-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Youtube New Ai Feature To Make Safe Children Below 18 Years Know Its Works
YouTube ने जोड़ा नया AI फीचर, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा होगी और मजबूत
- Written By: सिमरन सिंह
YouTube new AI update: YouTube ने बच्चों की सुरक्षा को और पुख्ता बनाने के लिए अपने Age Estimation Tool में नया AI फीचर शामिल किया है।

YouTube ने निकाला नया AI फीचर। (सौ. Pixabay)
YouTube AI feature To Identify Minor: YouTube ने बच्चों की सुरक्षा को और पुख्ता बनाने के लिए अपने Age Estimation Tool में नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर शामिल किया है। इस फीचर का मकसद नाबालिगों को एडल्ट कंटेंट से दूर रखना है। प्लेटफॉर्म अब 18 साल से कम उम्र के यूज़र्स के अकाउंट को पहले से कहीं ज्यादा सटीकता से पहचान सकेगा। Google ने भी ऐसे अकाउंट्स पर नई पाबंदियां लागू करने की तैयारी कर ली है। यह AI यूज़र की अकाउंट गतिविधियों को ट्रैक करके तय करता है कि अकाउंट का इस्तेमाल बच्चा कर रहा है या कोई वयस्क।
यूज़र्स ने नोट किए अचानक बदलाव
9To5Google की रिपोर्ट के अनुसार, Reddit पर कई यूज़र्स ने शिकायत की कि उनके अकाउंट्स पर अप्रत्याशित बदलाव नज़र आए हैं। जिन अकाउंट्स को AI ने नाबालिग माना, उन्हें एक पॉप-अप नोटिफिकेशन मिला जिसमें लिखा था कि उम्र की पुष्टि नहीं हो सकी और इसलिए सेटिंग्स में बदलाव कर दिए गए हैं। YouTube पहले ही साफ कर चुका है कि वह ऐसी तकनीक पर काम कर रहा है, जो नकली उम्र डालकर बनाए गए नाबालिग अकाउंट्स को पहचान सके। नया AI फीचर अब वीडियो सर्च, वॉच हिस्ट्री और अकाउंट बनाने की उम्र जैसे पैटर्न को देखकर सही पहचान करने में सक्षम है।
सेटिंग्स पर कैसे होगा असर?
अगर AI यह तय करता है कि कोई अकाउंट नाबालिग का है, तो वह ऑटोमैटिकली उस अकाउंट को Restricted Minor Account में बदल देगा। वहीं, अगर किसी वयस्क का अकाउंट गलती से नाबालिग में बदल जाता है, तो यूज़र अपनी उम्र का सत्यापन कर इसे दोबारा एडल्ट अकाउंट बना सकता है। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र, सरकारी आईडी या अन्य वैध दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
RCB फैंस के लिए Nothing का धमाका, लॉन्च हुआ लिमिटेड एडिशन Phone (4b), स्टॉक खत्म होने से पहले जान लें डिटेल
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Flipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
ये भी पढ़े: Meta ने पेश किया ad-free subscriptions, अब पैसे देकर मिल सकेगा विज्ञापन मुक्त अनुभव
YouTube का आधिकारिक बयान
कई यूज़र्स द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए YouTube ने स्वीकार किया कि कुछ वयस्क अकाउंट्स को गलती से नाबालिग माना गया है। ऐसे मामलों में यूज़र्स को अपनी पहचान साबित करने के लिए सरकारी आईडी, क्रेडिट कार्ड डिटेल्स या सेल्फी अपलोड करनी होगी।
YouTube ने यह भी स्पष्ट किया है कि “अगर कोई यूज़र अपनी उम्र की पुष्टि नहीं करता है, तो उसका अकाउंट स्थायी रूप से नाबालिग अकाउंट ही माना जाएगा और उस पर एडल्ट कंटेंट पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।”
ध्यान दें
YouTube का यह कदम बच्चों को ऑनलाइन असुरक्षित और अनुचित कंटेंट से बचाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। हालांकि, कुछ वयस्क यूज़र्स को असुविधा का सामना करना पड़ा है, लेकिन लंबे समय में यह फीचर डिजिटल सुरक्षा के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है।
Youtube new ai feature to make safe children below 18 years know its works
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे में दिवंगत भाऊसाहेब परांजपे की स्मृति में श्रद्धांजलि और छात्र सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
Jul 03, 2026 | 04:24 PMनागपुर में फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट बेचकर 32 लाख की ठगी, हुड़केश्वर पुलिस ने महिला समेत 2 पर दर्ज किया केस
Jul 03, 2026 | 04:23 PMमुरैना : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, भतीजों ने चाचाओं पर लाठियों से हमला कर की फायरिंग, गांव में फैली दहशत
Jul 03, 2026 | 04:22 PMAlpha Vs Baby Do Die Do Review: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ या हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’,किसका बजा डंका?
Jul 03, 2026 | 04:19 PMATS का बड़ा एक्शन: गुजरात और MP से जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, लगीं UAPA की सख्त धाराएं
Jul 03, 2026 | 04:14 PMहर साल क्यों बदल जाती है अमरनाथ यात्रा की तारीख? पहले 30 जून, इस साल 3 जुलाई, क्या है इसके पीछे की वजह?
Jul 03, 2026 | 04:11 PMनागपुर मनपा में गाड़ियों को लेकर खींचतान, सत्ता पक्ष नेता बाल्या बोरकर ने लौटाई सरकारी कार; सभापति अड़े
Jul 03, 2026 | 04:09 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














