लेकिन यह आपकी यात्रा के दौरान आने वाली कई व्यावहारिक स्थितियों को संभालने में मदद कर सकता है। इंटरनेशनल ट्रैवेल इंश्योरेंस को ऐसी रोजमर्रा की स्थितियों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो विदेश यात्रा के दौरान सामने आ सकती हैं।
मेडिकल इमरजेंसी को भी करता है कवर
एक इंटरनेशनल ट्रैवेल इंश्योरेंस प्लान आमतौर पर भारत के बाहर मेडिकल इमरजेंसी, ट्रिप का कैंसिल होना या उसमें बाधा आना, सामान का खोना या देरी से मिलना और पासपोर्ट खो जाना व इंश्योरर के आधार पर एडवेंचर स्पोर्ट्स या क्रूज कवर में भाग लेना आदि को कवर करता है।
ये सुविधाएं आपकी यात्रा को और भी आसान बना सकती हैं, खासकर छुट्टियों के दौरान जब ट्रैवेल बहुत ज़्यादा बढ़ जाता है। इसके अलावा, यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि जो प्लान किसी एक ट्रिप के लिए बढ़िया हो, ज़रूरी नहीं है कि वह दूसरी ट्रिप के लिए सबसे अच्छा विकल्प हो।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर की 162 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा पर होगा लाइट एंड साउंड शो, 6.15 करोड़ की परियोजना शुरू
Nainital Horn Ban: नैनीताल माल रोड पर हॉर्न बजाने पर बैन, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना
महाराष्ट्र के पर्यटन स्थलों का होगा कायाकल्प! केंद्र सरकार ने मंजूर किए 356 करोड़ रुपये, जानें क्या-क्या बनेगा
Barra Airport: दुनिया का इकलौता एयरपोर्ट जहां कंक्रीट रनवे पर नहीं सीधे समंदर की रेत पर उतरते हैं जहाज
यह भी पढ़ें:- दिन में नहीं अब रात में घूम रहे हैं लोग! 2025 का नया ट्रैवल ट्रेंड बना Noctourism
प्लान चुनने से पहले ध्यान रखें
सही ट्रैवल इंश्योरेंस प्लान चुनने से पहले कुछ बातों पर ध्यान देना ज़रूरी है, जैसे- अगर आप परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं तो मल्टी-ट्रैवलर कवरेज लेना बेहतर होता है। लंबी दूरी की उड़ानों या कनेक्टिंग फ्लाइट्स के दौरान सामान खो जाने या देर से मिलने पर मिलने वाले लाभ भी जरूर देखें। अपने गंतव्य के अनुसार मेडिकल कवरेज की सीमा समझना भी ज़रूरी है। यदि आपकी ट्रिप में क्रूज ट्रैवल या एडवेंचर एक्टिविटीज शामिल हैं, तो उनका कवरेज भी चेक करें।
पहले से मौजूद किसी बीमारी के लिए कवर की उपलब्धता देखना भी महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, फ्लाइट में देरी से कनेक्टिंग उड़ानों और बुकिंग प्रभावित हो सकती है, और फ्लाइट कैंसिलेशन पूरी यात्रा बाधित कर सकता है क्योंकि अधिकांश बुकिंग नॉन-रिफंडेबल होती हैं।
कई डिजिटल-फर्स्ट प्लेटफॉर्म मददगार
अगर आप अपनी यात्रा की योजना को अपने ट्रैवल स्टाइल के अनुसार थोड़ा सोच-समझकर बनाते हैं, तो इससे आपको सही कवरेज के साथ पॉलिसी का बेहतर मूल्य मिल सकता है। आज डिजिटल-फ़र्स्ट प्लेटफ़ॉर्म्स ने इस प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है। फोनपे पर ट्रैवल इंश्योरेंस में न तो किसी एजेंट की जरूरत होती है और न ही पेपरवर्क या छिपे हुए शुल्क की चिंता रहती है।
इस महीने चुनिंदा इंटरनेशनल ट्रैवल इंश्योरेंस प्लान्स पर फ्लैट 25% की छूट भी उपलब्ध है। ये प्लान यात्रियों को किफ़ायती कीमत पर विदेश में मेडिकल सपोर्ट, बैगेज प्रोटेक्शन, ट्रिप कैंसलेशन और यात्रा में रुकावट जैसे कॉम्प्रिहेंसिव बेनिफिट्स प्रदान करते हैं।
Common international travel mistakes to avoid for smooth journey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 09:37 PMUP Anganwadi Vacancy 2026: इटावा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 102 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन
Aug 09, 2026 | 09:36 PMरूस से भारत तक दौड़ेगी ट्रेन! 5 देशों से होकर गुजरेगा नया रेल मार्ग, जानें हिंद महासागर तक पहुंच का महाप्लान
Aug 09, 2026 | 09:35 PMभारत-अमेरिका नौसेनाओं का EOD अभ्यास 10 अगस्त से कोच्चि में, समुद्री सुरक्षा पर होगा फोकस
Aug 09, 2026 | 09:34 PMअच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
Aug 09, 2026 | 09:31 PMफूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Aug 09, 2026 | 09:19 PMकोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
Aug 09, 2026 | 09:02 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














