MP News: मध्य प्रदेश बनेगा सेवा-प्रधान हेल्थ मॉडल, चिकित्सा व्यवसाय नहीं; सेवा का माध्यम

Health Care Model: MP सरकार और सेवांकुर भारत में एमओयू, 5 साल के लिए हुए इस समझौते का लक्ष्य संवेदनशील डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार कर स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाना है।
mp model state for service driven health care cm mohan yadav
स्वास्थ्य विभाग और 'सेवांकुर भारत' के बीच 5 साल का एमओयू,सोर्स: सोशल मीडिया
Published on
Updated on

MP Health Initiative Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मरीज की चिकित्सा सिर्फ एक व्यवसाय नहीं, बल्कि मानव सेवा का एक बड़ा माध्यम है। हमारा लक्ष्य ऐसे चिकित्सक तैयार करना है जो हर परिस्थिति में मरीज और समाज की सेवा के लिए तत्पर रहें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की मौजूदगी में राज्य के स्वास्थ्य विभाग तथा महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर की संस्था 'सेवांकुर भारत' के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू आने वाले 5 सालो के लिए प्रभावी रहेगा।

MOU का मुख्य लक्ष्य डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करना

इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश को देश में 'सेवा-प्रधान स्वास्थ्य नेतृत्व' का मॉडल राज्य बनाना है। सरकार का लक्ष्य डॉक्टरों की एक ऐसी संवेदनशील पीढ़ी तैयार करना है जो केवल व्यावसायिक रूप से ही कुशल न हो, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की वाहक भी बने। यह पूरा प्रोजेक्ट 'अनुभव-आधारित शिक्षण' और 'सेवा के जरिए सीखने' के सिद्धांत पर काम करेगा।

एक सप्ताह देश के नाम कार्यक्रम

समझौते के तहत "एक सप्ताह देश के नाम" विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश के लगभग 300 प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें छत्रपति संभाजीनगर में गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद डॉक्टरों के व्यक्तित्व विकास और निरंतर जुड़ाव के लिए 'अनुभव साझा सत्र' और 'व्यक्तित्व विकास शिविर' भी आयोजित किए जाएंगे।

3 दशकों से सेवा में समर्पित है संस्थान

डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर वैद्यकीय प्रतिष्ठान की स्थापना वर्ष 1989 में सेवाभावी डॉक्टरों द्वारा की गई थी। पिछले 30 वर्षों में इस संस्था ने 70 लाख से अधिक गरीब और जरूरतमंद मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं दी हैं। वर्तमान में यह संस्थान देशभर में 46 इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट्स चला रहा है, जिसमें नासिक, संभाजीनगर और असम के शिवसागर में मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल, मेडिकल व नर्सिंग कॉलेज और एशिया की अग्रणी ब्लड बैंक शामिल हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com