-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Whatsapp Is About To Launch Ads Ads Will Now Appear In Status And Channels
WhatsApp में शुरू होने वाले हैं विज्ञापन! अब Status और Channels में दिखेंगे Ads
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp Status Ads: Meta ने आखिरकार WhatsApp में विज्ञापनों की एंट्री को आधिकारिक रूप से मंजूरी दे दी है। कुछ समय बाद Status और Channels सेक्शन में relevant ads दिखाई देंगे।

WhatsApp पर क्या है नया फीचर। (सौ. Pixabay)
Advertisement in WhatsApp: Meta ने आखिरकार WhatsApp में विज्ञापनों की एंट्री को आधिकारिक रूप से मंजूरी दे दी है। आने वाले हफ्तों में यूजर्स को अपने Status और Channels सेक्शन में relevant ads दिखाई देंगे। कंपनी ने कहा है कि यह बदलाव यूजर्स को उनके इंटरेस्ट के आधार पर बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव देने के लिए किया जा रहा है।
Status और Channels सेक्शन में आएंगे विज्ञापन
Meta के स्वामित्व वाले WhatsApp ने अब तय कर लिया है कि वह अपने प्लेटफॉर्म को कमर्शियल रूप देने जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, अब Status और Channels टैब में ही विज्ञापन दिखाए जाएंगे। ये विज्ञापन यूजर्स की पसंद और उपयोग के पैटर्न के अनुसार होंगे, ताकि उन्हें वही कंटेंट दिखे जो उनके लिए अधिक प्रासंगिक हो।
Personal Chats और Calls रहेंगी पूरी तरह सुरक्षित
Meta ने इस अपडेट के साथ स्पष्ट किया है कि यूजर्स की पर्सनल चैट्स, कॉल्स और स्टेटस की प्राइवेसी पहले जैसी सुरक्षित रहेगी। कंपनी का कहना है “End-to-end encryption अब भी बरकरार रहेगा, और आपकी निजी बातचीत किसी थर्ड पार्टी के साथ शेयर नहीं की जाएगी।” विज्ञापन सिर्फ Updates टैब में दिखेंगे, न कि चैट्स या कॉल्स के बीच में।
सम्बंधित ख़बरें
949 रुपए में लॉन्च हुआ Itel Ace 3 Heera, 1,000mAh की AI बैटरी और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लेस
दुनिया का पहला AI Boss हुआ फेल, 4 महीने में 60 लाख का नुकसान, जानें क्या कुछ किया गलत
E20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
AI ने सिक्योरिटी सिस्टम को दिया चकमा, टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान
Privacy Policy और Terms में हुआ बदलाव
इस नए फीचर के साथ WhatsApp ने अपनी Privacy Policy और Updates Tab Terms में बदलाव किए हैं। यूजर्स को ऐप ओपन करते समय एक पॉप-अप मिलेगा जिसमें Continue दबाकर उन्हें इन नए नियमों को स्वीकार करना होगा। अगर कोई यूजर तुरंत सहमत नहीं होना चाहता, तो उसके पास Not now का विकल्प भी रहेगा।
ये भी पढ़े: Zoho Pay से मचेगी डिजिटल पेमेंट दुनिया में हलचल, Paytm-PhonePe को मिलेगी सीधी टक्कर
यूजर्स और बिजनेस पर क्या होगा असर?
Meta का लक्ष्य WhatsApp को केवल चैटिंग ऐप नहीं, बल्कि एक कंटेंट और बिजनेस प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित करना है। कंपनी चाहती है कि ब्रांड्स, बिजनेस और क्रिएटर्स अपने चैनल्स के माध्यम से सीधे ऑडियंस से जुड़ सकें। हालांकि, कुछ यूजर्स को यह नया फीचर WhatsApp के “क्लटर-फ्री” अनुभव में खलल डाल सकता है, क्योंकि अब Status सेक्शन में भी विज्ञापन नजर आएंगे।
ध्यान दें
WhatsApp का यह बड़ा कदम न सिर्फ कंपनी के लिए राजस्व बढ़ाने का जरिया है, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की दुनिया में एक नया बिजनेस मॉडल भी पेश करेगा। हालांकि, यूजर्स को अब अपनी अपडेट टैब में बदलावों को अपनाना ही पड़ेगा।
Whatsapp is about to launch ads ads will now appear in status and channels
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
Aug 05, 2026 | 09:16 PMलॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
Aug 05, 2026 | 09:13 PMमुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PMविभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMआम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 08:54 PMबाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Aug 05, 2026 | 08:45 PMRussian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
Aug 05, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














