

Turn Off Instagram Instants: Instagram ने अपने ऐप में एक नया फीचर लॉन्च किया है जिसने यूजर्स के बीच हलचल मचा दी है। बात दें कि कंपनी ने Instants नाम का नया फोटो-शेयरिंग फीचर और एक स्टैंडअलोन ऐप रोलआउट किया है। जिससे यूजर्स बिना फिल्टर, बिना टेक्स्ट और बिना स्टिकर्स वाली रियल फोटो सिर्फ चुनिंदा लोगों के साथ शेयर कर सकते है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह फीचर खास तौर पर unpolished moments को शेयर करने के लिए आया है और इस तरह के फीचर्स की वजह से ही इसको Snapchat की तरह बताया जा रहा है।
अभी तक आप Instagram पर Stories के जरिए फोटो और वीडियो को 24 घंटे तक शेयर कर सकते थे। लेकिन अब नया Instants फीचर से कोई भी भेजी हुई फोटो सिर्फ एक बार देखी जा सकती है। इसमें अगर कोई यूजर एक बार फोटो देखता है तो वो दोबारा उसे नहीं देख सकता और फीचर की इस खासियत की वजह से इसे प्राइवेसी और एक्सक्लूसिव शेयरिंग के लिए सबसे अच्छा बताया जा रहा है। वहीं कंपनी ने इसे Close Friends और mutual followers के लिए उपलब्ध किया है ताकि यूजर सीमित लोगों के साथ अपनी पर्सनल तस्वीरों को शेयर कर सकें।
Instagram पर इस नई अपडेट के आने के बाद कई यूजर्स का कहना है कि यह फीचर काफी हद तक Snapchat जैसा महसूस होता है। इसमें फर्क इतना सा है कि अब इसके लिए यूजर्स को अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन कई यूजर्स ऐसे भी है जो प्राइवेसी को लेकर चिंतित हैं। जिस कारण से कंपनी ने इसे बंद करने और कंट्रोल करने का विकल्प भी शेयर किया है।
अगर आप भी इस फीचर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो इस आसान तरीके से आप इसे बंद कर सकते है।
इतना करने के बाद आपके अकाउंट से Instants फीचर और received Instants दोनों हट जाएंगे।
वहीं नए फीचर को समझने के लिए आपने गलती से कोई Instant शेयर हो कर दी है तो Undo ऑप्शन की मदद से उसे वापस भी लिया जा सकता है। इसके साथ ही कैमरा सेक्शन में ऊपर दिए गए four-box icon पर टैप करके archive में जाकर, वहां से Instant delete किया जा सकता है। जिससे फोटो को अभी तक ना देखने वाले यूजर्स के पास से वो ह जाएगी।