मिडिल-ईस्ट की जंग या रणवीर की धुरधंर का डर? यश की टॉक्सिक मार्च में नहीं होगी रिलीज, जानें नई तारीख

Toxic On Iranian Israel Conflict: 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट 19 मार्च से बदलकर 4 जून कर दी गई है। मेकर्स ने साफ किया कि फैसला बॉक्स ऑफिस क्लैश नहीं, बल्कि मिडिल ईस्ट तनाव के चलते लिया गया है।
Toxic Release Date: मिडिल-ईस्ट की जंग या रणवीर की धुरधंर का डर? यश की टॉक्सिक मार्च में नहीं होगी रिलीज, जानें नई तारीख
टॉक्सिक की रिलीज डेट (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Toxic Release Date Changed: होली के मौके पर फिल्म ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए इसकी रिलीज डेट बदलने का ऐलान किया है। पहले यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर 4 जून 2026 कर दिया गया है। मेकर्स ने साफ किया है कि यह फैसला किसी बॉक्स ऑफिस क्लैश, खासकर ‘धुरंधर 2’ के डर से नहीं लिया गया, बल्कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनावपूर्ण हालात को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

4 मार्च, होली के दिन जारी किए गए आधिकारिक बयान में मेकर्स ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियां, खासकर ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव, यश की टॉक्सिक की ग्लोबल रिलीज प्लान पर असर डाल सकते हैं। ‘टॉक्सिक’ को एक अंतरराष्ट्रीय दर्शक वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है, इसलिए वे चाहते थे कि फिल्म अधिकतम ऑडियंस तक पहुंचे। ऐसे में अस्थिर हालात फिल्म के बिजनेस और पहुंच दोनों को प्रभावित कर सकते थे।

मेकर्स का आधिकारिक बयान

अपनी पोस्ट में मेकर्स ने लिखा कि टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स एक ऐसी फिल्म है जिसे हमने ग्लोबल दर्शकों को ध्यान में रखकर रचा है। कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की गई यह फिल्म देश और दुनिया के दर्शकों से जुड़ने के विश्वास के साथ बनाई गई है। कई सालों की मेहनत के बाद हम 19 मार्च को यह फिल्म आप सभी के साथ साझा करने को उत्साहित थे।

पार्टनर्स और दर्शकों के हित में लिया गया फैसला

लेकिन मौजूदा अनिश्चितता, खासकर मिडिल ईस्ट के हालात, हमारे उस उद्देश्य को प्रभावित कर रहे हैं जिसके तहत हम अधिकतम दर्शकों तक पहुंचना चाहते थे। उन्होंने आगे कहा कि पार्टनर्स और दर्शकों के हित में गहन विचार-विमर्श के बाद रिलीज टालने का कठिन लेकिन जरूरी फैसला लिया गया है। साथ ही उन्होंने फैंस के धैर्य, प्यार और समर्थन के लिए आभार भी जताया।

अब 4 जून 2026 को होगी रिलीज

अब यह फिल्म 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में अंग्रेजी और विभिन्न भारतीय भाषाओं में रिलीज की जाएगी। मेकर्स को उम्मीद है कि तब तक हालात सामान्य होंगे और फिल्म को वह वैश्विक मंच मिल सकेगा, जिसकी परिकल्पना के साथ इसे बनाया गया है। रिलीज डेट बदलने के इस फैसले से साफ है कि मेकर्स बॉक्स ऑफिस क्लैश से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। अब फैंस को इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए कुछ और महीनों का इंतजार करना होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com