- Hindi News »
- Travel »
- Solo Travel Tips That Every Women Should Before Going Safety Guide
सोलो ट्रैवल करने वाली लड़कियों को जरूर पता होनी चाहिए ये 5 बातें, नहीं होगी कोई परेशानी
- Written By: प्रीति शर्मा
Solo Travel Tips: सोलो ट्रैवल के दौरान सही प्लानिंग और सावधानियां बेहद जरूरी होती हैं। ये 5 जरूरी बातें जानकर लड़कियां बिना परेशानी, सुरक्षित और आत्मविश्वास के साथ अपनी यात्रा को यादगार बना सकती हैं।

अकेले यात्रा करती महिला को दर्शाता प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ.एआई)
Solo Travel Tips for Women: दुनिया को अपने नजरिए से देखने का सबसे अच्छा तरीका सोलो ट्रिप होती है। जहां पर आप खुद से सब चीज करते हैं और बहुत कुछ सीखते हैं। लेकिन लड़कियों के लिए अकेले ट्रिप पर जाने से पहले सुरक्षा का ख्याल सबसे पहले आता है। अगर आप भी अपनी पहली सोलो ट्रिप प्लान कर रही हैं तो कुछ बातों को जरूर ध्यान में रखें।
रिसर्च और डेस्टिनेशन
किसी भी जगह जाने से पहले वहां के बारे में पूरी जानकारी जुटाएं। वहां का माहौल कैसा है स्थानीय लोग पर्यटकों के प्रति कैसे हैं और विशेषकर महिलाओं के लिए वह जगह कितनी सुरक्षित है। हमेशा कोशिश करें कि पहली सोलो ट्रिप के लिए किसी ऐसे स्थान को चुनें जो टूरिस्ट फ्रेंडली हो।
सुरक्षित होटल
रुकने के लिए हमेशा होटल या होमस्टे की रेटिंग और रिव्यू चेक करें। फीमेल डोर्म्स या वर्किंग वुमन हॉस्टल्स भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं। कोशिश करें कि आपका होटल मुख्य बाजार या सार्वजनिक परिवहन के करीब हो ताकि आपको देर शाम सुनसान रास्तों पर न चलना पड़े।
सम्बंधित ख़बरें
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
Travel Essential: छुट्टियों में घूमने जा रहे हैं, तो इन आइटम्स को पैक करना न भूलें, जर्नी हो जाएगी मजेदार
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
यह भी पढ़ें:- नेपाल की ये 5 जगहें सर्दियों में बन जाती हैं धरती का स्वर्ग, जल्द बना लें घूमने का प्लान
लोकेशन शेयरिंग
अकेले घूमते समय अपने परिवार या किसी भरोसेमंद दोस्त के साथ हमेशा संपर्क में रहें। अपनी लाइव लोकेशन उनके साथ शेयर करें। अपने पास स्थानीय इमरजेंसी नंबर और पुलिस स्टेशन की जानकारी जरूर रखें। फोन की बैटरी बैकअप के लिए पावर बैंक साथ रखना न भूलें।
स्थानीय संस्कृति का सम्मान
जिस भी शहर या देश में आप जा रही हैं वहां के पहनावे और संस्कृति का सम्मान करें। इससे आप भीड़ में अलग नहीं दिखेंगी और स्थानीय लोगों के साथ तालमेल बिठाना आसान होगा। साथ ही अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा करने से बचें और अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
जरूरी सामान
अपनी आईडी प्रूफ, पासपोर्ट और टिकट की फोटोकॉपी के साथ-साथ डिजिटल कॉपी भी रखें। सारा पैसा एक ही जगह रखने के बजाय अलग-अलग बैग या जेबों में बांटकर रखें। एमरजेंसी के लिए कुछ नकदी हमेशा छिपाकर रखें।
सोलो ट्रैवल सिर्फ घूमने का मतलब नहीं है बल्कि खुद को सशक्त बनाना भी है। इन सावधानियों के साथ आप अपने सफर का आनंद ले सकती हैं।
Solo travel tips that every women should before going safety guide
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Yavatmal:झाड़ियों में बिना चारा-पानी बांधे थे मवेशी; अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज, 28 गोवंशीय पशु मुक्त
May 28, 2026 | 07:07 AMBakrid 2026 Wishes: बकरीद पर अपनों को भेजें शायराना अंदाज में मुबारकबाद, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
May 28, 2026 | 07:03 AMNavabharat Nishanebaaz: चुनाव आयोग बना कठपुतली, आयुक्त बन जाते चीफ सेक्रेटरी
May 28, 2026 | 06:48 AMLIVEआज की ताजा खबर 28 मई LIVE: आज देश भर में मनाई जा रही है बकरीद; सीएम सिद्धारमैया दे सकते है इस्तीफा
May 28, 2026 | 06:44 AMNagpur Weather: नागपुर में भीषण लू का रेड अलर्ट, 45 डिग्री तापमान के साथ लू का कहर, जानें आज मौसम के मिजाज
May 28, 2026 | 06:10 AMVeer Savarkar: सेलुलर जेल की वो 7X11 की कोठरी, जहां सावरकर ने कीलों को कलम और दीवारों को बना दिया था किताब
May 28, 2026 | 06:02 AMMaharashtra Weather: विदर्भ के 6 जिलों में रेड अलर्ट, तो 9 जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर का मौसम
May 28, 2026 | 05:55 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM














