अब बच्चों के खर्च पर रहेगा पूरा कंट्रोल, Paytm का नया फीचर बिना बैंक के भी चलेगा UPI

Paytm New Pocket Money Feature: Paytm ने एक नया फीचर Paytm Pocket Money को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 18 मई को इस फीचर की घोषणा की और बताया कि यह खासतौर पर टीनएजर्स के लिए बनाया गया है।
complete control over your children expenses new feature Paytm Pocket Money
Paytm Pocket Money (Source. Paytm)
Updated on

Paytm Pocket Money - Teen UPI Payments: भारत में डिजिटल पेमेंट लोगों के बीच इतना ज्यादा बढ़ गया है कि अब बड़े से लेकर स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चे भी छोटे-मोटे खर्चों के लिए ऑनलाइन पेमेंट का सहारा लेते हैं। इसी बदलती जरूरत को समझते हुए Paytm ने एक नया फीचर Paytm Pocket Money को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने 18 मई को इस फीचर की घोषणा की और बताया कि यह खासतौर पर उन टीनएजर्स के लिए तैयार किया गया है जिनका अभी खुद का बैंक अकाउंट नहीं है और वह माता पिता के दिए पैसों का ही इस्तेमाल करते है।

खास फीचर के बारे में बताए तो इसमें बच्चे बिना बैंक खाते के भी Paytm UPI के जरिए पेमेंट कर सकेंगे जबकि माता-पिता उनके खर्चों पर पूरा कंट्रोल रख पाएंगे। जिससे बच्चों को बार-बार मां-पापा का फोन मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बच्चों के खर्च पर रहेगी हर समय नजर

कंपनी ने बताया है कि इस फीचर में माता-पिता या परिवार के सदस्य बच्चों के लिए मासिक खर्च की लिमिट सेट कर सकते हैं। इसके अलावा हर ट्रांजैक्शन को रियल टाइम में ट्रैक भी किया जा सकेगा। जिसमें NPCI के UPI Circle फीचर का इस्तेमाल होगा। वहीं इस बजट फीचर के एक्टिव होने के बाद बच्चे अपने स्मार्टफोन में Paytm ऐप के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की दुकानों पर आसानी से पेमेंट कर सकते है। जो बच्चों को डिजिटल पेमेंट की समझ देगा और पैसों की मैनेजमेंट सीखने में भी काम आएगा।

जानिए कितनी होगी खर्च की लिमिट

इस फीचर को लाने के बाद Paytm ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खर्च की सीमा भी तय की है। इसमें टीनएजर्स महीने में अधिकतम 15,000 रुपये तक खर्च कर पाएगे। वहीं एक बार में सिर्फ 5,000 रुपये तक की पेमेंट इसमें संभव होगी। इसके अलावा फीचर एक्टिव होने के शुरुआती 30 मिनट तक केवल 500 रुपये तक की पेमेंट की जा सकेगी और पहले 24 घंटे तक 5,000 रुपये की सीमा को लागू किया जाएगा। वहीं इस लिमिट को लगाने का मकसद गलत ट्रांजैक्शन और फ्रॉड का खतरे को कम करना है।

स्पेंड समरी से समझ आएगा पैसा कहां उड़ गया

Paytm ने अपने खास फीचर में Spend Summary फीचर को भी जोड़ा है। जिससे हर खर्च अलग-अलग कैटेगरी में दिखाया जाएगा। जो परिवार के लिए आसानी से समझने का काम करेंगा कि पैसे कहां खर्च हुए हैं। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर माता-पिता Paytm UPI PIN के जरिए लिमिट बदल सकते हैं या सेवा तुरंत बंद भी कर सकते हैं। जिसमें कंपनी का कहना है कि यह एक डिवाइस लॉक जैसी सिक्योरिटी देगा।

ऐसे करें Paytm Pocket Money सेटअप

अगर आप भी अपने बच्चों कके लिए इस फीचर को शुरू करना चाहते है तो इन स्टेप को फॉलो करें।

  • Paytm ऐप अपडेट करें
  • ऐप खोलकर
  • To Mobile / Contact विकल्प पर जाएं
  • Pocket Money पर टैप करें
  • कॉन्टैक्ट चुनें
  • UPI ID या QR कोड डालें
  • वेरिफिकेशन पूरा करें और बैंक अकाउंट लिंक करें
  • मंथली लिमिट सेट करें

इन स्टेप को करने के बाद सामने वाले यूजर को इनविटेशन एक्सेप्ट करना होगा। जिसके बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com