- Hindi News »
- Travel »
- Budget International Trip You Will Regret Not Seeing These Countries Before 2025
कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप: साल खत्म होने से पहले ये देश नहीं देखे तो होगा पछतावा!
Low Budget Foreign Trip: भारत से साल की आखिरी ट्रिप पर विदेश जाना चाहते हैं तो कम बजट और आसान वीजा वाले देश में घूमने जा सकते हैं। यहां पर आपको रोमांच के साथ संस्कृति का अनोखा संगम दिखेगा।
- Written By: प्रीति शर्मा

बजट ट्रैवल (सौ. फ्रीपिक)
Budget International Trip: अक्सर विदेश की ट्रिप करना बहुत मुश्लिक होता है। लेकिन दिल्ली से कुछ ही दूर ऐसे देश भी हैं जो काफी सस्ते और वीजा फ्लेक्सिबल हैं। यहां पर आपको दुनिया की अनोखी रंगत, संस्कृति, एडवेंचर और खूबसूरती देखने का मौका मिलेगा। ये देश बजट फ्रेंडली होने के साथ-साथ वीजा प्रक्रिया भी सरल है। जिसकी वजह से यह साल के अंत में एक शानदार ट्रिप का आगाज करने के लिए परफेक्ट हैं।
नेपाल
नेपाल अपनी शानदार हिमालय पर्वत श्रृंखला,प्राचीन मंदिरों और शांत झीलों के लिए जाना जाता है। यहां ट्रैकिंग ट्रेल्स के अलावा स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड और आध्यात्मिक अनुभव भारतीय यात्रियों को बेहद आकर्षित करते हैं। नेपाल के लिए भारतीयों को वीजा की आवश्यकता नहीं है। दिल्ली से रिटर्न फ्लाइट करीब 10000 से 15000 रुपए में मिल सकती है और पूरी यात्रा 30000 रुपए के अंदर संभव है।
खास जगह
काठमांडू मंदिर, पोखरा झीलें, नागारकाट, चितवन सफारी, भक्तपुर हेरिटेज
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में भीषण गर्मी और शादियों के सीजन से ST बसों में भारी भीड़, यात्रियों ने की बस फेरियां बढ़ाने की मांग
यात्रियों की भारी भीड़ कम करने के लिए Indian Railway 15 अप्रैल से चलाएगा 18262 समर स्पेशल ट्रेनें
ईरान का डर या पर्यटन में गिरावट…18 महीने तक बंद रहेगा Dubai का ये आलीशान होटल, जानें क्या है असली वजह
गर्मियों में भीड़ से हैं परेशान? उत्तराखंड के इन हिडन हिल स्टेशनों का बनाएं प्लान
श्रीलंका
श्रीलंका अपने सुनहरे समुद्र तटों, चाय बागानों और प्राचीन खंडहरों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ वाइल्डलाइफ सफारी और औपनिवेशिक आकर्षण इसे दिल्ली से सस्ते सफर के लिए आदर्श बनाते हैं। वीज़ा 2000 रुपए में मिलता है और फ्लाइट 15000 से 20000 रुपए और पूरी यात्रा लगभग 40000 रुपए में पूरी हो सकती है।

खास जगह
कोलंबो, गल, कैंडी, याला नेशनल पार्क
यह भी पढ़ें:- Best Waterfalls: इन 3 झरनों को बिल्कुल न करें मिस नहीं तो ट्रैवल लिस्ट रह जाएगी अधूरी
थाईलैंड
थाईलैंड ट्रॉपिकल बीच जीवंत शहर और मसालेदार स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है। भारतीय यात्रियों के लिए आसान ई वीजा उपलब्ध है। बजट में फ्लाइट और ठहराव मिलाकर पूरी यात्रा 50000 रुपए तक संभव है।
खास जगह
बैंककॉक, फुकेत, चींग माई, पटाया
इन देशों की यात्रा न केवल बजट में आसान है बल्कि ये आपको रंगीन संस्कृति, रोमांचक गतिविधियाँ और यादगार अनुभव भी देते हैं। दिल्ली से थोड़ी दूरी की फ्लाइट में आप अपने अगले सपनों के सफर की शुरुआत कर सकते हैं। इस तरह आप बजट में एक ड्रीम ट्रिप का प्लान कर सकते हैं और नए साल का आगाज विदेश में कर सकेंगे।
Budget international trip you will regret not seeing these countries before 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
34 साल की हुई मुंबई की लेडीज स्पेशल, पश्चिम रेलवे पर शुरू हुई थी, पहली महिला लोकल
May 05, 2026 | 08:08 PMरायगढ़ के तटों पर टार बॉल्स का संकट, जहरीले हुए समंदर के किनारे, समुद्री जीवों पर मंडराया मौत का साया
May 05, 2026 | 07:59 PMPrabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
May 05, 2026 | 07:58 PMCUET UG 2026 Admit Card जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड, 11 मई से परीक्षा शुरू
May 05, 2026 | 07:51 PMअदालत में शांत खड़ा रहा भोंदू अशोक खरात, जमीन हड़पने और अवैध साहूकारी मामले में बड़ी कार्रवाई
May 05, 2026 | 07:45 PM90 लाख वोट कटने से कैसे ढह गया TMC का किला? SIR ने खत्म किया ममता का ‘खेला’, आंकड़ों से समझें पूरा गणित
May 05, 2026 | 07:44 PMसफेद हाथी साबित हुई MP की मेट्रो! 8 लाख रोज का खर्च और 100 यात्री भी नहीं; अब 7000 में होगी बुकिंग मनेगा जश्न
May 05, 2026 | 07:34 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














