- Hindi News »
- Odisha »
- The Train Arrived At The Platform Without A Coach Leaving Passengers With 3ac Tickets Stunned
बिना डिब्बे के प्लेटफॉर्म पर पहुंची ट्रेन, 3AC टिकट वाले यात्रियों के उड़ गए होश
Railway News : नागाबली एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ट्रेन उनके लिए आरक्षित कोच के बिना प्लेटफॉर्म पर पहुंची। टिकट होने के बावजूद उनको दिक्कतें हुईं।
- Written By: रंजन कुमार

प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन और यात्री मौजूद। इमेज-एआई
Sambalpur Nanded Nagavali Express News : भारतीय रेलवे अपनी लेटलतीफी या किराया बढ़ोतरी के लिए अक्सर चर्चा में रहती है, लेकिन अब संबलपुर स्टेशन पर एक ऐसी अजीबोगरीब घटना हुई जिसने यात्रियों के होश उड़ा दिए। कल्पना कीजिए कि आपके पास कंफर्म टिकट है, आप स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन जब ट्रेन सामने आती है तो पता चलता है कि आपका डिब्बा (कोच) ही गायब है।
यह वाकया संबलपुर-नांदेड़ नागावली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20809) का है। दर्जनों यात्री हाथ में कंफर्म 3AC टिकट लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर लगी, यात्रियों की आंखें फटी की फटी रह गईं। ट्रेन में BE-2 नाम का कोच गायब था। कोच न पाकर यात्रियों में हड़कंप मच गया और स्टेशन पर भारी अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। गुस्साए यात्री टीटीई (TTE) से भिड़ गए तो कुछ सामान लेकर दूसरे डिब्बों में जबरन घुसने लगे।
रेलवे की दलील और समाधान
ईस्ट कोस्ट रेलवे ने इस मामले पर सफाई देते हुए बताया कि कोच को ट्रेन से जोड़ने के दौरान कुछ गंभीर तकनीकी खराबी आ गई थी। सुरक्षा कारणों से संबलपुर से ट्रेन को बिना BE-2 कोच के ही रवाना करना पड़ा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की समस्या को तब सुलझाया जब ट्रेन विशाखापत्तनम जंक्शन पहुंची। वहां एक नया एसी कोच जोड़ा गया और परेशान यात्रियों को उनकी बर्थ आवंटित की गई। रेलवे अधिकारियों ने इस असुविधा के लिए खेद जताया है।
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC का बड़ा एक्शन: अब दलालों की छुट्टी, 3 करोड़ फर्जी अकाउंट बंद, टिकट बुकिंग हुई आसान
मुंबई के धक्कों से मिलेगी आजादी, वसई रोड टर्मिनस परियोजना को मिली हरी झंडी, अब 3 घंटे का सफर 15 मिनट में
नवरात्रि 2026: IRCTC लाया वैष्णो देवी का किफायती टूर पैकेज, 6,990 में करें माता के दर्शन
मुंबई में 4 दिनों का मेगा ब्लॉक! प्लेटफॉर्म विस्तार के लिए मध्य रेलवे का बड़ा कदम, जानें ट्रेनों का नया शेड्यूल
यह भी पढ़ें : महंगा होगा ट्रेन का सफर! सरकार ने बजट में दिया बड़ा संकेत, टिकट के दाम पर कितना बढ़ेगा बोझ?
SMS के माध्यम से दी जा सकती थी जानकारी
रेलवे के नियमों के मुताबिक तकनीकी कारणों से किसी कोच को हटाया जाता है तो रेलवे की जिम्मेदारी बनती है कि वह यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था दे या रिफंड की प्रक्रिया शुरू करे। वैसे, मामले में सबसे बड़ी लापरवाही सूचना के अभाव की रही। यात्रियों का तर्क जायज है कि डिजिटल इंडिया के दौर में ट्रेन से डिब्बा हटाया गया था तो उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए पहले जानकारी दी जा सकती थी। इससे यात्री विशाखापत्तनम तक होने वाली शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से बच सकते थे। यह घटना रेलवे के मैनेजमेंट और आपातकालीन संचार प्रणाली पर बड़े सवाल खड़े करती है, क्योंकि महीनों पहले बुकिंग कराने वाले यात्रियों के लिए यह किसी बुरे सपने से कम नहीं था।
The train arrived at the platform without a coach leaving passengers with 3ac tickets stunned
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ढोंगी बाबा अशोक खरात का ‘शिर्डी प्लान’ बेनकाब, रेप का आठवां मामला दर्ज
Mar 25, 2026 | 07:19 PM300 एक्टर्स ने ठुकराया ‘रहमान डकैत’ का रोल, 2 साल बाद अक्षय खन्ना बने ‘धुरंधर’ की जान
Mar 25, 2026 | 07:10 PMवर्धा: हिमालय विश्व कॉलोनी को 2 साल बाद दूषित पानी से मिलेगी मुक्ति; नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू
Mar 25, 2026 | 07:06 PMआदिवासी छात्रों का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे, अनुदान न मिलने से नाराज छात्रों का आयुक्तालय के सामने धरना
Mar 25, 2026 | 07:05 PMIPL 2026 से पहले इन दो टीमों की बढ़ी टेंशन, इनके कप्तान ने पिछले 10 महीने में नहीं खेला एक भी T20 मैच
Mar 25, 2026 | 07:00 PMमोटापा भी घटेगा और मन भी शांत रहेगा, जानिए साधना का आसान तरीका: प्रेमानंद जी महाराज
Mar 25, 2026 | 06:52 PMतमिलनाडु चुनाव: डीएमके 165 सीटों पर लड़ेगी, MK Stalin ने एकजुटता का दिया संदेश
Mar 25, 2026 | 06:51 PMवीडियो गैलरी

हरीश राणा को मिली ‘शांति’: 32 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, 13 साल लंबा इंतजार खत्म
Mar 25, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के पेट्रोल पंपों गाड़ियों की लगी लंबी-लंबी कतारें, क्या खत्म हो गया स्टॉक? VIDEO में देखें पूरी सच्चाई
Mar 25, 2026 | 12:50 PM
‘मेरे खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश’, इंटरव्यू में भावुक हुए बृजभूषण शरण सिंह; ‘दबदबे’ पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
Mar 24, 2026 | 10:05 PM
‘यह बांग्लादेश नहीं, हिंदुओं का देश है’, गैस एजेंसी मालिक को धमकाते हिंदु रक्षा दल नेता का वीडियो वायरल
Mar 24, 2026 | 09:59 PM
‘धुरंधर 2’ देखने गई बेटी से की छेड़छाड़, तो पिता ने बीच सड़क पर मनचले को बना दिया विलेन; जमकर हुई कुटाई- VIDEO
Mar 24, 2026 | 09:52 PM
विदेशी मेहमान को अश्लील शब्द सिखा रहा था ऑटो चालक; ‘पिंक सिटी’ को शर्मसार करने वाला मोहम्मद सोहेल गिरफ्तार
Mar 24, 2026 | 09:47 PM














