- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Bhuwan Chandra Khanduri Passed Away Uttarakhand Former Cm Biography Updates
उत्तराखंड का ‘फौजी मुख्यमंत्री’ खामोश, पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
BC Khanduri Death: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सादगी की मिसाल मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे हृदय संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, फोटो- नवभारत डिजाइन
Uttarakhand Former CM BC Khanduri Passed Away: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय सेना के सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (बीसी खंडूरी ) का निधन हो गया है। 91 वर्ष की आयु में उन्होंने देहरादून के मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। वे पिछले करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और हृदय संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी और उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने अपने पिता के निधन की आधिकारिक पुष्टि की है। वहीं, उनके पुत्र और भाजपा नेता मनीष खंडूरी ने सोशल मीडिया पर एक अत्यंत भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा-
”बहुत दुख के साथ सूचित कर रहा हूं कि अभी-अभी मेरे पिताजी नहीं रहे. वह मेरे सब कुछ थे, मेरे पिता, मेरे भगवान।” अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए देहरादून के बसंत विहार स्थित उनके निजी आवास पर लाए जाने की तैयारी की जा रही है, जहां तमाम दिग्गज नेता और आम जनता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
डॉग लवर्स को बड़ा झटका, अपने पुराने आदेश पर कायम सुप्रीम कोर्ट; देशभर की सड़कों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते
आसमान की मास्टर बनीं स्क्वाड्रन लीडर सान्या, वायुसेना में रचा इतिहास; नए लड़ाकू पायलटों को देंगी ट्रेनिंग
सीएम योगी संत हैं…सड़क पर नमाज वाले बयान का इस मुस्लिम नेता ने किया खुला समर्थन, कही ये बड़ी बात
ऋषिकेश में टल गया बड़ा हादसा, शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस, डिब्बा क्षतिग्रस्त
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा शोक
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे राज्य और राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा-
”श्री खंडूरी जी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सैन्य जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक उनका व्यक्तित्व राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा। राजनीतिक जीवन में उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई। एक जननेता के रूप में उन्होंने अपनी सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता से लोगों के हृदय में विशेष स्थान बनाया।”
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। श्री खंडूरी जी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सैन्य जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक उनका… pic.twitter.com/AMd7Famr09 — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 19, 2026
कल होगा अंतिम संस्कार
पारिवारिक सूत्रों और प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, कल (बुधवार) पवित्र नगरी हरिद्वार में राजकीय सम्मान के साथ भुवन चंद्र खंडूरी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। देहरादून से सुबह 10 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें राज्य के तमाम बड़े नेताओं के साथ-साथ आम जनता और सैन्य अधिकारी भी शामिल होंगे।
कौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?
भुवन चंद्र खंडूरी का जन्म 1 अक्टूबर 1934 को देहरादून में हुआ था। उनकी रगों में देशभक्ति का जज्बा छात्र जीवन से ही था, जब वे स्वतंत्रता आंदोलन से प्रभावित हुए। अपनी उच्च शिक्षा के बाद उन्होंने 1954 में भारतीय सेना की कोर ऑफ इंजीनियर्स में अपनी सेवाएं शुरू कीं। करीब 36 वर्षों तक उन्होंने सरहदों की हिफाजत की और 1971 के भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस का परिचय दिया। सेना में वे चीफ इंजीनियर और एडिशनल मिलिट्री सेक्रेटरी जैसे बेहद महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उनकी वीरता और सेवाओं के लिए वर्ष 1982 में उन्हें ‘अति विशिष्ट सेवा मेडल’ से नवाजा गया। सेना से रिटायर होने के बाद जब उन्होंने राजनीति का रुख किया, तो वहां भी उन्होंने अपने फौजी अनुशासन को बरकरार रखा। 1990 के दशक में राम मंदिर आंदोलन के समय वे भाजपा से जुड़े और फिर गढ़वाल की जनता के दिलों पर राज करने लगे।
अटल सरकार में बदली सड़कों की तस्वीर
खंडूरी जी की पहचान केवल उत्तराखंड तक सीमित नहीं थी, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी उनका कद बहुत ऊंचा था। वे पांच बार लोकसभा के सदस्य चुने गए और संसद की कई महत्वपूर्ण समितियों के अध्यक्ष रहे।, जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनी, तब खंडूरी जी को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली। उन्होंने ही देश में सड़क बुनियादी ढांचे और राजमार्गों के विकास में क्रांतिकारी भूमिका निभाई। वर्ष 2007 में वे पहली बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने। उनका वह कार्यकाल भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग के लिए जाना जाता है। उन्होंने प्रशासन में ऐसी पारदर्शिता लाने की कोशिश की, जिससे आम आदमी का काम बिना किसी रिश्वत के हो सके। वे अपने फैसलों में जितने सख्त थे, स्वभाव में उतने ही सरल थे।
यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर ने लिया सुनेत्रा पवार को CM बनाने का ‘ठेका’, पार्थ पवार संग हुई बैठक, महाराष्ट्र में सियासी हलचल
उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष हैं बेटी ऋतु
मुख्यमंत्री के रूप में खंडूरी जी का दूसरा कार्यकाल 2011 में शुरू हुआ। इस छोटे से समय में भी उन्होंने एक बेहद मजबूत लोकायुक्त कानून लाने की ऐतिहासिक पहल की, ताकि भ्रष्टाचार की जड़ों को पूरी तरह काटा जा सके। हालांकि, 2012 के चुनाव में वे अपनी कोटद्वार सीट हार गए, लेकिन उन्होंने हार को भी बड़े गरिमापूर्ण तरीके से स्वीकार किया और पद से इस्तीफा दे दिया। वे एक ऐसे राजनेता थे जिनके विरोधियों के पास भी उनके चरित्र पर उंगली उठाने का कोई मौका नहीं था। आज उनकी विरासत को उनकी बेटी ऋतु खंडूरी भूषण आगे बढ़ा रही हैं, जो वर्तमान में उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष हैं। मेजर जनरल खंडूरी भले ही शारीरिक रूप से हमारे बीच न हों, लेकिन उनके द्वारा स्थापित किए गए ईमानदारी और सादगी के मानक आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा मार्गदर्शक का काम करेंगे।
Bhuwan chandra khanduri passed away uttarakhand former cm biography updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन, अब तक मिला 1529 यूनिट ब्लड
May 19, 2026 | 02:48 PMपहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PMईंधन बचाने की अनोखी पहल, पीएम की अपील पर नागपुर ZP ‘बदलाव खुद से’ संदेश के साथ पैदल ऑफिस पहुंचे अधिकारी
May 19, 2026 | 02:42 PMवर्धा में ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ से हड़कंप; पुलिस ने 6 घंटे में 64 केस दर्ज कर 17.30 लाख का माल किया जब्त
May 19, 2026 | 02:41 PMकिसानों की कर्ज माफी पर फिर चला आचार संहिता का हथौड़ा, महाराष्ट्र के ‘बलिराजा’ में बढ़ा भारी असंतोष
May 19, 2026 | 02:39 PMMP News: मध्य प्रदेश बनेगा सेवा-प्रधान Health Model, चिकित्सा व्यवसाय नहीं; सेवा का माध्यम
May 19, 2026 | 02:36 PMखुदाई में टूटी बिजली केबल, NHAI की लापरवाही से नागपुर अंधेरे में; 22 हजार उपभोक्ता प्रभावित
May 19, 2026 | 02:33 PMवीडियो गैलरी

MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM














