-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Holi Celebration Outside India Usa To Mauritius Global Holi 2026
Holi Celebration: अमेरिका से लेकर मॉरीशस तक, इन देशों की होली पार्टी देखकर आप भी रह जाएंगे दंग!
- Written By: प्रीति शर्मा
Holi Celebration Worldwide: होली अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही बल्कि दुनिया के कई देशों में इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। अमेरिका से लेकर मॉरीशस तक होली का जश्न मनाया जाता है।

होली मनाते हुए लोग (सौ. एआई)
Holi Celebration Outside India: भारत में फाल्गुन मास की पूर्णिमा का इंतजार हर किसी को रहता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां होली का जुनून भारत से कम नहीं है। अमेरिका, मॉरीशस और नेपाल जैसे देशों में होली न केवल मनाई जाती है बल्कि वहां की पार्टी और परंपराएं आपको हैरान कर देंगी।
रंगों का त्योहार होली अब एक ग्लोबल फेस्टिवल बन चुका है। भारतीय प्रवासियों और स्थानीय लोगों के उत्साह ने इसे सीमाओं के पार पहुंचा दिया है। अगर आप सोचते हैं कि सबसे अच्छी होली केवल मथुरा या वृंदावन में होती है तो इन देशों के जश्न की तस्वीरों पर एक नजर जरूर डालें।
मॉरीशस
रीशस में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी आबादी है इसलिए यहां होली बिल्कुल भारत की तरह मनाई जाती है। यहां वसंत पंचमी से ही तैयारी शुरू हो जाती है। लोग एक-दूसरे पर रंग डालते हैं लोक गीत गाते हैं और घरों में पारंपरिक पकवान बनते हैं। यहां की होली पार्टी समुद्र के किनारे पर होती है जो इसे बेहद खास बनाती है।
सम्बंधित ख़बरें
कम बजट में पाएं स्टाइलिश ऑफिस लुक, ये आउटफिट्स करेंगे आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद
Paneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
मॉरिशस होली (सौ. फ्रीपिक)
अमेरिका: म्यूजिक और रंगों का फ्यूजन
अमेरिका के न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और न्यूजर्सी जैसे राज्यों में होली को फेस्टिवल ऑफ कलर्स के रूप में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। यहां भारतीय समुदाय के साथ-साथ अमेरिकी लोग भी रॉक म्यूजिक और डीजे की धुन पर रंगों से सराबोर होते हैं। यूटा (Utah) का होली फेस्टिवल दुनिया भर में मशहूर है जहां हजारों लोग एक साथ आसमान में गुलाल उड़ाते हैं।
यह भी पढ़ें:- अब बिना बोले काम करना बन रहा है प्रोफेशनल्स की पसंद! जानें क्या है ये नया ट्रेंड साइलेंट को-वर्किंग
नेपाल: फागु पूर्णिमा की धूम
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में होली को फागु पूर्णिमा कहा जाता है। काठमांडू के बसंतपुर दरबार क्षेत्र में चीर (एक बांस का खंभा जिसे सजाया जाता है) गाड़कर उत्सव की शुरुआत होती है। यहां पहाड़ों से लेकर तराई तक रंगों का ऐसा शोर होता है कि पूरा देश एक रंग में रंग जाता है।
नेपाल में होली (सौ. फ्रीपिक)
सूरीनाम और गयाना: फागुआ की परंपरा
कैरेबियाई देशों जैसे सूरीनाम और गयाना में होली को फागुआ कहा जाता है। यहां भोजपुरी संस्कृति की झलक साफ दिखती है। लोग टोली बनाकर निकलते हैं और चौताल (पारंपरिक लोक गीत) गाते हैं। यहाँ की पिचकारी और रंगों का अंदाज आज भी बिल्कुल देसी और पुराना है।
थाईलैंड: रंगों के साथ पानी की मस्ती
थाईलैंड के सोंगक्रान त्योहार और भारतीय होली का मिश्रण वहां के फुकेत और बैंकॉक जैसे शहरों में देखने को मिलता है। भारतीय समुदाय के साथ स्थानीय थाई लोग भी रंगों के खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
Holi celebration outside india usa to mauritius global holi 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में प्रेम विवाह का खूनी विरोध: बातचीत के बहाने बुलाकर दामाद पर पत्थरों से जानलेवा हमला
Jul 10, 2026 | 10:59 AMक्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: भारत में पहली बार होगा BBL का मैच, PM मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान
Jul 10, 2026 | 10:50 AMगड़चिरोली में 23 किमी लंबे फोर-लेन बायपास का नया अलाइनमेंट तैयार, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
Jul 10, 2026 | 10:50 AMRajesh Sharma Health Update:’अफवाहों पर ध्यान न दें’, राजेश शर्मा के असिस्टेंट ने बताया अब कैसी है तबीयत
Jul 10, 2026 | 10:47 AMमातोश्री की आपातकालीन बैठक में क्या हुआ? नगरसेवकों को बागी होने से रोकने के लिए आदित्य ठाकरे ने उठाए क्या कदम
Jul 10, 2026 | 10:45 AMएस. जयशंकर का कुवैत-ओमान दौरा; रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर बनी बड़ी सहमति, अब न्यूयॉर्क में दिखेगा भारत का दम
Jul 10, 2026 | 10:44 AMकम बजट में पाएं स्टाइलिश ऑफिस लुक, ये आउटफिट्स करेंगे आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद
Jul 10, 2026 | 10:42 AMवीडियो गैलरी

40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM













